NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
संजीव भट्ट से मिलने जा रहे हार्दिक, कांग्रेस के दो विधायकों को हिरासत में लिया गया
पालनपुर जिला कारागार में बंद बर्खास्त आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट से मिलने जा रहे हार्दिक पटेल, पालनपुर के विधायक महेश पटेल और पाटन के विधायक किरीट पटेल समेत 27 समर्थकों को हिरासत में लिया गया है।
भाषा
14 Aug 2019
हार्दिक पटेल

पालनपुर(गुजरात): बर्खास्त आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल, पार्टी के दो विधायकों और उनके करीब 27 समर्थकों को बुधवार को हिरासत में ले लिया गया। वे लोग पालनपुर जिला कारागार जा रहे थे। 

हिरासत में मौत के एक मामले में जून में भट्ट को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वह अभी पालनपुर जिला कारागार में कैद हैं।

बनासकांठा के पुलिस अधीक्षक नीरज बडगुजर ने बताया कि पाटीदार आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व करने वाले हार्दिक पटेल और पार्टी अन्य नेता के पालनपुर पहुंचते ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। वे लोग भट्ट से मिलने जा रहे थे।
 
उन्होंने कहा, ‘हमें पालनपुर की जेल में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी, इसलिए हमने हार्दिक पटेल, पालनपुर और पाटन के कांग्रेस विधायकों तथा उनके समर्थकों को पालनपुर में प्रवेश करते ही गिरफ्तार कर लिया...।’

पालनपुर के विधायक महेश पटेल और पाटन के विधायक किरीट पटेल को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बर्खास्त आईपीएस अधिकारी भट्ट की पत्नी श्वेता भट्ट ने मंगलवार को कहा था कि वह अपने पति के उन समर्थकों का साथ देगी, जो उन्हें पालनपुर जेल में राखी बांधना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, ‘हार्दिक पटेल ने कहा कि वह भी उनके (श्वेता) साथ जाएंगे। परिवार का सदस्य होने के चलते संजीव भट्ट की पत्नी को उनसे मिलने की इजाजत है, लेकिन अन्य लोगों को हमने हिरासत में लिया।’

भट्ट को 1990 के एक मामले में जून में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। उस समय वह जामनगर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तौर पर नियुक्त थे।

गुजरात कैडर के इस आईपीएस अधिकारी को 2011 में निलंबित कर दिया गया था और सेवा से अनधिकृत अनुपस्थिति के आधार पर अगस्त 2015 में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। 
 

former IPS officer Sanjiv Bhatt
sanjiv bhatt
Hardik Patel
Congress leader Hardik Patel
Palanpur district jail
Gujarat
BJP
Narendra modi
Amit Shah

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • hate speech
    सैयद मोहम्मद वक़ार
    रवांडा नरसंहार की तर्ज़ पर भारत में मिलते-जुलते सांप्रदायिक हिंसा के मामले
    19 Jan 2022
    नफ़रत भरे भाषण देने वाले राजनेताओं और इसी तरह के घृणित अभियान चलाने वाले मीडिया घरानों पर क़ानून की अदालत में मुकदमा तक नहीं चलाया गया और उन्हें सज़ा से मुक्ति भी मिल गयी।
  • aparna yadav
    भाषा
    यूपी चुनाव: भाजपा में शामिल हुईं मुलायम की पुत्रवधु अपर्णा यादव
    19 Jan 2022
    केशव प्रसाद मौर्य ने अपर्णा यादव का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनके विचार सदैव से ही भाजपाई रहे हैं और समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से उन्होंने यह जाहिर भी किया।
  • संदीपन तालुकदार
    कोरोना वायरस वेरिएंट : एंटीबॉडी न होने पर भी सक्षम है टी सेल इम्यूनिटी
    19 Jan 2022
    टी सेल के टार्गेट ज़्यादातर कोरोना वाइरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में मौजूद होते हैं।
  • jandesh
    लाल बहादुर सिंह
    चुनाव 2022 : UP में भाजपा के विरुद्ध निर्णायक जनादेश की शर्तें
    19 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश में निर्णायक जनादेश के लिए जनता को चाहिए कृषि के चौतरफा विकास, युद्धस्तर पर रोजगार सृजन, हाशिये के तबकों के लिए न्याय का ठोस आश्वासन
  • संदीपन तालुकदार
    नासा रोवर ने मार्स पर ढूंढा कार्बन, जीवन होने के सवाल पर बढ़ी जिज्ञासा
    19 Jan 2022
    लगभग एक दशक से, क्यूरियोसिटी रोवर ने गेल क्रेटर का पता लगाया है और सतह में ड्रिल किया है, जिसमें प्राचीन चट्टानों की परतें हैं। इसके नए निष्कर्ष वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर जीवन के अस्तित्व को साबित…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License