NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
सपा के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर रामपुर की सीमाएं सील, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आह्वान पर बरेली, पीलीभीत, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर जिलों के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गुरुवार सुबह रामपुर पहुंचने को कहा गया है, ताकि विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और उनके पिता आजम खान पर फर्जी मुकदमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा सके । 
भाषा
01 Aug 2019
Rampur
फोटो साभार:अमर उजाला

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं के रामपुर कूच करने के आह्वान के मद्देनजर गुरुवार को जिले की सीमाएं सील कर दी गईं हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। 

 रामपुर के जिलाधिकारी एके सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया ''हमने शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये उचित इतंजाम किये हैं, जिले की सीमायें सील कर दी गयी हैं। शहर में कांवण यात्रा और ईद उल अजहा :बकरीद: को देखते हुये दफा 144 पहले से लगी है । किसी को भी शहर में एकत्र होने की इजाजत नहीं दी जायेंगी ।''

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आह्वान पर बरेली, पीलीभीत, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर जिलों के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गुरुवार सुबह रामपुर पहुंचने को कहा गया है, ताकि विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और उनके पिता आजम खान पर फर्जी मुकदमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा सके । 

मौलाना मोहम्मद अली जौहर विवि पर छापा मारे जाने पर जिलाधिकारी ने कहा कि ''सबूतों के आधार पर जो कार्रवाई की जानी चाहियें वह की जा रही है, इसे राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं है। ''

रामपुर के पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया कि पूरे शहर में गहन जांच पड़ताल का काम चल रहा है और आठ सौ से अधिक पुलिस कर्मी शहर के विभिन्न इलाकों में तैनात किये गये हैं । उन्होंने कहा कि ''विरोध प्रदर्शन की कोई इजाजत नहीं है, हमारी प्राथमिकता शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने की है।''

गौरतलब है कि सपा सांसद आजम खां के विधायक बेटे अब्दुल्ला को रामपुर में मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में जिला प्रशासन की कार्रवाई में रुकावट डालने के आरोप में बुधवार को हिरासत में ले लिया गया था ।

इस घटना के विरोध में सपा विधान परिषद सदस्यों की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजभवन के द्वार के बाहर नारेबाजी की थी।

रामपुर के पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने 'भाषा' को बताया था कि सपा विधायक अब्दुल्ला को सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। 

पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने संवाददाताओं को बताया था कि जौहर विश्वविद्यालय में पुलिस की कार्रवाई के वक्त सपा विधायक अब्दुल्ला वहां मौजूद थे और उन्होंने बाधा पैदा करने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि अब्दुल्ला को शांति भंग की आशंका से हिरासत में लिया गया है। उन्हें निजी मुचलके पर रिहा करने की कार्रवाई की जा रही है।

रामपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जौहर विश्वविद्यालय में कार्रवाई के दौरान उसके पुस्तकालय से 2500 से ज्यादा चोरी की दुर्लभ किताबें बरामद हुई हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जौहर विश्वविद्यालय में प्रशासन द्वारा छापेमारी कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की जा रही है। पूर्व में मदरसा आलिया के नाम से पहचाने जाने वाले ओरिएंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य जुबैर खान की शिकायत पर पिछली 16 जून को इस मामले में पड़ताल शुरू की गयी थी। जुबैर ने आरोप लगाया था कि उनके मदरसे से करीब 9000 किताबें चोरी करके उन्हें जौहर विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में रख लिया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक 50 डिब्बों में भरी 2500 दुर्लभ किताबें बरामद की जा चुकी हैं। इन सभी पर मदरसा आलिया की मुहर लगी है।

रामपुर से सपा सांसद आजम खां जौहर विश्वविद्यालय के संस्थापक और चांसलर हैं।

SAMAJWADI PARTY
Rampur
AKHILESH YADAV
UttarPradesh
Abdullah Azam Khan
Protests

Related Stories

हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?

बलिया: पत्रकारों की रिहाई के लिए आंदोलन तेज़, कलेक्ट्रेट घेरने आज़मगढ़-बनारस तक से पहुंचे पत्रकार व समाजसेवी

पत्रकारों के समर्थन में बलिया में ऐतिहासिक बंद, पूरे ज़िले में जुलूस-प्रदर्शन

यूपी: खुलेआम बलात्कार की धमकी देने वाला महंत, आख़िर अब तक गिरफ़्तार क्यों नहीं

पेपर लीक प्रकरणः ख़बर लिखने पर जेल भेजे गए पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में जुलूस-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव

झारखंड: नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज विरोधी जन सत्याग्रह जारी, संकल्प दिवस में शामिल हुए राकेश टिकैत

सूडान में तख्तापलट के ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन जारी, 3 महीने में 76 प्रदर्शनकारियों की मौत

अफ़ग़ानिस्तान में सिविल सोसाइटी और अधिकार समूहों ने प्रोफ़ेसर फ़ैज़ुल्ला जलाल की रिहाई की मांग की


बाकी खबरें

  • Ukraine
    सी. सरतचंद
    यूक्रेन युद्ध की राजनीतिक अर्थव्यवस्था
    01 Mar 2022
    अन्य सभी संकटों की तरह, यूक्रेन में संघर्ष के भी कई आयाम हैं जिनकी गंभीरता से जांच किए जाने की जरूरत है। इस लेख में, हम इस संकट की राजनीतिक अर्थव्यवस्था की पृष्ठभूमि की जांच करने की कोशिश करेंगे।
  • Chamba Tunnel
    सीमा शर्मा
    जाने-माने पर्यावरणविद् की चार धाम परियोजना को लेकर ख़तरे की चेतावनी
    01 Mar 2022
    रवि चोपड़ा के मुताबिक़, अस्थिर ढलान, मिट्टी के कटाव और अनुक्रमित कार्बन(sequestered carbon) में हो रहे नुक़सान में बढ़ोत्तरी हुई है।
  • UP Election
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव: 'कमंडल' पूरी तरीके से फ़ेल: विजय कृष्ण
    28 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव में इन दिनों सत्ताधारी भाजपा जनता पार्टी के राज्य बिगड़ते जातीय समीकरणों पर काफी चर्चा चल रही है. विशेषज्ञों के अनुसार जिन जातीय समीकरणों ने भाजपा को 2017 में सत्ता दिलाने में…
  • Manipur Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर चुनावः जहां मतदाता को डर है बोलने से, AFSPA और पानी संकट पर भी चुप्पी
    28 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने नौजवानों की राजनीतिक आकांक्षाओं और उम्मीदों को टटोला, साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता ओनिल से जाना पानी संकट और ड्रग्स पर भाजपा की चुप्पी का सबब। साथ ही भारत…
  • Modi
    सोनिया यादव
    काशी में पीएम मोदी ने 'राजनीतिक गिरावट' की कही बात, लेकिन भूल गए ख़ुद के विवादित बोल
    28 Feb 2022
    चुनावी रैलियों में पीएम मोदी ने भले ही बीजेपी के स्टार प्रचारक के तौर पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों को ख़ुश किया होगा, लेकिन एक पीएम के तौर पर वो इस पद की गरिमा को गिराते ही नज़र आते…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License