NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
अंतरराष्ट्रीय
श्री लंका
श्रीलंका में ईस्टर पर सीरियल धमाके, तीन भारतीयों समेत 207 की मौत
सरकार ने पूरे देश में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लागू कर दिया है और फर्जी खबरों के प्रसार पर रोक लगाने के लिए अस्थायी तौर पर फेसबुक और इंस्टाग्राम को ब्लॉक कर दिया है।
आईएएनएस
21 Apr 2019
श्रीलंका में ईस्टर पर सिलसिलेवार बम विस्फोट

कोलंबो। श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के दिन हुए श्रंखलाबद्ध बम विस्फोटों में कम से कम 207 लोगों की मौत हो गई है और 470 अन्य घायल हो गए हैं। मरने वालों में तीन भारतीय बताए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश विस्फोट राजधानी कोलंबो में हुए हैं। सरकार ने पूरे देश में कर्फ्यू घोषित कर दिया है। इस द्वीपीय देश में गृहयुद्ध समाप्त होने के बाद यह सबसे बड़ा खूनखराबा वाला दिन रहा।

पुलिस प्रवक्ता रुवान गुणसेकरा ने कहा कि नेशनल अस्पताल में 66 शव पहुंचे हैं और यहां 260 घायलों का इलाज हो रहा है। इसी तरह नेगोंबो अस्पताल में 104 शव पहुंचे हैं और वहां करीब 100 घायलों का उपचार हो रहा है। 

नेशनल अस्पताल के निदेशक अनिल जासिघे ने कहा कि मृतकों में 11 विदेशी नागरिक हैं, जिनमें पोलैंड, डेनमार्क, चीन, जापान, पाकिस्तान, अमेरिका, भारत, मोरक्को और बांग्लादेश के लोग शामिल हैं। 

बम विस्फोट की शुरुआत सुबह 8.30 बजे कोलंबो स्थित कोच्चिकाडे के सेंट एंथनी चर्च से शुरू हुई, जहां सैकड़ों लोग ईस्टर की प्रार्थना सभा के लिए जमा हुए थे। इसके बाद पांच और शक्तिशाली विस्फोट हुए, जिनके जरिए तीन आलीशान होटलों और यहां से 30 किलोमीटर दूर नेगोम्बो के सेंट सेबेस्तियन चर्च, और कोलंबो से पूर्व 250 किलोमीटर दूर बट्टीकलोवा में स्थित जियॉन चर्च को निशाना बनया गया।

अधिकारी अभी स्थिति को नियंत्रण में करने के बारे में सोच ही रहे थे कि अपराह्न् में कोलंबो में दहिवाला चिड़ियाघर से लगे एक रेस्तरां के पास एक और विस्फोट हो गया, जिसमें दो लोग मारे गए। इसके बाद कोलंबो के पड़ोसी देमाटोगोडा में हुए एक अन्य विस्फोट में अतिरिक्त तीन लोग मारे गए।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से फोन पर बात की, और आतंकवादी हमले को क्रूर और सुनियोजित बर्बर आतंकी हमला बताया तथा नई दिल्ली की तरफ से हर तरह की मदद की पेशकश की।

अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन श्रीलंका के पुलिस प्रमुख पुजुथ जयसुंदरा ने 10 दिन पहले राष्ट्रव्यापी अलर्ट जारी किया था कि आत्मघाती हमलावरों ने प्रमुख कैथोलिक चर्चो को निशाना बनाने की साजिश रची है। 

समाचार पत्र 'द मिरर' ने प्रारंभिक जांच के निष्कर्षों के हवाले से कहा है कि प्रथम छह बड़े विस्फोटों को इस्लामिक स्टेट के आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया और उनमें से दो हमलावर एक दिन पहले शांगरी-ला होटल में ठहरे थे। कोलंबो में निशाना बनाए गए तीन होटलों में यह होटल भी शामिल है।

अखबार ने कहा है कि जांचकर्ता कमरा नं. 616 के दरवाजे तोड़कर उसके अंदर गए तो वहां से उन्हें कट्टरपंथी इस्लामवादियों द्वारा इस्तेमाल की गई सामग्री मिली। 'द मिरर' ने कहा है कि यह स्पष्ट नहीं है कि आत्मघाती हमलावर श्रीलंकाई थे या विदेशी।

प्रशासन ने कहा है कि मृतकों में 35 विदेशी नागरिक शामिल हैं, लेकिन फिलहाल उनकी नागरिकता का पता नहीं चल पाया है।

