NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
सीकर: सीपीएम के पड़ाव के चौथे दिन 11 साथियों के साथ अनशन पर पर बैठे अमराराम
राजस्थान के सीकर जिले में 28 अगस्त 2019 को छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में सीपीएम के पूर्व विधायक अमराराम के नेतृत्व में हजारों लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया हुआ है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Sep 2019
protest

राजस्थान के सीकर जिले में 28 अगस्त 2019 को छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने और दोषी पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने और उन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज करने सहित अन्य मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर सीपीएम के चल रहे पड़ाव में आज यानि बुधवार 19 सिंतबर को अमराराम के नेतृत्व में 11 लोग क्रमिक अनशन पर बैठ गए।

सीपीएम जिला सचिव किशन पारिक ने कहा, 'यह आरपार का संघर्ष है और सीपीएम मांगे माने जाने पहले पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बगैर न्याय लिए वो धरने से नहीं जाएंगे।

इससे पहले सीपीएम प्रदेश सचिव अमराराम ने कहा कि यह मामला अब जिला प्रशासन के बस का नहीं है। इसमें राजनीति हो रही है। उन्होंने गहलोत सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए आन्दोलनकारियों को विश्वास दिलाया कि अब ये सीकर की 30 लाख जनता के समान की लड़ाई बन चुकी है।  

उन्होंने सरकार पर जानबूझकर जाँच में देरी का आरोप लगाते हुए कहा,'सब कुछ शीशे की तरह साफ होने के बाबजूद जाँच के नाम पर सरकार लीपापोती करने की कोशिश कर रही है। हम आखिरी दम तक लड़ेंगे।'
 
सीपीएम के नई रणनीति के अनुसार अमराराम  सहित 11 अन्य लोग अनशन पर बैठे हैं। गुरुवार को 11 महिलाएं अनशन पर बैठेंगी।

क्या है पूरा मामला ?

28 अगस्त को राजस्थान विश्विद्यालय छात्र संघ के चुनाव के नतीजे आये। इस दौरान सबसे बड़े कॉलेज में से एक एसके गर्ल्स कॉलेज का भी परिणाम आया। इसमें सभी प्रमुख पदों पर एसएफआई ने जीत दर्ज की लेकिन अध्यक्ष पद पर मामूली अंतर से उसकी हार हुई।

इसके बाद एसएफआई ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना की मांग की और इसको लेकर उन्होंने प्रदर्शन भी किया। इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर भारी लाठी चार्ज किया।  

इसके बाद से ही लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अमराराम के नेतृत्व में हजारों ने सोमवार 9 सिंतबर को सड़क पर उतरकर चक्का जाम किया था।

इसके बाद  16 सिंतबर से  सीपीएम और अन्य जन संगठन आर—पार की लड़ाई के लिए सीपीएम के पूर्व विधायक अमराराम के नेतृत्व में हजारों की संख्या कलेक्ट्रेट का घेराव शुरू किया,जो अभी जारी है अब अपने आंदोलन को तेज करते हुए बुधवार से अनशन पर बैठे गए  हैं। 

rajasthan government
Police lathicharge on students
CPM
Amra Ram
Rajasthan Police

Related Stories

देशव्यापी हड़ताल को मिला कलाकारों का समर्थन, इप्टा ने दिखाया सरकारी 'मकड़जाल'

राजस्थान: REET अभ्यर्थियों को जयपुर में किया गया गिरफ़्तार, बड़े पैमाने पर हुए विरोध के बाद छोड़ा

चूरु महापंचायत: किसान आख़िरी दम तक लड़ेंगे

8 दिसंबर के किसानों के भारत बंद को वाम दलों का समर्थन

किसानों को धन्नासेठों के हाथों मज़दूर बना देना चाहती है मोदी सरकार : कन्हैया कुमार

किसान आंदोलन के समर्थन में वाम दलों का देशव्यापी प्रदर्शन

झारखंड–बिहार: आंदोलनकारी किसानों पर दमन के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरे वामदल

हाथरस की पीड़िता के परिवार से मिला वाम दलों का प्रतिनिधिमंडल, न्यायिक जांच की मांग की

ग़रीब जनता के लिए राशन, काम और नक़दी की मांग को लेकर सीपीएम का देशव्यापी प्रदर्शन

झारखंड : हेमंत सरकार पर दबाव बनाने के लिए बजट सत्र के दौरान 'नागरिकता बचाओ मार्च'


बाकी खबरें

  • yogi bulldozer
    सत्यम श्रीवास्तव
    यूपी चुनाव: भाजपा को अब 'बाबा के बुलडोज़र' का ही सहारा!
    26 Feb 2022
    “इस मशीन का ज़िक्र जिस तरह से उत्तर प्रदेश के चुनावी अभियानों में हो रहा है उसे देखकर लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इसे स्टार प्रचारक के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।”
  • Nagaland
    अजय सिंह
    नगालैंडः “…हमें चाहिए आज़ादी”
    26 Feb 2022
    आफ़्सपा और कोरोना टीकाकरण को नगालैंड के लिए बाध्यकारी बना दिया गया है, जिसके ख़िलाफ़ लोगों में गहरा आक्रोश है।
  • women in politics
    नाइश हसन
    पैसे के दम पर चल रही चुनावी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी नामुमकिन
    26 Feb 2022
    चुनावी राजनीति में झोंका जा रहा अकूत पैसा हर तरह की वंचना से पीड़ित समुदायों के प्रतिनिधित्व को कम कर देता है। महिलाओं का प्रतिनिधित्व नामुमकिन बन जाता है।
  • Volodymyr Zelensky
    एम. के. भद्रकुमार
    रंग बदलती रूस-यूक्रेन की हाइब्रिड जंग
    26 Feb 2022
    दिलचस्प पहलू यह है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने ख़ुद भी फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से सीधे पुतिन को संदेश देने का अनुरोध किया है।
  • UNI
    रवि कौशल
    UNI कर्मचारियों का प्रदर्शन: “लंबित वेतन का भुगतान कर आप कई 'कुमारों' को बचा सकते हैं”
    26 Feb 2022
    यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया ने अपने फोटोग्राफर टी कुमार को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कई पत्रकार संगठनों के कर्मचारी भी मौजूद थे। कुमार ने चेन्नई में अपने दफ्तर में ही वर्षों से वेतन न मिलने से तंग आकर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License