NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
स्वामी चिन्मयानन्द पर लगे रेप और जान से मारने की धमकी का केस वापस लेगी योगी सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वामी चिन्मयानन्द को सात वर्ष पहले अपनी शिष्या से रेप करने और जान से मारने की धमकी के मामले में बड़ी राहत देने का फैसला किया है |
मुकुंद झा
10 Apr 2018
बाबा
Image Courtesy: news18 hindi

भाजपा सरकार की बाबाओं पर असीम कृपा जारी है, भाजपा शासित मध्य प्रदेश में बाबाओ को राज्य मंत्री बनाने के बाद भाजपा शासित उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वामी चिन्मयानन्द को सात वर्ष पहले अपनी शिष्या से रेप करने और जान से मारने की धमकी के मामले में बड़ी राहत देने का फैसला किया है | यहाँ यह जानना ज़रूरी है की स्वामी पहले भाजपा से सांसद और अटल सरकार में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री रह चुके हैं |

कुछ मिडिया रिपोर्टो के अनुसार 25 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी स्वामी से मिलने उनके आश्रम गए थे, उसके बाद से ही केस को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई | जिसके बाद 9 मार्च को उत्तर प्रदेश के शाहजहाँ पुर के ज़िला प्रशासन ने डीएम के साइन से एक चिठ्ठी जारी की जिसमें केस को वापस लेने का आदेश था |

भाजपा की सरकारें लगातार इस तरह की घटनाओं से अपने हिंदुत्व के अजेंडे को आगे कर मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करती है, ऐसा ही मध्य प्रदेश में नर्मदा वृक्षारोपण घोटाले के सन्दर्भ में हुआ, जब इस घोटले को लेकर राज्य  के कुछ बाबा आन्दोलन करने के लिए तैयारी कर रहे थे तो उन्ही में से कुछ को राज्यमंत्री का दर्ज़ा दे दिया और भ्रष्टाचार के मामला अब ठंडे वस्ते में जला गया है  |

कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पर्वेक्षोकों की मानें तो स्वामी पर से केस वापस लेना भाजपा 2019 की तैयारी कर रही है | क्योंकि स्वामी की प्रदेश के कई इलाकों में समर्थको की अच्छी खासी संख्या है, जिसे भाजपा आम चुनावों से पहले अपनी तरफ मोड़ना चाहती है |

भाजपा हमेशा ही बाबाओं पर महेरवान रही है चाहे वो हरियाणा के बाबा राम रहीम की बात जब उसको सज़ा के बाद भी कई मंत्री उसके पक्ष में वयानवाज़ी करते रहे और उसका वचाव करते रहे |

भाजपा की सरकारें लगातार बाबाओं के सहारे अपने वोट बैंक को साधने का प्रयास करती है | स्वामी पर से केस वापस लेना भी इस कड़ी में अगला कदम है, क्योंकि स्वामी पर बहुत ही गंम्भीर आरोप है | जिसमें आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज है, जिसे योगी सरकार वापस लेने को तैयार है| इसके साथ ही वो धारा 507 के तहत आपराधिक धमकी और कई अन्य मामलों में अभियुक्त हैं |

ये दिखाता है कि भाजपा किस तरह से अपने हिंदुत्व की छवि को कायम करने और 2019 के आम चुनाव से पहले बाबा के ज़रीए  अपने वोट बैंक को मज़बूत करना चाहती है | किसी भी सूरत में उसके लिए चुनाव जीतना सबसे महत्वपूर्ण है ,उसके लिए उसे किसी से भी समझौता करना पड़े |

Swami Chinmayananda
BJP
Uttar pradesh
rape case
Yogi Adityanath

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • अभिलाषा, संघर्ष आप्टे
    महाराष्ट्र सरकार का एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर नया प्रस्ताव : असमंजस में ज़मीनी कार्यकर्ता
    04 Apr 2022
    “हम इस बात की सराहना करते हैं कि सरकार जांच में देरी को लेकर चिंतित है, लेकिन केवल जांच के ढांचे में निचले रैंक के अधिकारियों को शामिल करने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता”।
  • रवि शंकर दुबे
    भगवा ओढ़ने को तैयार हैं शिवपाल यादव? मोदी, योगी को ट्विटर पर फॉलो करने के क्या हैं मायने?
    04 Apr 2022
    ऐसा मालूम होता है कि शिवपाल यादव को अपनी राजनीतिक विरासत ख़तरे में दिख रही है। यही कारण है कि वो धीरे-धीरे ही सही लेकिन भाजपा की ओर नरम पड़ते नज़र आ रहे हैं। आने वाले वक़्त में वो सत्ता खेमे में जाते…
  • विजय विनीत
    पेपर लीक प्रकरणः ख़बर लिखने पर जेल भेजे गए पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में जुलूस-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव
    04 Apr 2022
    पत्रकारों की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। जुलूस-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंचलिक पत्रकार भी शामिल हुए। ख़ासतौर पर वे पत्रकार जिनसे अख़बार…
  • सोनिया यादव
    बीएचयू : सेंट्रल हिंदू स्कूल के दाख़िले में लॉटरी सिस्टम के ख़िलाफ़ छात्र, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
    04 Apr 2022
    बीएचयू में प्रशासन और छात्र एक बार फिर आमने-सामने हैं। सीएचएस में प्रवेश परीक्षा के बजाए लॉटरी सिस्टम के विरोध में अभिभावकों के बाद अब छात्रों और छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।
  • टिकेंदर सिंह पंवार
    बेहतर नगरीय प्रशासन के लिए नई स्थानीय निकाय सूची का बनना ज़रूरी
    04 Apr 2022
    74वां संविधान संशोधन पूरे भारत में स्थानीय नगरीय निकायों को मज़बूत करने में नाकाम रहा है। आज जब शहरों की प्रवृत्तियां बदल रही हैं, तब हमें इस संशोधन से परे देखने की ज़रूरत है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License