NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोलंबियाः पुलिस की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शन में कई लोग मारे गए
इस हत्या को लेकर बोगोटा और कोलंबिया के अन्य शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए। नेशनल पुलिस की ओर से इन प्रदर्नशनकारियों पर दमनात्मक कार्रवाई की गई जिसमें कई लोगों की जान चली गई।
पीपल्स डिस्पैच
10 Sep 2020
कोलंबिया

कोलंबियन ह्यूमन राइट्स डे 9 सितंबर को तड़के पुलिस अधिकारियों द्वारा 46 वर्षीय जेवियर ऑर्डोनेज की हत्या के बाद बोगोटा में लोगों का गुस्सा भड़क गया। इस घटना को ऑर्डोनेज के दोस्तों ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर साझा किया। इसको लेकर कोलंबियाई समाज के सभी वर्गों से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। 9 सितंबर की दोपहर तक बोगोटा और अन्य शहरों में लोग राज्य हिंसा और क्रूरता के नए मामले का विरोध करने को लेकर सड़कों पर उतर गए थे।

अलग-अलग इलाक़ों में लोगों ने स्थानीय पुलिस चौकियों तक मार्च निकाला और बर्तन आदि पीटने के साथ पुलिस के ख़िलाफ़ नारा लगाते हुए और न्याय की मांग करते हुए कैसेरोलेज़स में शामिल हुए। ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन पीएएसओएस की रिपोर्ट के अनुसार शहर के कई स्थानों पर नेशनल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर भी हमला किया और उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से छेड़छाड़ की।

हिंसक दमन के बाद 20 से अधिक पुलिस स्टेशनों पर तोड़-फोड़ की गई और / या आग लगा दी गई और प्रदर्शनकारियों को पुलिस के हमलों से बचाने और सड़कों को अवरुद्ध करने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए।

पीएएसओएस और ग्राउंड से रिपोर्टिंग करने वाले मीडिया संगठन कोलंबिया इंफोर्मा के अनुसार हिंसक दमन से प्रदर्शनकारियों की जान चली गई है और कई लोगों को गंभीर चोटें लगी है। अपनी हालिया रिपोर्ट में पीएएसओएस ने कहा कि कम से कम तीन लोगों की मौत हो सकती है, लेकिन आगे इसकी पुष्टि की आवश्यकता है।

सोशल मूवमेंट्स और मानवाधिकार संगठनों ने मांग की है कि अधिकारी पुलिस हिंसा को रोकने के लिए कार्रवाई करें। इस दिन शुरुआत में बोगोटा के मेयर क्लाउडिया लॉपेज़ ने ऑर्डोनेज की हत्या पर खेद व्यक्त किया और न्याय के लिए संघर्ष में परिवार को सहयोग करने का वचन दिया। हालांकि कुछ घंटों के बाद उनके आदेश के तहत पुलिस सड़कों पर प्रदर्शनकारियों को बर्बरतापूर्वक मार रही थी।

इसके अलावा, एक ज़िलाव्यापी मानवाधिकार राउंड टेबल जिसे 9 सितंबर को ऑर्डोनेज़ के मामले को संबोधित करने के लिए एक साथ लाया गया था उसने निर्णय लिया कि इस मामले को अटॉर्नी जनरल ऑफिस द्वारा नहीं बल्कि मिलिट्री जस्टिस सिस्टम द्वारा देखा जाएगा। संगठनों ने पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए निष्पक्षता की कमी का हवाला देते हुए इस फैसले की निंदा की है कि जो लोग सिस्टम बनाते हैं वे सक्रिय हैं या पब्लिक फोर्स के पूर्व सदस्य हैं, जिसका मतलब है कि इस मामले के लिए कार्रवाई होने वालों पर पुलिस या सैन्य सदस्यों द्वारा न्याय किया जाएगा।

colombia
Bogotá
Claudia López
Colombian Armed Forces
Human Rights
Human rights Defenders
Javier Ordóñez
Police brutality
Police Violence
protests against police killings

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

जलवायु परिवर्तन : हम मुनाफ़े के लिए ज़िंदगी कुर्बान कर रहे हैं

एनआईए स्टेन स्वामी की प्रतिष्ठा या लोगों के दिलों में उनकी जगह को धूमिल नहीं कर सकती

झारखंड : हेमंत सोरेन शासन में भी पुलिस अत्याचार बदस्तूर जारी, डोमचांच में ढिबरा व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या 

जलविद्युत बांध जलवायु संकट का हल नहीं होने के 10 कारण 

चिली की नई संविधान सभा में मज़दूरों और मज़दूरों के हक़ों को प्राथमिकता..

पुतिन को ‘दुष्ट' ठहराने के पश्चिमी दुराग्रह से किसी का भला नहीं होगा


बाकी खबरें

  • मालिनी सुब्रमण्यम
    छत्तीसगढ़ : युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों ने अपने दु:खद अनुभव को याद किया
    09 Mar 2022
    कई दिनों की शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलने के बाद, अंततः छात्र अपने घर लौटने कामयाब रहे।
  • EVM
    श्याम मीरा सिंह
    मतगणना से पहले अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- 'बनारस में ट्रक में पकड़ीं गईं EVM, मुख्य सचिव जिलाधिकारियों को कर रहे फोन'
    08 Mar 2022
    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव परिणामों में गड़बड़ी की आशंकाओं के बीच अपनी पार्टी और गठबंधन के कार्यकर्ताओं को चेताया है कि वे एक-एक विधानसभा पर नज़र रखें..
  • bharat ek mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    मालिक महान है बस चमचों से परेशान है
    08 Mar 2022
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा आज बात कर रहे हैं Ukraine और Russia के बीच चल रहे युद्ध के बारे में, के जहाँ एक तरफ स्टूडेंट्स यूक्रेन में अपनी जान बचा रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकार से सवाल…
  •  DBC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, कहा- आश्वासन नहीं, निर्णय चाहिए
    08 Mar 2022
    DBC के कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।  ये कर्मचारी 21 फरवरी से लगातार हड़ताल पर हैं। इस दौरान निगम के मेयर और आला अधिकारियो ने इनकी मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। परन्तु…
  • Italy
    पीपल्स डिस्पैच
    इटली : डॉक्टरों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ हड़ताल की
    08 Mar 2022
    इटली के प्रमुख डॉक्टरों ने 1-2 मार्च को 48 घंटे की हड़ताल की थी, जिसमें उन्होंने अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग की और स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ चेतवनी भी दी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License