NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
बिहार में ज़िला व अनुमंडलीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी
ज़िला अस्पतालों में डॉक्टरों के लिए स्वीकृत पद 1872 हैं, जिनमें 1204 डॉक्टर ही पदस्थापित हैं, जबकि 668 पद खाली हैं। अनुमंडल अस्पतालों में 1595 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 547 ही पदस्थापित हैं, जबकि 1048 पद खाली हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
18 May 2022
बिहार में ज़िला व अनुमंडलीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी

बिहार के चिकित्सा व्यवस्था की आए दिन पोल खुलती रहती है। नीतीश सरकार के विकास के बड़े दावों के बावजूद बहुत कुछ अब तक नहीं बदला है। अस्पताल की इमारतें जरूर बन गए हैं और इन अस्पतालों में इलाज के लिए मशीनें भी आ गई हैं लेकिन आज भी इलाज के अभाव में लोगों के मरने और इलाज के लिए लोगों की भटकने की खबरें राज्य में आम बात है। इतना ही नहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की रुरल हेल्थ स्टैटिस्टिक्स 2020-21 के मुताबिक बिहार में जिला और अनुमंडल स्तर के अस्पतालों में डॉक्टरों के बड़ी संख्या में पद खाली हैं। सबसे ज्यादा पद अनुमंडलीय अस्पतालों में खाली हैं। ये आंकड़े 31 मार्च 2021 तक के हैं।

इन आंकड़ों के अनुसार राज्य में जिला अस्पतालों में डॉक्टरों के लिए स्वीकृत पद 1872 हैं जिनमें 1204 डॉक्टर ही पदस्थापित हैं जबकि 668 पद खाली हैं। वहीं राज्य के अनुमंडल अस्पतालों की बात की जाए तो उनमें डॉक्टरों के 1595 पद स्वीकृत हैं जिनमें 547 ही पदस्थापित हैं जबकि 1048 पद खाली हैं।

इन अस्पतालों में पैरा मेडिकल स्टाफ की बात करें तो जारी आंकड़ों के मुताबिक इनके आधे से अधिक पद खाली हैं। राज्य के जिला अस्पतालों में पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए 8208 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 3020 स्टाफ ही पदस्थापित हैं इस तरह राज्य भर के जिलों में 5188 पद खाली हैं। वहीं अनुमंडल अस्पतालों में 4400 स्वीकृत पदों में केवल 1056 पैरा मेडिकल स्टाफ पदस्थापित हैं।इस तरह इस स्तर पर 3344 पद खाली हैं।

बिहार के ग्रामीण इलाकों में हेल्थ वर्कर (महिला)/एएनएम के आधे से अधिक पद खाली हैं। आंकड़ों के मुताबिक एएनएम के 45109 पद स्वीकृत हैं जिनमें 20403 ही पदस्थापित हैं। इस तरह 24706 पद खाली हैं। इन इलाकों के सीएचसी में स्पेशलिस्ट के 836 स्वीकृत पद हैं जिनमें केवल 106 डॉक्टर ही पदस्थापित हैं जबकि 730 पद खाली हैं। वहीं इस क्षेत्र के पीएचसी और सीएचसी में फार्मासिस्ट के 4126 स्वीकृत पदों में केवल 1077 पद ही भरे हैं जबकि 3049 पद खाली हैं। राज्य के ग्रामीण इलाकों में पीएचसी और सीएचसी में भारी संख्या में लैब टेक्निशियन के पद खाली हैं। 4331 स्वीकृत पदों में 979 पदों पर ही टेक्निशियन पदस्थापित हैं जबकि 3352 पद खाली पड़े हैं।

हालांकि बिहार में ग्रामीण क्षेत्र के सब सेंटर तथा पीएचसी में एएनएम की संख्या में वर्ष 2020 की तुलना में 2021 वृद्धि हुई है। वहीं पीएचसी में भी डॉक्टरों की संख्या में वर्ष 2021 में वृद्धि हुई है। वहीं सीएचसी में स्पेशलिस्ट की संख्या में गिरावट देखी गई है।

 

Bihar
doctors
District Hospitals
Sub divisional Hospital
Rural Health Statistic

Related Stories

बिहारः पिछले साल क़हर मचा चुके रोटावायरस के वैक्सीनेशन की रफ़्तार काफ़ी धीमी

बिहारः मुज़फ़्फ़रपुर में अब डायरिया से 300 से अधिक बच्चे बीमार, शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती

बिहार की राजधानी पटना देश में सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर

लोगों को समय से पहले बूढ़ा बना रहा है फ्लोराइड युक्त पानी

बिहार में फिर लौटा चमकी बुखार, मुज़फ़्फ़रपुर में अब तक दो बच्चों की मौत

शर्मनाक : दिव्यांग मरीज़ को एंबुलेंस न मिलने पर ठेले पर पहुंचाया गया अस्पताल, फिर उसी ठेले पर शव घर लाए परिजन

नक्शे का पेचः भागलपुर कैंसर अस्पताल का सपना अब भी अधूरा, दूर जाने को मजबूर 13 ज़िलों के लोग

बिहार में नवजात शिशुओं के लिए ख़तरनाक हुआ मां का दूध, शोध में पाया गया आर्सेनिक

बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाः मुंगेर सदर अस्पताल से 50 लाख की दवाईयां सड़ी-गली हालत में मिली

कोरोना काल में भी वेतन के लिए जूझते रहे डॉक्टरों ने चेन्नई में किया विरोध प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • Moscow
    एम. के. भद्रकुमार
    भारत ने खेला रूसी कार्ड
    06 Nov 2021
    पुतिन की दिल्ली यात्रा से कुछ हफ्ते पहले इस महीने के अंत में मास्को में रूसी-भारतीय "2+2" मंत्रिस्तरीय की पहली बैठक घटनापूर्ण या महत्वपूर्ण होने वाली है क्योंकि यह वाशिंगटन में मंत्रिस्तरीय यूएस-…
  • Dalit-Adivasi education
    राज वाल्मीकि
    महामारी से कितनी प्रभावित हुई दलित-आदिवासी शिक्षा?
    06 Nov 2021
    हाल ही में नेशनल कैंपेन ऑन दलित ह्यूमन राइट्स  ने दलित आदिवासियों की शिक्षा पर एक अध्ययन किया। इस अध्ययन में अपेक्षा से अधिक दुखद तथ्य सामने आए हैं।
  • lakshwdeep
    अयस्कांत दास
    भारत में सबसे कम जेल में रहने की दर होने के बावजूद लक्षद्वीप को पांचवीं जेल की आवश्यकता क्यों है?
    06 Nov 2021
    पूरे देश में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में लक्षद्वीप में जेल में रह रहे कैदियों की तादाद सबसे कम 6 फीसदी है। इसकी तुलना में दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में जेल अधिभोग दर क्रमशः 174.9…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 10,929 नए मामले, 392 मरीज़ों की मौत
    06 Nov 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.43 फ़ीसदी यानी 1 लाख 46 हज़ार 950 हो गयी है।
  • brick workers
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: ईंट-भट्ठा उद्योग के बंद होने से संकट का सामना कर रहे एक लाख से ज़्यादा श्रमिक
    06 Nov 2021
    बशीरहाट के ईंट-भट्ठों को फिर से खोलने की अपनी मांग को लेकर बड़ी संख्या में भट्ठा मज़दूर मंगलवार को उत्तर 24 परगना ज़िला प्रशासन कार्यालय पहुंचे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License