शांगरी-ला के अलावा जिस होटल को निशाना बनाया गया, वह था प्रधानमंत्री के सरकारी आवास के नजदीक स्थित सिनामन ग्रैंड और किंग्सबरी होटल।

श्रीलंका के एक पत्रकार वी. थानाबालासिंघम ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि कोलंबो में पूरी तरह अफरा-तफरी की स्थिति है।

मीडिया रपटों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में एक चर्च के अंदर का भयावह नजारा दिखा, जिसकी छत विस्फोट में उड़ गई और फर्श पर छत की टाइल्स, लकड़ी के टुकड़े और खून बिखरे पड़े हुए हैं। 

कई लोगों को खून से लथपथ देखा जा सकता है। कुछ लोग उन लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, जो गंभीर रूप से घायल हैं।

आर्थिक सुधार मंत्री हर्षा डी सिल्वा ने कुछ घटनास्थलों का दौरा किया और घटना की भयावहता के बारे में बताया। 

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मंत्री ने कहा, "भयावह दृश्य। मैंने चारों ओर बिखरे पड़े शरीर के क्षत-विक्षत अंगों को देखा। आपातकालीन कर्मचारी पूरे बल के साथ हर जगह हैं। हमने कइयों को अस्पताल पहुंचाया। आशा करता हूं कि कई लोगों की जान बच गई होगी।"

राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने लोगों से शांति बनाए रखने और विस्फोट की तेजी से जांच के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया।

सिरिसेना ने कहा, "मैं इस घटना से स्तब्ध और दुखी हूं। इन जघन्य कृत्यों के पीछे षड्यंत्रों का पता लगाने के लिए इसकी जांच शुरू कर दी गई है। शांत रहें और अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।"

सरकार ने पूरे देश में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लागू कर दिया है और फर्जी खबरों के प्रसार पर रोक लगाने के लिए अस्थायी तौर पर फेसबुक और इंस्टाग्राम को ब्लॉक कर दिया है।

समाचार एजेंसी एएफपी ने पुलिस के हवाले से कहा है, "एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने जानकारी दी है कि एनटीजे (नेशनल तौहीत जमात) आत्मघाती हमलों के जरिए प्रमुख चर्चो के साथ ही कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है।"

श्रीलंका की मुख्य बौद्ध आबादी का हालांकि मात्र लगभग सात प्रतिशत ईसाई हैं, लेकिन ये बहुसंख्यक सिंघली समुदाय और अल्पसंख्यक तमिल समुदाय दोनों में पाए जाते हैं।

Sri Lanka
sri lanka crisis
blasts in Sri Lanka
sri lanka bomb blast
Colombo
Easter Sunday

Related Stories


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    वाद-विवाद; विनोद कुमार शुक्ल : "मुझे अब तक मालूम नहीं हुआ था, कि मैं ठगा जा रहा हूँ"
    16 Mar 2022
    लेखक-प्रकाशक की अनबन, किताबों में प्रूफ़ की ग़लतियाँ, प्रकाशकों की मनमानी; ये बातें हिंदी साहित्य के लिए नई नहीं हैं। मगर पिछले 10 दिनों में जो घटनाएं सामने आई हैं
  • pramod samvant
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः प्रमोद सावंत के बयान की पड़ताल,क्या कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कांग्रेस ने किये?
    16 Mar 2022
    भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।…
  • election result
    नीलू व्यास
    विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया
    16 Mar 2022
    जब कोई मतदाता सरकार से प्राप्त होने लाभों के लिए खुद को ‘ऋणी’ महसूस करता है और बेरोजगारी, स्वास्थ्य कुप्रबंधन इत्यादि को लेकर जवाबदेही की मांग करने में विफल रहता है, तो इसे कहीं से भी लोकतंत्र के लिए…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये
    16 Mar 2022
    किसी भी राजनीतिक पार्टी को प्रश्रय ना देने और उससे जुड़ी पोस्ट को खुद से प्रोत्सान न देने के अपने नियम का फ़ेसबुक ने धड़ल्ले से उल्लंघन किया है। फ़ेसबुक ने कुछ अज्ञात और अप्रत्यक्ष ढंग
  • Delimitation
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग ने प्रस्तावों को तैयार किया, 21 मार्च तक ऐतराज़ दर्ज करने का समय
    16 Mar 2022
    आयोग लोगों के साथ बैठकें करने के लिए ​28​​ और ​29​​ मार्च को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License