NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
श्रम कानूनों में बदलाव के ख़िलाफ़ मज़दूर एकजुट, देशभर में प्रतिरोध
श्रम कानूनों में बदलाव को मज़दूर विरोधी और पूंजीपतियों के हक़ में बताते हुए श्रमिक संगठनों ने संयुक्त रूप से देशव्यापी प्रतिरोध दिवस मनाया। इसके तहत दिल्ली सहित तमाम राज्यों में धरना प्रदर्शन किया गया।

 
मुकुंद झा
02 Aug 2019
worker protest

“सरकार मज़दूरों से उनके अधिकार छीनकर उन्हें गुलाम बनाने की कोशिश कर रही है। आज जब सभी श्रम कानून हैं, तब भी मज़दूर को न तो न्यूयनतम वेतन मिल रहा है न ही सुरक्षा, हाल में ही झिलमिल में तीन मज़दूरों की मौत फैक्ट्री में आग से हुई, क्योंकि आज भी मज़दूरों को फैक्ट्रियों में बंद कर काम कराया जाता है। आज इन कानूनों को मज़बूत करने की जरूरत थी लेकिन सरकार मज़दूरों को जो अधिकार मिले थे उन्हें भी खत्म कर रही है। उसकी जगह सरकार कोड बिल ला रही है जिसमें न तो सुरक्षा की कोई गारंटी है, न ही न्यूनतम वेतन की। इसी के ख़िलाफ़ हम सड़क पर उतरे हैं।” यह कहना है सीटू के पूर्वी दिल्ली के सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र का। 

दिल्ली के जमनापार के निर्माण मज़दूर सुभाष ने कहा कि दिल्ली में निर्माण मज़दूरों की हालत बहुत खराब है। कई बार हम काम करते हैं लेकिन हमें पैसा नहीं मिलता या हमसे कई-कई घंटे काम कराया जाता है, वहां कोई श्रम कानूनों का पालन नहीं होता है। लेकिन अभी जब भी मालिकों के शोषण की अति हो जाती है तो हम उसे लेबर कोर्ट जाने के बात कहते हैं। लेकिन सरकार अब यह अधिकार भी हमसे छीन रही है। 
नई दिल्ली, केंद्रीय श्रम संगठनों ने केंद्र सरकार दा्रा श्रम कानूनों में किये जा रहे बदलाव के विरोध में शुक्रवार, 2 अगस्त को पूरे देश में प्रतिरोध दिवस मनाते हुए धरना-प्रदर्शन किया।

दिल्ली में जंतर मंतर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास मज़दूर एकत्रित हुए और संसद की ओर मार्च किया। इस मार्च को संसद मार्ग पर रोक दिया गया। इसके बाद संसद मार्ग पर प्रतिरोध सभा हुई।

एटक की महासचिव अमरजीत कौर भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने कहा की मोदी सरकार में श्रम कानूनों को बदला जा रहा है और ये मज़दूरों के हक़ में नहीं हो रहा है बल्कि ये उद्योगपतियों और फैक्ट्री मालिकों के हक़ में किया जा रहा है। ये बात देश की वित्त मंत्री ने 5 जुलाई के संसद में दिए अपने भाषण में कही है। 

 IMG-20190802-WA0000_0.jpg.jpeg
कौर कहती हैं वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में साफ-साफ कहा कि 44 श्रम कानूनों को चार कोड में बदला जा रहा है। इसका अर्थ यह है श्रम कानूनों का कोडीफिकेशन यानी संहिताकरण किया जा रहा है। ये इसलिए किया जा रहा है, जिससे मालिकों को सालना आयकर यानी आईटीआर भरने में आसानी होगी। ये साफ दिखाता है कि ये मालिकों के हक और मज़दूरों के खिलाफ है । 

