NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
धन्यवाद... शुक्रिया... थैंक यू--मोदी जी
बड़ा वाला थैंक यू--भक्तों को थैंक यू करने का मौका देने के लिए। वर्ना आप से क्या छुपा है कि कोरोना की महामारी ने कैसा हाल-बेहाल कर रखा था।
राजेंद्र शर्मा
28 Jun 2021
धन्यवाद... शुक्रिया... थैंक यू--मोदी जी
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद--मोदी जी!

शुक्रिया, शुक्रिया, शुक्रिया--मोदी जी!

थैंक यू, थैंक यू, थैंक यू--मोदी जी!

हार्दिक धन्यवाद--सारे इंडिया वालों को टीका लगाने का और वह भी मुफ्त में टीका लगाने का वादा करने के लिए।

तहेदिल से शुक्रिया--कश्मीर को खुली जेेल बनाने के दो साल भी पूरे होने का इंतजार किए बिना, कश्मीरी नेताओं को बातचीत के लिए बुलाने और वह भी अपनेे घर बुलाने और दिल्ली तो दिल्ली, दिल से दूरी भी दूर करने का वादा करने के लिए।

बड़ा वाला थैंक यू--भक्तों को थैंक यू करने का मौका देने के लिए। वर्ना आप से क्या छुपा है कि कोरोना की महामारी ने कैसा हाल-बेहाल कर रखा था। महामारी के चक्कर में हाल तो सब का ही बुरा था, पर भक्तों का हाल सबसे बुरा था। देख रहे थे कि कोरोना के नाम लेकर, तरह-तरह की बीमारियों से बीमार पड़कर झुंड के झुंड अस्पतालों पर टूट रहे थे और अस्पतालों में बैड से लेकर वेंटीलेटर तक की कमी पैदा कर के, आपकी सरकार की बदनामी करा रहे थे। पर सिर्फ चुपचाप देखते रहने को मजबूर थे। देख रहे थे कि दवाओं से लेकर, आक्सीजन तक के बिना जान देने से पहले, लोग कैमरों पर तड़प-तड़प कर भी दिखा रहे थे और आत्मनिर्भर भारत का दुनिया भर में मजाक उड़वा रहे थे। पर भक्त बेचारे खून का घूंट पीने को मजबूर थे।

भक्त देख रहे थे कि कैसे कोविड के झूठे-सच्चे शिकार, मुर्दे बनकर श्मशानों/ कब्रिस्तानों में लाइनें लगा रहे थे और बहुत से तो नदियों के तट पर रेत में लेेटे-लेटे या नदियों में तैरते-तैरते ही, सरकारी गिनती को मुंह चिढ़ा रहे थे और दुनिया भर में महानुभाव की छवि की लुगदी बना रहे थे। फिर भी आपके भक्त बेचारे सिर्फ तमाशबीन बनकर बैठे रहने पर मजबूर थे। दबी-जुबान में कभी इसकी शिकायत भी करते कि हालात इतने खराब भी नहीं हैं जितने बताए जा रहे हैं, तो इसके उलाहनों की बाढ़ का ही सामना करना पड़ता कि तड़पते लोग जब मदद के लिए पुकार रहे थे, तब आप लोग कहां थे? मदद करने जाते तो यह भी तो मानना पड़ता कि कुछ कमी थी। खामखां में कोई मदद नहीं मांगता। योगी जी की तरह हर कोई मदद मांगने वालों पर मुकद्दमा तो कर नहीं सकता था, सो चुप ही भली थी।

खैर बहुत-बहुत धन्यवाद कि आपने वो वाले बुरे दिन खत्म कराए और फिर से हम भक्तों के अच्छे दिन आए। आपके टीके वाले मास्टर स्ट्रोक ने हम भक्तों के सारे दु:ख-दलिद्दर दूर कर दिए। आपकी मेहरबानी कि हमें एक बार फिर इसका मौका मिला कि आपके लख-लख धन्यवाद कर सकें। सुबह के सारे अखबारों में मुखपृष्ठ पर आपकी तस्वीरें देखकर जाग सकें और टीवी पर दिन भर आपकी ही तस्वीरें देखने के बाद थककर सो सकें। चाहेे टीके का भारी टोटा हो, चाहे टीका सबके लिए न हो, चाहे चार में से एक टीका तीन गुने-चार गुने दाम का हो, फिर भी उसे सबके लिए मुफ्त टीका बता सकें और इसके लिए हजारों करोड़ रुपये के विज्ञापनों से आपकी छवि की मरम्मत कर सकें। और मोदी जी के मुफ्त टीके के ईवेंट के प्रचार की आंधी से इस तरह की नामाकूल सच्चाइयों को सात फुट नीचे गाढ़ सकें कि पुराने भारत में भी टीके तो हमेशा मुफ्त ही थे और बाकी ज्यादातर देशों में भी, शुरू में तो इस बार न्यू इंडिया का भी टीका मुफ्त ही था, बाद में आपको ख्याल आया कि टीका सब को मुफ्त क्यों देना तो पैसा लगा दिया, सुप्रीम कोर्ट ने डंडा चलाया तो अब राज्यों के लिए टीका मुफ्त करा दिया। सवाल-ववाल सब फिजूल हैं, आप जो भी करते हैं, मास्टर स्ट्रोक ही होता है।

