NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
रसोई गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, बिगड़ेगा घर का बजट
बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 6 रुपये महंगा हो गया है, वहीं सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में भी थोड़ी वृद्धि की गई है। आशंका ये भी है कि चुनाव ख़त्म होते ही पेट्रोल-डीज़ल के दामों में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
01 May 2019
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर। फोटो साभार

रसोई गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़ गए हैं जिससे आम लोगों के घर का बजट बिगड़ जाएगा। पेट्रोलियम कंपनियों ने बुधवार को रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब छह रुपये महंगा हो गया है, वहीं सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में भी थोड़ी वृद्धि की गई है।

सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली और चेन्नई में 28 पैसे, जबकि कोलकाता और मुंबई में 29 पैसे प्रति सिलेंडर बढ़ गई है।

नई दर एक मई से लागू है। सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम दिल्ली में 496.14 रुपये, कोलकाता में 499.29 रुपये, मुंबई में 493.86 रुपये और चेन्नई में 484.02 रुपये हो गया है। 


बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का भाव छह रुपये की वृद्धि के साथ दिल्ली में 712.50 रुपये, कोलकाता में 738.50 रुपये, मुंबई में 684.50 रुपये और चेन्नई में 728 रुपये हो गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले इसी साल फरवरी में गैस के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। उस समय सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 2 रुपये 8 पैसे और गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर एक साथ 42 रुपये 50 पैसे महंगा हुआ था।

उधर फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं, लेकिन ऐसी आशंका जताई जा रही है कि चुनाव ख़त्म होते ही इनमें भारी वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपको याद दिला दें कि इससे पहले विधानसभा चुनावों खासकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे गए लेकिन चुनाव ख़त्म होते ही उनमें उछाल देखने को मिला। इसकी आशंका इसलिए भी है क्योंकि अमेरिका ने फैसला लिया है कि भारत समेत पांच प्रमुख देशों को अब ईरान से तेल आयात करने की छूट नहीं मिलेगी। इस ऐलान के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में जोरदार उछाल आया है। समझा जा रहा है कि भारत ने अमेरिका की ये शर्त लगभग मान भी ली है। मीडिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि सरकार ने कहा है कि उसने तेल की आपूर्ति के लिए "वैकल्पिक स्रोतों" की व्यवस्था की है। अगर वास्तव में भारत ईरान से तेल आयात रोकता है तो देशवासियों की इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। क्योंकि ईरान काफी रियायती शर्तों पर भारत को तेल की आपूर्ति करता रहा है। 

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

इसे भी पढ़ें : ईरान से तेल आयात पर अमेरिकी छूट समाप्त होने से भारत को बड़ा नुकसान!

मोदी सरकार ईरान तेल के मुद्दे पर अमेरिकी धमकी के आगे झुकी

LPG
PRICE RISE
gas prices
gas cylender
Cooking gas
Ministry of petroleum and gas
General elections2019
2019 Lok Sabha elections

Related Stories

डरावना आर्थिक संकट: न तो ख़रीदने की ताक़त, न कोई नौकरी, और उस पर बढ़ती कीमतें

ध्यान देने वाली बात: 1 जून से आपकी जेब पर अतिरिक्त ख़र्च

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

कमरतोड़ महंगाई को नियंत्रित करने में नाकाम मोदी सरकार 

रसोई गैस सिलिंडर के दाम 50 रुपये बढ़े, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कीमत

गहराते आर्थिक संकट के बीच बढ़ती नफ़रत और हिंसा  

चुनाव ख़त्म; पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़े, जश्न नहीं मनाइएगा!

भाजपा की जीत के वे फैक्टर, जिसने भाजपा को बनाया अपराजेय, क्यों विपक्ष के लिए जीतना हुआ मुश्किल?

महंगाई "वास्तविक" है और इसका समाधान भी वास्तविक होना चाहिए

महंगे ईंधन से थोक की क़ीमतें बढ़ीं, कम मांग से कम हुई खुदरा क़ीमतें


बाकी खबरें

  • russia attack on ukrain
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन पर हमला, रूस के बड़े गेम प्लान का हिस्सा, बढ़ाएगा तनाव
    25 Feb 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से। यूक्रेन पर रूस हमला, जो सरासर अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है, के पीछे पुतिन द्वारा…
  • News Network
    न्यूज़क्लिक टीम
    आख़िर क्यों हुआ 4PM News Network पर अटैक? बता रहे हैं संजय शर्मा
    25 Feb 2022
    4PM News नामक न्यूज़ पोर्टल को हाल ही में कथित तौर पर हैक कर लिया गया। UP की राजधानी लखनऊ का 4PM News योगी सरकार की नीतियों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। 4PM News का आरोप है कि योगी…
  • Ashok Gehlot
    सोनिया यादव
    राजस्थान : कृषि बजट में योजनाओं का अंबार, लेकिन क़र्ज़माफ़ी न होने से किसान निराश
    25 Feb 2022
    राज्य के बजटीय इतिहास में पहली बार कृषि बजट पेश कर रही गहलोत सरकार जहां इसे किसानों के हित में बता रही है वहीं विपक्ष और किसान नेता इसे खोखला और किसानों के साथ धोखा क़रार दे रहे हैं।
  • ADR Report
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव छठा चरणः 27% दाग़ी, 38% उम्मीदवार करोड़पति
    25 Feb 2022
    एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार छठे चरण में चुनाव लड़ने वाले 27% (182) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं 23% (151) उम्मीदवारों पर गंभीर प्रकृति के आपराधिक मामले हैं। इस चरण में 253 (38%) प्रत्याशी…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव 2022: मोदी सभा में खाली कुर्सियां, योगी पर अखिलेश का तंज़!
    25 Feb 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात करेंगे आवारा पशुओं के बढ़ते हुए मुद्दे की, जो यूपी चुनाव में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकता है। उसके साथ ही अखिलेश यादव द्वारा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License