सीटू राष्ट्रीय सचिव एआर सिंधु ने कहा कि यह कोडीफिकेशन सभी श्रम कानूनों का मज़ाक बना रहा है। अभी तक न्यूनतम वेतन को तय करने की मानक प्रक्रिया है परन्तु सरकार यह नहीं बता रही है कि कैसे वो न्यूनतम वेतन तय करेगी? उन्होंने बताया कि वेतन की गणना के लिए 15वीं लेबर कांफ्रेंस (आई.एल.सी.) ने जो फार्मूला माना था, और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार उसमें जो 25प्रतिशत जोड़ा जाना तय हुआ था, और जिसे 45वीं व 46वीं आईएलसी ने एकमत से मंजूर किया था, उसको ताक पर रखते हुए केन्द्रीय श्रम मंत्री द्वारा प्रतिमाह 4628 रुपये या प्रतिदिन 178 रुपये की घोषणा की गई। जबकि 7वें वेतन आयोग ने भी जनवरी 2016 में18,000 रुपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन की सिफारिश की थी। 

आगे वो कहती हैं कि मोदी सरकार ने इन सभी को ताक पर रख दिया है। इसके खिलाफ मज़दूर वर्ग चुप नहीं रहेगा। आज का ये प्रदर्शन सांकेतिक है, इसके बाद भी अगर सरकार नहीं मानी तो देशभर का मज़दूर हड़ताल पर जा सकता है। सभी संघर्ष के विकल्प खुले है। आगे क्या करना है वो सभी संगठन बैठकर निर्णय करेंगे। 

दिल्ली के इस प्रदर्शन को एटक से अमरजीत कौर,  एचएमएस से  शिव गोपाल मिश्रा, सीआईटीयू से ए आर सिंधु, इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन सबीना इन्द्रजीत,  नेशनल एलाईंस ऑफ जर्नलिस्ट से एस के पांडे सहित अन्य सभी केंद्र ट्रेड यूनियन के नेताओ ने सम्बोधित किया।
दिल्ली की सड़कों के साथ संसद भवन के भीतर वामपंथी दलों के सांसदों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

Dharna of MPs, in solidarity with the countrywide united protest of Trade Unions and Federations against the Labour Code Bills, infront of Parliament House today. #MazdoorVirodhiModi pic.twitter.com/08lph4Vko7

— Elamaram Kareem (@kareemcitu) August 2, 2019

 दिल्ली के आलावा देश के सभी राज्यों से भी ट्रेड यूनियन के धरने-प्रदर्शन की ख़बरें मिल रही हैं।

हरियाणा
unnamed.png

हरियाणा के मज़दूरों ने कोड बिल के साथ अपनी अन्य  मांग  मानदेय बढ़ोतरी, कर्मचारी घोषित करने, बकाया मुनादी भत्ते और बेगारी खत्म करने की मांग को लेकर हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा (सीटू) के बैनर तले जोरदार प्रदर्शनकिया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। 
 

बिहार

67564667_1255258611324258_1056975787799871488_n_0.jpg

इसी कड़ी में पटना में प्रतिरोध मार्च निकाला गया, जिसका नेतृत्व CITU के राज्य महासचिव गणेश शंकर सिंह और अन्य ट्रेड यूनियन के नेताओं ने किया।
कर्नाटक

67512914_2523068897724090_7449354147637231616_n (1).jpg

इस देशव्यापी प्रदर्शन के तहत कर्नाटका तुमकुर में भी मज़दूरों ने किया प्रदर्शन 

 मज़दूरों का विरोध क्यों?
वेतन संहिता विधेयक 2019 और कार्यस्थल पर सुरक्षा, स्वास्थ्य व काम के हालत संहिता विधेयक 2019   को लेकर मज़दूरों का ये विरोध है। श्रमिक संगठनों के मुताबिक ये सब  पूंजीपति वर्ग के हित में और मजदूर वर्ग के खिलाफ़ किया जा रहा है। 

