NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
अंतरराष्ट्रीय
सोमालिया में आतंकवादी हमले में दो पत्रकारों समेत 10 की मौत
सूत्रों ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने किसमायो शहर के लोकप्रिय मेदिना होटल में शुक्रवार को विस्फोटकों से भरा वाहन घुसा दिया जिसके बाद भारी हथियारों से लैस कई बंदूकधारी गोलीबारी करते हुए होटल में घुस गए।
एपी, एएफपी
13 Jul 2019
SOMALIA

मोगादिशु : सोमालिया के बंदरगाह शहर किसमायो स्थित एक होटल में हुए आतंकवादी हमले में दो पत्रकारों समेत कम से कम 10 लोग मारे गए।

स्थानीय जिला अधिकारी अब्दी अहमद ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि एसासे होटल में बंदूकधारियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।

उन्होंने बताया कि हमले की जद में आए अधिकतर लोग होटल में आए मेहमान थे। इस होटल में अकसर नेता और स्थानीय अधिकारी आते हैं। मरने वालों में दो पत्रकार भी शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने किसमायो शहर के लोकप्रिय मेदिना होटल में शुक्रवार को विस्फोटकों से भरा वाहन घुसा दिया जिसके बाद भारी हथियारों से लैस कई बंदूकधारी गोलीबारी करते हुए होटल में घुस गए।

सोमालिया के ‘अल शबाब’ आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

मोगादिशु स्थित रेडियो स्टेशन ‘रेडियो दालसान’ ने पुष्टि की कि इस हमले में कनाडा की पत्रकार हुदान नलायेह और उनके पति फरीद जमा सुलेमान की मौत हो गई है। 

सुरक्षा अधिकारी अब्दीवेली मोहम्मद ने कहा, ‘‘पहले कासकेसे के नाम से जाना जाने वाला लोकप्रिय मेदिना होटल विस्फोट से दहल गया। यह होटल किसमायो में स्थित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई बंदूकधारी घुसे और उन्होंने गोलीबारी आरंभ कर दी लेकिन सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई की और दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई।’’

प्रत्यक्षदर्शी हुसैन मुक्तर ने कहा, ‘‘विस्फोट बहुत बड़ा था।’’

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी अहमद फरहान ने कहा, ‘‘स्थानीय पत्रकार मोहम्मद सहल के संबंधियों ने उसकी मौत की पुष्टि की है और मुझे पता चला है कि सामाजिक कार्यकर्ता हुदान नालेयेह और उनके पति की भी इस विस्फोट में मौत हो गेई है।’’

SOMALIA
terrorist attack
Terrorism
journalist
attack on journalists

Related Stories

यूपी में मीडिया का दमन: 5 साल में पत्रकारों के उत्पीड़न के 138 मामले

पत्रकार हत्याकांड- कैसे मेडिकल माफिया का अड्डा बन गया छोटा सा कस्बा बेनीपट्टी?

बिहारः ग़ैर-क़ानूनी निजी क्लिनिक का पर्दाफ़ाश करने वाले पत्रकार की हत्या

गौमूत्र और गोबर पर की गई टिप्पणी राष्ट्र की सुरक्षा के लिए ख़तरा कैसे हो गई?

पत्रकार नेहा दीक्षित को मिलने वाली धमकियों का मतलब क्या है?

दिल्ली दंगों से फैले ज़हर के शिकार हुए कारवां के तीन पत्रकार

यूपी पत्रकार-हत्याकांड का सच और डॉ जावेद का जाना

यूपी: कौन देगा पत्रकार की हत्या का जवाब, किससे मांगें महिला की (आत्म)हत्या का हिसाब

पत्रकार पर बर्बर हमला : "उन लोगों ने हमारी पैंट खुलवाई और हनुमान चालीसा सुनाने को कहा"

उत्तर प्रदेश में अपराध पर लगाम का दावा हक़ीक़त से कोसों दूर है?


बाकी खबरें

  • Yoweri Museveni
    सिलजा फ़्रोलिच
    अफ़्रीका : तानाशाह सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए कर रहे हैं
    11 Jan 2022
    युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी पर फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट्स के ज़रिये अपनी सत्ता को मज़बूत करने का आरोप है। लेकिन वे अफ़्रीका में अकेले नहीं हैं। क्या महाद्वीप में सोशल मीडिया लोकतंत्र के लिए…
  • Elizabeth Holmes
    प्रबीर पुरकायस्थ
    एलिज़ाबेथ होम्स फ़ैसला: अमरीका में ग्राहकों से ठगी जायज़, पर निवेशकों से झूठ नहीं चलेगा
    11 Jan 2022
    अमरीका का जाना-परखा न्याय यही कहता है, कि उपभोक्ता ठग होते हैं और उनको ठगने में कोई गुनाह नहीं है। लेकिन निवेशकर्ताओं के साथ ऐसा सलूक नहीं किया जा सकता है, वे बड़े धनपति जो हैं। 
  • covid
    दित्सा भट्टाचार्य
    भारत की कोविड-19 मौतें आधिकारिक आंकड़ों से 6-7 गुना अधिक हैं: विश्लेषण
    11 Jan 2022
    नए अध्ययन के मुताबिक भारत में 2020 में अपेक्षित मृत्यु दर से कम की तुलना में 2021 में उच्च कोविड मृत्यु दर इस विषय में और अधिक शोध की मांग करता है।
  • Anand
    सत्यम श्रीवास्तव
    मध्य प्रदेश आनंद विभाग: कर्मकांड और प्रचार से दूर 'आनंद' की हक़ीक़त
    11 Jan 2022
    हिंदुस्तान में यह पहली बार हुआ था कि किसी एक राज्य (मध्य प्रदेश) में अपने नागरिकों की खुशहाली को मापने और खुशहाली का प्रचार-प्रसार करने के लिए सांस्थानिक स्तर पर पहल की। लेकिन सरकार द्वारा किए गए काम…
  •  Kashmir’s apple industry
    न्यूज़क्लिक टीम
    कश्मीर के सेब व्यापारी अपने भविष्य के लिए चिंतित, सरकार की तरफ़ से नहीं मिल रही मदद
    11 Jan 2022
    क़रीब 8,000 करोड़ के कश्मीर के सेब उद्योग को इलाक़े की अर्थव्यवस्था की बैकबोन माना जाता है, जिससे 30 लाख से ज़्यादा लोग जुड़े हुए हैं। मौजूदा समय में, #कश्मीरघाटी में 2,400 करोड़ तक की लागत के सेब का बाज़ार…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License