NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
शर्म : बिहार में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पंचायत ने पीड़िता का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया
मौजूदा मामले में भी सरकार और प्रशासन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।  मीडया में खबर आने के बाद  पुलिस ने पंचायत में तालिबानी फैसला देने वाले पंच को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही सामूहिक दुष्‍कर्म के आरोपितों की खोजबीन के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
28 Aug 2019
बिहार में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

 एक नाबालिग के सामूहिक दुष्कर्म का शिकार होने पर उसकी माता पिता जब न्याय मांगने के लिए पंचायत पहुंचे तो वहां पीड़िता को निराधार आरोप लगाने का दोषी करार दे दिया गया और उसका सिर मुंडवाकर उसे गांव में घुमाया गया। 
यह घटना बिहार में गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंकोला गांव की है।
मोहनपुर के थाना अध्यक्ष रवि भूषण ने बुधवार को बताया कि गत 14 अगस्त को हुए इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को मसौंधा गांव की 15 वर्षीय पीड़िता और उसके माता-पिता के बयान पर दुष्कर्म के तीन आरोपियों और चार पंचायत सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 
सूत्रों ने बताया कि नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ तब तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया जब तक वह बेहोश नहीं हो गयी ।
पीडिता की आपबीती सुन कर उसके माता-पिता ने स्थानीय ग्राम पंचायत से न्याय की गुहार लगाई। लेकिन पंचायत सदस्यों ने लड़की को निराधार आरोप लगाने के लिए दंडित करते हुए उसका सिर मुंडवाकर उसे गांव में घुमाया ।
इसके बाद पीड़िता और उसके माता-पिता ने फोन पर पुलिस महानिदेशक कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी।
जिला पुलिस अधिकारियों को शिकायत पर जांच करने के लिए कहा गया है। 
घटना के बारे में पटना स्थित बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्र ने कहा, "यह बहुत गंभीर मामला है। हमने गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अपराधियों को कड़ी सजा और लड़की को न्याय सुनिश्चित करने को कहा है। हमने ग्राम पंचायत के सभी पांच सदस्यों से उपस्थित होकर यह बताने को कहा है कि उनके निर्देश पर नाबालिग पीड़िता के साथ अमानवीय व्यवहार क्यों किया गया ?’’ 
पीड़िता  की मां ने स्थनीय मिडिया से बात करते हुए कहा  कि घटना की शिकायत करने के लिए पहले गया के एसएसपी को फोन करने पर बात नहीं हुई। इस कारण पटना में डीजीपी को फोन किया। वहां से कहा गया कि एसएसपी आवास पर जाकर शिकायत दर्ज कराएं। इसके बाद हिम्‍मत कर किसी तरह उनके पास पहुंची।  इसके बाद पीड़िता ने गांव के देवलाल यादव समेत छह अज्ञात पर गया के महिला थाने में एफआइआर दर्ज करा दी है। साथ ही ,पंचायत में तुगलकी आदेश देने वाले पंचायत के सदस्य दुखन सिंह, कपिल सिंह, महादेव सिंह, बीरेंद्र सिंह के खिलाफ भी एफआइआर दर्ज है।
मौजूदा मामले में भी सरकार और प्रशासन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।  मीडया में खबर आने के बाद  पुलिस ने पंचायत में तालिबानी फैसला देने वाले पंच को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही सामूहिक दुष्‍कर्म के आरोपितों की खोजबीन के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
                                           (समाचार एजेंसी भाषा  के इनपुट के साथ )

Bihar
rape case
voilence against women
bihar police
Nitish Kumar

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

मुज़फ़्फ़रपुर: हादसा या हत्याकांड!, मज़दूरों ने कहा- 6 महीने से ख़राब था बॉयलर, जबरन कराया जा रहा था काम

बिहार में सुशासन नहीं, गड़बड़ियों की है बहार!

हाथरस मामला: दो आरोपी गिरफ़्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फ़रार, एक लाख का इनाम घोषित

रघुवंश बाबू का जाना राजनीति से एक प्रतीक के जाने की तरह है

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने की इतनी घटनाएं क्यों हो रही हैं?

उत्तर प्रदेश, बिहार में बिजली गिरने से दो दिन में 110 लोगों की मौत, 32 घायल

हादसा-दर-हादसा: अलग-अलग स्थानों पर 14 मज़दूरों समेत 15 की मौत, 30 घायल

कोबी ब्रायंट हादसा: खिलाड़ी के बलात्कार आरोपों का ज़िक्र करने की वजह से महिला कार्यकर्ताओं को मिली धमकी-गालियां

गंगा के कटाव से विस्थापित होने की कगार पर हजारों परिवार


बाकी खबरें

  • bihar school
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की मांग में भाकपा-माले विधायकों का प्रदर्शन
    08 Mar 2022
    “2.75 लाख शिक्षक के पद नीचले स्तर पर खाली हैं और कॉलेज लेवल पर अभी भी करीब 70 प्रतिशत शिक्षक के पद खाली हैं। पढ़ने-लिखने वाले गरीब के बच्चे शिक्षा महंगी होने के चलते वे इससे दूर हो रहे हैं।"
  • एम. के. भद्रकुमार
    रूस ने अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों पर जवाबी कार्रवाई की
    08 Mar 2022
    ईरान के साथ परमाणु समझौते और मॉस्को-तेहरान के द्विपक्षीय संबंधों के बारे में रूस अमेरिका से “बेहद साफ़ शब्दों” में जवाब चाहता है।
  • womens day
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी एक आशा की किरण है
    08 Mar 2022
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 भारतीय महिलाओं के लिए मजबूत प्रासंगिकता के साथ राजनीतिक और सामाजिक घटनाओं की एक श्रृंखला के बीच आता है। महिलाएं अपने अधिकारों को लागू करने और सार्वजनिक मंचों पर अपनी…
  • EXITPOLL
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    EXIT POLL: बिग मीडिया से उलट तस्वीर दिखा रहे हैं स्मॉल मीडिया-सोशल मीडिया
    08 Mar 2022
    पिछले डेढ़-दो महीने से जारी चुनाव खत्म हो चुके हैं अब नतीजों का इंतज़ार है, हालांकि उससे पहले जारी एग्ज़िट पोल में भाजपा की सरकार दिखाई जा रही है।
  • Ukrainian
    मोहम्मद शबीर
    यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने युवा कम्युनिस्ट नेताओं को गिरफ्तार किया 
    08 Mar 2022
    वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ डेमोक्रेटिक यूथ और अन्य प्रगतिशील संगठनों ने यूक्रेन के लेनिनवादी कम्युनिस्ट यूथ यूनियन के नेताओं अलेक्सांद्र कोनोनोविच और मिखाइल कोनोनोविच की गिरफ्तारी की निंदा की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License