पहले राज्य पैसा भर रहे थे, वह भी मास्टर स्ट्रोक था, अब मोदी जी का मुफ्त टीका तो खैर मास्टर स्ट्रोक है ही, जिसने ट्रोल सेनाओं को फिर से जगा दिया। एक बार फिर धन्यवाद कि फिर से संघ परिवार का कारोबार चलवा दिया। योगी जी, येद्दि जी से सबसे जोरों से धन्यवाद करा दिया, यह दूसरी बात है कि वे लहक-लहक कर मुफ्त टीके के लिए धन्यवाद दे रहे थे और पब्लिक गद्दी के अभयदान के लिए धन्यवाद सुन रही थी।

अब जब हम भक्तों का कारोबार फिर से चल निकला है, आप को भी यूपी वगैरह की बहुत फिक्र करने की जरूरत नहीं है। आप देख लेना, हम एक-एक कर सब को जगा लेंगे मंदिर भी, मुल्ला मुलायम भी, धर्मांतरण भी, लव जेहाद भी, गोरक्षा भी, मुसलमानों की बढ़ती आबादी भी, मदरसे की पढ़ाई भी, विदेशी घुसपैठ भी। बस शाह साहब योगी जी को और छोटी जातियों के समीकरणों को संभाले रहें। और आप धुआंधार, यूपी के टूर मारते रहें। माना कि बंगाल वालों ने जो किया है, उसके बाद दिल में एक डर सा बैठ गया है, फिर भी यूपी में रामजी भी तो हैं हमारा बेड़ा पार कराने के लिए। बस मंदिर के लिए जमीन खरीद में घोटालों का रामजी सीरियसली बुरा नहीं मान जाएं। खैर! आप का इसलिए भी धन्यवाद कि आपने जून लगते-लगते हमारा सामान्य कारोबार चलवा दिया। अब से लगेंगे तभी तो अगले फरवरी-मार्च तक पब्लिक का दिमाग फिरा पाएंगे। और किसानों का भी जरूर आप कुछ न कुछ कर ही लेंगे, सो उसके लिए भी एडवांस में धन्यवाद।

आखिर में एक स्पेशल धन्यवाद। देश को इमर्जेंसी-2 देने के लिए। सन सतहत्तर से देश उसी पचहत्तर वाली इमर्जेंसी पर अटका हुआ था। आप आए तो देश में इमर्जेंसी-2 आयी। आपकी वाली को अभी से इमर्जेंसी का डेल्टा प्लस वेरिएंट कहा जा रहा है--पहले से ज्यादा मारक, पहले से ज्यादा संक्रामक। सत्तर वाली इमर्जेंसी में जो नहीं हुआ, वह सब भी अब हो रहा है। एक बार फिर धन्यवाद।

(इस व्यंग्य आलेख के लेखक वरिष्ठ पत्रकार और लोकलहर के संपादक हैं।) 

Coronavirus
COVID-19
Modi poster
Thank You Modi ji Poster
Free vaccines
sarcasm

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कटाक्ष:  …गोडसे जी का नंबर कब आएगा!

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज


बाकी खबरें

  • ukraine russia
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन पर रूसी हमला जारी, क्या निकलेगी शांति की राह, चिली-कोलंबिया ने ली लाल करवट
    15 Mar 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में, वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने यूक्रेन पर रूसी हमले के 20वें दिन शांति के आसार को टटोला न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ के साथ। इसके अलावा, चर्चा की दो लातिन…
  • citu
    न्यूज़क्लिक टीम
    स्कीम वर्कर्स संसद मार्च: लड़ाई मूलभूत अधिकारों के लिए है
    15 Mar 2022
    CITU के आह्वान पर आज सैकड़ों की संख्या में स्कीम वर्कर्स ने संसद मार्च किया और स्मृति ईरानी से मुलाकात की. आखिर क्या है उनकी मांग? क्यों आंदोलनरत हैं स्कीम वर्कर्स ? पेश है न्यूज़क्लिक की ग्राउंड…
  • yogi
    रवि शंकर दुबे
    चुनाव तो जीत गई, मगर क्या पिछले वादे निभाएगी भाजपा?
    15 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भले ही भाजपा ने जीत लिया हो लेकिन मुद्दे जस के तस खड़े हैं। ऐसे में भाजपा की नई सरकार के सामने लोकसभा 2024 के लिए तमाम चुनौतियां होने वाली हैं।
  • मुकुल सरल
    कश्मीर फाइल्स: आपके आंसू सेलेक्टिव हैं संघी महाराज, कभी बहते हैं, और अक्सर नहीं बहते
    15 Mar 2022
    क्या आप कश्मीर में पंडितों के नरसंहार के लिए, उनके पलायन के लिए मुसलमानों को ज़िम्मेदार नहीं मानते—पड़ोसी ने गोली की तरह सवाल दागा।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः खेग्रामस व मनरेगा मज़दूर सभा का मांगों को लेकर पटना में प्रदर्शन
    15 Mar 2022
    "बिहार में मनरेगा मजदूरी मार्केट दर से काफी कम है। मनरेगा में सौ दिनों के काम की बात है और सम्मानजनक पैसा भी नहीं मिलता है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License