NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
संस्कृति
कला
संगीत
भारत
सितार और सुरबहार के उस्ताद इमरत खान नहीं रहे
इमरत खान ने पिछले साल पद्मश्री सम्मान यह कहते हुए वापस कर दिया था कि उनको सम्मान देने में बहुत विलंब कर दिया गया।
आईएएनएस
24 Nov 2018
ustad imrat khan

सितारवादक उस्ताद इमरत खान का अमेरिका में निधन हो गया। वह 83 साल के थे। उन्होंने सितार और सुरबहार को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाई।

खान ने सेंट लुईस स्थित एक अस्पताल में गुरुवार को अंतिम सांस ली। यह जानकारी उनके परिवार द्वारा शुक्रवार को दी गई। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे और गत सप्ताह उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह पिछले दो दशक से सेंट लुईस में रह रहे थे।

खान के शोकसंतप्त भतीजे हिदायत हुसैन खान ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा, "उनके निधन से क्षति को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अल्लाह उनकी रूह को जन्नत नसीब करे।"

उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। 

वह इटावा घराने के थे, जिसकी परंपरा के इतिहास 16वीं सदी से शुरू होती है, जहां चार सौ साल से पिता द्वारा पुत्र को संगीत की विद्या का प्रशिक्षण देने की परंपरा रही है। 

इमरत खान मशहूर सितार वादक विलायत खान के छोटे भाई थे। उनका जन्म कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में हुआ था। 

उनके पिता इनायत खान अपने जमाने के मशहूर सितार वादक थे। इसी प्रकार उनके दादा इमदाद खान भी अपने जमाने के मशहूर संगीतज्ञ थे। 

इमरत खान ने पिछले साल पद्मश्री अलंकरण यह कहते हुए वापस कर दिया था कि उनको सम्मान देने में बहुत विलंब कर दिया गया। 
 

sitar player ustad imrat khan
classical musician
itwa gharana
ustad vilayat khan
ustad inyat khan
sitar
surbahar

Related Stories


बाकी खबरें

  • लाल बहादुर सिंह
    सावधान: यूं ही नहीं जारी की है अनिल घनवट ने 'कृषि सुधार' के लिए 'सुप्रीम कमेटी' की रिपोर्ट 
    26 Mar 2022
    कारपोरेटपरस्त कृषि-सुधार की जारी सरकारी मुहिम का आईना है उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट। इसे सर्वोच्च न्यायालय ने तो सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन इसके सदस्य घनवट ने स्वयं ही रिपोर्ट को…
  • भरत डोगरा
    जब तक भारत समावेशी रास्ता नहीं अपनाएगा तब तक आर्थिक रिकवरी एक मिथक बनी रहेगी
    26 Mar 2022
    यदि सरकार गरीब समर्थक आर्थिक एजेंड़े को लागू करने में विफल रहती है, तो विपक्ष को गरीब समर्थक एजेंडे के प्रस्ताव को तैयार करने में एकजुट हो जाना चाहिए। क्योंकि असमानता भारत की अर्थव्यवस्था की तरक्की…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,660 नए मामले, संशोधित आंकड़ों के अनुसार 4,100 मरीज़ों की मौत
    26 Mar 2022
    बीते दिन कोरोना से 4,100 मरीज़ों की मौत के मामले सामने आए हैं | जिनमें से महाराष्ट्र में 4,005 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़ों को जोड़ा गया है, और केरल में 79 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़ों को जोड़ा…
  • अफ़ज़ल इमाम
    सामाजिक न्याय का नारा तैयार करेगा नया विकल्प !
    26 Mar 2022
    सामाजिक न्याय के मुद्दे को नए सिरे से और पूरी शिद्दत के साथ राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में लाने के लिए विपक्षी पार्टियों के भीतर चिंतन भी शुरू हो गया है।
  • सबरंग इंडिया
    कश्मीर फाइल्स हेट प्रोजेक्ट: लोगों को कट्टरपंथी बनाने वाला शो?
    26 Mar 2022
    फिल्म द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग से पहले और बाद में मुस्लिम विरोधी नफरत पूरे देश में स्पष्ट रूप से प्रकट हुई है और उनके बहिष्कार, हेट स्पीच, नारे के रूप में सबसे अधिक दिखाई देती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License