NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
हम यूक्रेन की निष्पक्षता पर बातचीत करने के लिए प्रतिनिधि मंडल भेजने को तैयार- रूस
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ कीव और यूक्रेन के अन्य शहरों के आसपास लड़ाई चल रही है। संयुक्त राष्ट्रसंघ की शरणार्थी संस्था के मुताबिक़, इस युद्ध की वज़ह से फिलहाल 1 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।
पीपल्स डिस्पैच
26 Feb 2022
Russia

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार, 25 फरवरी को कहा कि वे यूक्रेन की निष्पक्षता पर बात करने के लिए मिंस्क में प्रतिनिधिमंडल भेजने के लिए तैयार हैं। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दिमिर जेलेंस्की ने पुतिन को फोन किया, जो अपने देश के लोगों से लड़ने की अपील करने के साथ-साथ पुतिन से बैठकर बात करने की अपील भी कर रहे थे। इस बीच मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास और दूसरे शहरों में लड़ाई जारी है।

इससे पहले जेलेंस्की ने कहा था कि रूसी हमले में नागरिक और सैन्यकर्मियों को मिलाकर अब तक 137 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं। जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ़ और भी ज़्यादा कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाने की अपील की है। इस बीच स्थानीय अधिकारियों ने दावा किया है कि डोनेत्सक गणराज्य में यूक्रेन के सैनिकों की भारी गोलाबारी में कम से कम दो दर्जन नागरिकों की मौत हो चुकी है। 

यूक्रेन सरकार द्वारा जारी वक्तव्य के मुताबिक़, रूसी सैनिकों ने देश के उत्तरी इलाके में चेर्नोबिल क्षेत्र पर कब्ज़ा कर लिया है। गुरुवार को यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थानीय प्रशासन ने बड़े धमाके के बाद रात के कर्फ्यू का ऐलान कर दिया। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि यह धमाके दुश्मन के रॉकेट पर जवाबी हमले के चलते हुए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि यह धमाका एक रूसी जंगी विमान में हुआ था, जिसके ऊपर इंटरसेप्टर से हमला किया गया था, जिसके चलते यह विमान एक बिल्डिंग पर आकर गिरा।

संयुक्त राष्ट्रसंघ की शरणार्थी संस्था के मुताबिक़, इस जंग के चलते अब तक 1 लाख से ज़्यादा लोगों का विस्थापन हो चुका है। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह दावा भी किया कि रूसी सैनिकों ने खार्कीव पर भी हमला करना शुरू कर दिया है, जो यूक्रेन में दूसरा सबसे बड़ा शहर है और डोंबास क्षेत्र के पास स्थित है।

बता दें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन के सुरक्षाबलों को डोंबास रिपब्लिक पर हमला करने से रोकने के लिए एक "विशेष ऑपरेशन" की अनुमति के बाद रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में प्रवेश किया था।  पुतिन ने कहा कि यह कदम यूक्रेन के "असैन्यकरण" और "नाजीवादी प्रवृत्ति को खत्म" करने के लिए भी है। यूरोपीय संघ, अमेरिका और नाटो के सदस्यों ने इसे यूक्रेन पर "पूर्ण हमला" करार दिया है और उन्होंने गुरुवार को रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की।  

लगातार उभरती चिंताएं

नाटो द्वारा लगातार पूर्ववर्ती विस्तार और अपनी सीमाओं के पास नाटो द्वारा सैन्य तैनाती के डर को वज़ह बताते हुए रूस लंबे वक़्त से अमेरिका और नाटो से यह विस्तार रोकने और यूक्रेन को कभी नाटो में शामिल ना करने के वायदे की अपील कर रहा था। लेकिन नाटो और यूक्रेन दोनों ने ही इस तरीके का भरोसा नहीं दिया और यहां तक कहा कि रूस की इन मांगों पर विचार-विमर्श भी संभव नहीं है।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने आरटी को दिए एक इंटरव्यू में रूसी कार्रवाई के लिए पश्चिम पर दोषारोपण करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 8 साल में डोंबास क्षेत्र में यूक्रेन द्वारा की जाने वाली हिंसा को नजरंदाज़ किया। जिसके चलते रूस को कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने पुतिन के दावे को दोहराते हुए कहा कि "यहां मुख्य उद्देश्य पिछले 8 सालों से जारी युद्ध को बढ़ने से रोकना और उसका खात्मा करना है।"

बता दें मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग और रूस के अन्य शहरों में गुरुवार शाम को युद्ध का विरोध करते हुए सैकड़ों लोग सड़कों पर निकले और टकराव का खात्मा करने की अपील की। रूस के सुरक्षाबलों ने कोविड प्रोटोकॉल औक सार्वजनिक कानून व्यवस्था के भंग होने का हवाला देते हुए सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया। इन विरोध प्रदर्शनों का रूस की विपक्षी पार्टियों ने समर्थन किया है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Russia
ukraine
Anti-war protests in Russia
Chernobyl
Donbass
Donetsk Peoples Republic
EU
Luhansk Peoples Republic
NATO
NATO eastward expansion
US
vladimir putin
Volodymyr Zelenskyy

Related Stories

बाइडेन ने यूक्रेन पर अपने नैरेटिव में किया बदलाव

डेनमार्क: प्रगतिशील ताकतों का आगामी यूरोपीय संघ के सैन्य गठबंधन से बाहर बने रहने पर जनमत संग्रह में ‘न’ के पक्ष में वोट का आह्वान

रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ

यूक्रेन: यूरोप द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाना इसलिए आसान नहीं है! 

पश्चिम बैन हटाए तो रूस वैश्विक खाद्य संकट कम करने में मदद करेगा: पुतिन

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

90 दिनों के युद्ध के बाद का क्या हैं यूक्रेन के हालात

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत


बाकी खबरें

  • Hijab Verdict
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुसलमानों को अलग थलग करता है Hijab Verdict
    17 Mar 2022
  • fb
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल
    17 Mar 2022
    गैर लाभकारी मीडिया संगठन टीआरसी के कुमार संभव, श्रीगिरीश जलिहाल और एड.वॉच की नयनतारा रंगनाथन ने यह जांच की है कि फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल होने दिया। मामला यह है किसी भी राजनीतिक…
  • Russia-Ukraine war
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या है रूस-यूक्रेन जंग की असली वजह?
    17 Mar 2022
    रूस का आक्रमण यूक्रेन पर जारी है, मगर हमें इस जंग की एक व्यापक तस्वीर देखने की ज़रूरत है। न्यूज़क्लिक के इस वीडियो में हमने आपको बताया है कि रूस और यूक्रेन का क्या इतिहास रहा है, नाटो और अमेरिका का…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    झारखंड में चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीज़ों का बढ़ता बोझ : रिपोर्ट
    17 Mar 2022
    कैग की ओर से विधानसभा में पेश हुई रिपोर्ट में राज्य के जिला अस्पतालों में जरूरत के मुकाबले स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी का खुलासा हुआ है।
  • अनिल जैन
    हिटलर से प्रेरित है 'कश्मीर फाइल्स’ की सरकारी मार्केटिंग, प्रधानमंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक
    17 Mar 2022
    एक वह समय था जब भारत के प्रधानमंत्री अपने समय के फिल्मकारों को 'हकीकत’, 'प्यासा’, 'नया दौर’ जैसी फिल्में बनाने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे और आज वह समय आ गया है जब मौजूदा प्रधानमंत्री एक खास वर्ग…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License