NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
मेडिकल सुविधाओं पर केंद्रीय मंत्री ने निकाली योगी के दावों की हवा, कहा- बरेली में ऑक्सीजन की किल्लत
गंगवार ने पत्र में लिखा है कि स्वास्थ्य विभाग के अफ़सर फ़ोन नहीं उठाते, जिससे कोरोना के मरीजों के लिए हालात मुश्किल बनते जा रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि बरेली के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट्स और कोरोना के मरीजों को रेफ़र किए जाने की प्रक्रिया को और सरल बनाए जाने की ज़रूरत है। बरेली में बीते कुछ दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है और एक्टिव मामलों की संख्या 6,387 हो गयी है। 
सबरंग इंडिया
10 May 2021
मेडिकल सुविधाओं पर केंद्रीय मंत्री ने निकाली योगी के दावों की हवा, कहा- बरेली में ऑक्सीजन की किल्लत

लखनऊ। कोरोना संकट से जूझ रहे उत्तर प्रदेश में सरकार की ओर से हालात के सामान्य होने के दावों के बीच बरेली से सांसद और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के एक पत्र से खलबली का माहौल है। गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि बरेली में ऑक्सीजन की कमी है और वेंटिलेटर्स सहित कई चिकित्सा उपकरणों की कालाबाजारी हो रही है। गंगवार का यह पत्र निश्चित रूप से गंभीर है क्योंकि वह कई बार के सांसद हैं और बेहद संजीदा राजनेता माने जाते हैं।

गंगवार ने पत्र में लिखा है कि स्वास्थ्य विभाग के अफ़सर फ़ोन नहीं उठाते, जिससे कोरोना के मरीजों के लिए हालात मुश्किल बनते जा रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि बरेली के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट्स और कोरोना के मरीजों को रेफ़र किए जाने की प्रक्रिया को और सरल बनाए जाने की ज़रूरत है। बरेली में बीते कुछ दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है और एक्टिव मामलों की संख्या 6,387 हो गयी है। 

इस पत्र के बारे में पूछे जाने पर गंगवार ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें आम लोगों की ओर से कुछ सुझाव मिले थे और उन्होंने सिर्फ़ इन सुझावों को मुख्यमंत्री तक भेजा है। 

गंगवार ने पत्रकारों से कहा है कि उनके मुताबिक़ आम लोगों के द्वारा उठाए गए सवाल ठीक हैं और इस बारे में जांच कर इन पर फ़ैसला लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कमी का हल खोजा जा सकता है लेकिन कालाबाज़ारी नहीं होनी चाहिए। 

याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी होने की बात को नकारा था और कहा था कि जो लोग इसे लेकर अफ़वाह फैला रहे हैं, उनके ख़िलाफ़ संपत्ति जब्त करने सहित अन्य सख़्त क़दम उठाए जाएंगे। 

योगी ने अफ़सरों से यह भी कहा था कि इस तरह की अफ़वाहें फ़ैलाने वालों के ख़िलाफ़ नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया था कि कालाबाज़ारी और जमाखोरी दो बड़े मुद्दे हैं और सरकार इन पर सख़्ती से अमल करेगी। 

साभार : सबरंग 

UttarPradesh
yogi sarkar
Yogi Adityanath
SANTOSH GANGWAR

Related Stories

कोरोना अपडेट: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में 1 मई से 31 मई तक धारा 144 लागू

यूपी चुनाव : क्या पूर्वांचल की धरती मोदी-योगी के लिए वाटरलू साबित होगी

यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला

गंगा मिशन चीफ ने माना- कोरोना की दूसरी लहर में लाशों से ‘पट’ गई थी गंगा, योगी सरकार करती रही इनकार

अब यूपी सरकार ने कहा,''ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई कोई मौत'’, लोगों ने कहा- ज़ख़्मों पर नमक छिड़कने जैसा!

यूपी: कोविड-19 के असली आंकड़े छुपाकर, नंबर-1 दिखने का प्रचार करती योगी सरकार  

शिवदासपुर का दर्दः कोरोना में कौन सुनेगा सेक्स वर्कर्स की कहानी, कौन पूछेगा क्या तुम्हे भी भूख लगती है!

यूपी में दूसरी लहर में हर गांव में कम से कम दस लोगों की मौत हुई : भाजपा नेता

यूपी में कोरोनावायरस की दूसरी लहर प्रवासी मजदूरों पर कहर बनकर टूटी

क्या आगरा के पारस अस्पताल का मामला यूपी की ‘चिकित्सा व्यवस्था’ पर एक बड़ा धब्बा है?


बाकी खबरें

  • Bikram Singh Majithia
    भाषा
    पंजाब: मजीठिया के ख़िलाफ़ नशीले पदार्थों संबंधी मामला दर्ज, शिअद ने ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ करार दिया
    21 Dec 2021
    मजीठिया के ख़िलाफ़ सोमवार को मोहाली में स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
  • Election reform bill passed in both houses
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    चुनाव सुधार बिल दोनों सदनों में पास, विपक्ष ने उठाया निजता के अधिकार का सवाल
    21 Dec 2021
    20 दिसंबर को लोकसभा में पास होने के बाद आज 21 दिसंबर को चुनाव सुधार बिल राज्यसभा में भी बिना किसी बहस के पास कर दिया गया।
  • covid
    एलेक्जेंडर फ्रियूंड
    कोविड: प्रोटीन आधारित वैक्सीन से पैदा हुई नई उम्मीद
    21 Dec 2021
    ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि प्रोटीन आधारित वैक्सीन से ग़रीब देशों में वैश्विक कोरोना टीकाकरण अभियान में तेज़ी आएगी। वैक्सीन का विरोध करने वाले कुछ लोग भी इन्हें चाहते हैं।
  • Bihar: Junior doctors' strike
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः मांगों की पूर्ति का आश्वासन मिलने के बाद जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल ख़त्म
    21 Dec 2021
    प्रदेश के जूनियर डॉक्टरों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी, लेकिन सरकार की ओर से इन मांगों को स्वीकार करने का आश्वासन मिलने के बाद आधी रात को हड़ताल समाप्त कर…
  • Madrasa teacher
    असद रिज़वी
    उत्तर प्रदेश: 21 हज़ार मदरसा शिक्षकों को 4 वर्षों से नहीं मिला मानदेय, आमरण अनशन की दी चेतावनी
    21 Dec 2021
    मदरसों में गुणवत्तापूर्ण आधुनिक शिक्षा प्रदान कराने की योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में 21546 मदरसा शिक्षकों को नियुक्त किया गया था। पिछले चार वर्षों से अधिक समय से मानदेय नहीं मिलने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License