NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
विज्ञान
भारत
अंतरराष्ट्रीय
संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से पहले दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन को लेकर प्रदर्शन
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के कदम उठाने का आह्वान करते हुए दुनिया भर में हज़ारों जगह प्रदर्शन हुए।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 Sep 2019
climate strike
फोटो साभार : campaigncc.org

न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से पहले जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के कदम उठाने का आह्वान करते हुए दुनिया भर में हज़ारों जगह प्रदर्शन हुए।

नयी दिल्ली में दर्जनों छात्रों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और एक रैली के दौरान आवास तथा शहरी मामलों के मंत्रालय के बाहर नारे लगाए- “जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई हो” और “हम साफ हवा में सांस लेना चाहते हैं।”

ऑस्ट्रेलिया में कई जगह शुक्रवार को हजारों प्रदर्शनकारी रैलियों में जमा हुए। ऐसी ही एक शुरुआती रैली ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी और राष्ट्रीय राजधानी कैनबरा में हुई, जिसे “वैश्विक जलवायु ”वैश्विक जलवायु हड़ताल” नाम दिया गया। ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शनकारियों ने

देश में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे बड़ा कोयला और तरल प्राकृतिक गैस का निर्यातक है।

प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को वैश्विक जलवायु हड़ताल का आयोजन 110 कस्बों और शहरों में किया। इस दौरान सरकार और कारोबारियों से कहा गया कि वे 2030 तक कार्बन उत्सर्जन को घटाकर शून्य करने के लक्ष्य को पूरा करने का वादा करें।

ऐसी ही रैलियों का आयोजन दुनिया भर में करने की योजना है। अमेरिका में शुक्रवार को 800 से अधिक आयोजन की तैयारी है। अनुमान है कि जर्मनी में 400 से अधिक रैलियां होंगी।

ये प्रदर्शनकारी कुछ हद तक स्वीडन की किशोर पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग से प्रेरित हैं, जिन्होंने पिछले एक साल से “फ्राइडेज़ फॉर फ्यूचर” के नाम से साप्ताहिक प्रदर्शन का आह्वान किया है।

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी प्रधानमंत्री माइकल मैककॉर्मैक ने कहा है कि छात्रों को विद्यालयों में होना चाहिए। उन्होंने कहा, “इस तरह की रैलियां सप्ताहांत में आयोजित की जानी चाहिए, जब इससे किसी को बाधा नहीं पहुंचती है। इससे विद्यालय और विश्वविद्यालय बाधित नहीं होने चाहिए।”

थाईलैंड, हांगकांग और दुनिया के कई हिस्सों में भी हजारों लोगों ने जलवायु परिवर्तन के संबंध में प्रदर्शन किया।

आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र संघ की जलवायु परिवर्तन पर रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 अभी तक के मौजूद रिकॉर्ड में चौथा सबसे गर्म साल रहा है। आने वाले सालों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी और यह स्थिति पृथ्वी के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती है।
इसे पढ़ें : जलवायु परिवर्तन रिपोर्ट : सरकारें नहीं समझ रही हैं स्थिति की गंभीरता

आपको बता दें कि जैव-विविधता और पारिस्थितिकी सेवाओं के अंतर सरकारी विज्ञान नीति मंच (आईपीबीईएस) ने इसी साल अपनी वैश्विक आकलन रिपोर्ट में ग्रह की जैव विविधता पर खतरों से आगाह किया है।

इसे देखें : जलवायु परिवर्तन केवल पर्यावरण का मुद्दा नहीं!

वैश्विक आकलन के अनुसार, पशुओं और पौधों की लगभग 10 लाख प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। इनमें से हजारों प्रजातियां आने वाले दशकों में ही विलुप्त हो जाएंगी। आकलन रिपोर्ट में विलुप्त होने की इस दर को अब तक के मानव इतिहास में सबसे अधिक बताया गया है।

(समाचार एजेंसी भाषा की ओर से जारी एपी के इनपुट के साथ)

climate change
Climate Strike
Climate Action
GLOBAL CLIMATE ACTION
Devastating Storms and Climate Change
UN climate conferences
New york
green house gas
Protest for the climate

Related Stories

कभी कृषि, रोज़गार और जलवायु परिवर्तन को आपस में मिलाकर सोचा है?

दिशा रवि की गिरफ़्तारी मोदी के 'न्यू इंडिया' की बीमार मानसिकता का सबूत है

जन संघर्षों में साथ देने का संकल्प लिया युवाओं ने


बाकी खबरें

  • sbi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    DCW का SBI को नोटिस, गर्भवती महिलाओं से संबंधित रोजगार दिशा-निर्देश वापस लेने की मांग
    29 Jan 2022
    एसबीआई ने नयी भर्तियों या पदोन्नत लोगों के लिए अपने नवीनतम मेडिकल फिटनेस दिशानिर्देशों में कहा कि तीन महीने से अधिक अवधि की गर्भवती महिला उम्मीदवारों को ‘‘अस्थायी रूप से अयोग्य’’ माना जाएगा।
  • Yogi
    रश्मि सहगल
    यूपी चुनाव: पिछले 5 साल के वे मुद्दे, जो योगी सरकार को पलट सकते हैं! 
    29 Jan 2022
    यूपी की जनता में इस सरकार का एक अजीब ही डर का माहौल है, लोग डर के मारे खुलकर अपना मत ज़ाहिर नहीं कर रहे हैं लेकिन अंदर ही अंदर एक अलग ही लहर जन्म ले रही है, जो दिखाई नहीं देती। 
  • Pegasus
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    पेगासस मामले में नया खुलासा, सीधे प्रधानमंत्री कठघरे में, कांग्रेस हुई हमलावर
    29 Jan 2022
    अमेरिकी समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार, 2017 में भारत और इजराइल के बीच हुए लगभग दो अरब डॉलर के अत्याधुनिक हथियारों एवं खुफिया उपकरणों के सौदे में पेगासस स्पाईवेयर तथा एक मिसाइल…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: कैसे करेंगे चुनाव प्रचार? जब बागों में ही नहीं है कोई बहार! 
    29 Jan 2022
    बिहार चुनाव होते हैं तो नीतीश बाबू अपने 15 साल के शासन को भुलाकर लालू-राबड़ी की सरकार को कोसते रहते हैं, लेकिन यूपी में किसको कोसेंगे? यहाँ तो उनके ही भाई-बंधुओं की सरकार है।
  • potato farming UP
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: आलू की कीमतों में भारी गिरावट ने उत्तर प्रदेश के किसानों की बढ़ाईं मुश्किलें
    29 Jan 2022
    ख़राब मौसम और फसल की बीमारियों के बावजूद, यूपी की आलू बेल्ट में किसानों ने ऊंचे दामों की चाह में आलू की अच्छी पैदावार की है। हालांकि, मौजूदा खुदाई के मौसम में गिरती कीमतों ने उनकी उम्मीदों पर पानी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License