ये दोनों संहिता, उन सभी अधिकारों की जगह लेगीं, जिन्हें मजदूरों ने सालों-सालों से संघर्ष करके हासिल किया है। उदाहरण के लिए,वेतन संहिता विधेयक में न्यूनतम मजदूरी प्रतिदिन 178 रु. या 4628 रु. मासिक प्रस्तावित है, जबकि मजदूर वर्ग आंदोलन ने कई सालों से 18,000 रु. मासिक न्यूनतम वेतन की मांग उठा रखी है। नये कानून में काम के घंटे 8 से बढ़ा दिये गये हैं। ओवर टाइम की कोई समय सीमा नहीं है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लाए गए वेतन विधेयक (नए वेज कोड बिल) को मंजूरी दिए जाने तथा इससे जुड़े चार कानूनों (1) न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948, (2) वेतन भुगतान कानून 1936, (3) बोनस भुगतान अधिनियम 1965 और (4) समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 खत्म हो जाएगा। इस प्रकार  THE OCCUPATIONAL SAFETY, HEALTH AND WORKING CONDITIONS CODE, 2019 में भी 13 निवर्तमान अधिनियम जिसमें कारख़ाना अधिनियम, ठेका श्रम अधिनियम, अंतर-राज्यिक प्रवासी कर्मकार अधिनियम और बीड़ी, सिनेमा कर्मकार, भवन एवं सन्निर्माण मजदूर, मोटर परिवहन कर्मकार, विक्रय संवर्धन कर्मचारी, डॉक कर्मकार व श्रमजीवी पत्रकार आदि शामिल हैं जिसका का सरलीकरण एवं संशोधन करना है।
 
ट्रेड यूनियन ने कहा की सरलीकरण की आड़ में बीजेपी सरकार ने देश के हर एक मेहनतकश नागरिक के अधिकारों पर प्रहार किया है, चाहे वे कमाई की उच्च श्रेणी में आते हों या निम्न श्रेणी में। इसी के विरुद्ध में दिल्ली सहित पूरे देश में "प्रतिरोध दिवस" के रूप में मनाया है।

Labour Laws
Labour Right
trade unions
loksabha
Modi government
BJP
minimum wages
Indian Labor Conference
AICCTU
UTUC
CITU

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

मुंडका अग्निकांड के खिलाफ मुख्यमंत्री के समक्ष ऐक्टू का विरोध प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीका में सिबन्ये स्टिलवाटर्स की सोने की खदानों में श्रमिक 70 दिनों से अधिक समय से हड़ताल पर हैं 

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई


बाकी खबरें

  • Inflation
    सौम्या शिवकुमार
    महंगाई "वास्तविक" है और इसका समाधान भी वास्तविक होना चाहिए
    01 Mar 2022
    केंद्रीय बैंकों द्वारा महंगाई को काबू करने के लिए ब्याज दर को प्रबंधित किया जाता है, लेकिन यह तरीक़ा अप्रभावी साबित हुआ है। इतना ही नहीं, इस उपकरण का जब इस्तेमाल किया जाता है, तब यह भी ध्यान नहीं रखा…
  • russia ukrain
    एपी/भाषा
    यूक्रेन-रूस घटनाक्रम: रूस को अलग-थलग करने की रणनीति, युद्ध अपराधों पर जांच करेगा आईसीसी
    01 Mar 2022
    अमेरिका ने जासूसी के आरोप में 12 रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने की घोषणा की है। रूस की कई समाचार वेबसाइट हैक हो गईं हैं जिनमें से कुछ पर रूस ने खुद रोक लगाई है। तो वहीं संयुक्त राष्ट्र के दुलर्भ…
  •  Atal Progress Way
    बादल सरोज
    अटल प्रोग्रेस वे से कई किसान होंगे विस्थापित, चम्बल घाटी का भी बदल जाएगा भूगोल : किसान सभा
    01 Mar 2022
    "सरकार अपनी इस योजना और उसके असर को छुपाने की कोशिश में है। ना तो प्रभावित होने वाले किसानों को, ना ही उजड़ने और विस्थापित होने वाले परिवारों को विधिवत व्यक्तिगत नोटिस दिए गए हैं। पुनर्वास की कोई…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर एक लाख से कम हुई 
    01 Mar 2022
    पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के क़रीब 7 हज़ार नए मामले सामने आए हैं। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 92 हज़ार 472 हो गयी है।
  • Imperialism
    प्रभात पटनायक
    साम्राज्यवाद अब भी ज़िंदा है
    01 Mar 2022
    साम्राज्यवादी संबंध व्यवस्था का सार विश्व संसाधनों पर महानगरीय या विकसित ताकतों द्वारा नियंत्रण में निहित है और इसमें भूमि उपयोग पर नियंत्रण भी शामिल है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License