NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
स्कूल के सिक रूम में मासूम छात्रा से बलात्कार, वाइस प्रिंसिपल और टीचर पर आरोप
पुलिस ने बताया कि तोपचांची स्थित स्कूल के दो शिक्षकों और एक नर्स के खिलाफ कतरास थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। छात्रा ने आरोपियों पर एक महीने पहले संस्थान के चिकित्सा कक्ष में उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
भाषा
10 Sep 2019
rape in school
'प्रतीकात्मक तस्वीर' Image courtesy: Daily Post Punjabi

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में चौथी कक्षा की एक छात्रा से स्कूल के चिकित्सा कक्ष में उप-प्रधानाचार्य समेत दो अध्यापकों द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि तोपचांची स्थित स्कूल के दो शिक्षकों और एक नर्स के खिलाफ कतरास थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। छात्रा ने आरोपियों पर एक महीने पहले संस्थान के चिकित्सा कक्ष (सिक रूम) में उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि नौ वर्षीय पीड़िता की शिकायत के आधार पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया, “पुलिस हर नजरिये से मामले की जांच कर रही है और चिकित्सकीय परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।”
पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के अधीक्षक डॉ. एच के सिंह ने बताया कि अस्पताल में लड़की का चिकित्सकीय परीक्षण रविवार को किया गया।

मामले की निगरानी कर रहे पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमन कुमार ने बताया कि नर्स को सोमवार को गिरफ्तार किया गया जबकि दोनों शिक्षकों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक स्थानीय अदालत में लड़की का बयान रिकार्ड कराया।
विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य समेत दो शिक्षकों और स्कूल के चिकित्सा कक्ष की नर्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एफआईआर के मुताबिक पीड़ित छात्रा एक महीने पहले कक्षा में बेहोश हो गई थी।

पुलिस ने कहा कि एक शिक्षक ने उसे चिकित्सा कक्ष में भेज दिया जहां नर्स ने उसे दवा दी जिससे वो बेसुध हो गई। उससे कथित तौर पर दुष्कर्म हुआ।

कुछ दिन बाद लड़की के परिजन तबीयत ठीक न होने पर उसे अस्पताल ले गए।
स्कूल की प्रधानाचार्य ने कहा कि उन्हें इस कथित घटना के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने मामले में पुलिस जांच में सहयोग की बात कही है।
बहरहाल, आक्रोशित अभिभावकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्कूल के पास कई घंटो तक प्रदर्शन किया।

rape case
Jharkhand
Sexual Abuse of Children
rape in school

Related Stories

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

चारा घोटाला: सीबीआई अदालत ने डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद को दोषी ठहराया

झारखंड: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक से की मारपीट, थूक चटवाकर जय श्रीराम के नारे लगवाए

भारत में हर दिन क्यों बढ़ रही हैं ‘मॉब लिंचिंग’ की घटनाएं, इसके पीछे क्या है कारण?

असम: बलात्कार आरोपी पद्म पुरस्कार विजेता की प्रतिष्ठा किसी के सम्मान से ऊपर नहीं

बिहारः पांच वर्ष की दलित बच्ची के साथ रेप, अस्पताल में भर्ती

राजस्थान: रेप के आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर दलित लड़की पर चाकू से किया हमला

बिहारः बंधक बनाकर नाबालिग लड़की से गोरखपुर में 1 महीने तक किया गैंगरेप


बाकी खबरें

  • protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी नई कार्यप्रणाली के ख़िलाफ़ कर रहीं प्रदर्शन
    21 Dec 2021
    अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी सोमवार 20 दिसंबर की देर शाम से अर्बन कंपनी के गुड़गाँव दफ़्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। भीषण ठंड में भी महिलाएं रात भर वहीं रहीं और अभी भी उनका प्रदर्शन जारी है।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: विपक्ष कहे 'टेनी' हटाओ, मोदी जी कहें तुम शाह के साथ रैली में आओ
    21 Dec 2021
    विपक्ष गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को हटाने की लगातार मांग कर रहा है लेकिन मोदी जी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। और फर्क पड़े भी क्यों...अरे भई एक तो उत्तर प्रदेश में चुनाव... दूसरा, टेनी जी "…
  • SSC GD 2018
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: एसएससी जीडी भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन
    21 Dec 2021
    प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि एसएससी जीडी 2018 भर्ती में 60210 पदों पर भर्ती निकली थी। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी अभी भी हज़ारों पदों पर नियुक्ति नहीं की गई है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों…
  • Kuldeep Sengar
    भाषा
    अदालत ने पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव पीड़िता के दुर्घटना कांड में आरोप मुक्त किया
    21 Dec 2021
    जुलाई, 2019 में एक ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मार दी थी जिससे उन्नाव बलात्कार पीड़िता अपने चाचा एवं वकील के साथ रायबरेली जा रही थी। इस दुर्घटना में पीड़िता के चाचा की मौत हो गयी जबकि पीड़िता एवं उनके…
  • omicron
    संदीपन तालुकदार
    ओमिक्रोन : नई बातें सामने आईं, मगर कुछ सवाल अब भी बरक़रार
    21 Dec 2021
    अस्पताल में भर्ती होने की दर, बच्चों में संक्रमण, वैक्सीन सुरक्षा आदि के बारे में निर्णायक समझ बनाने के लिए ओमाइक्रोन संस्करण के बारे में मौजूद जानकारी अभी भी अधूरी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License