NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
टोक्यो ओलिम्पिक में सूर्य नमस्कार किया गया? नहीं, ये पुराना वीडियो है
ये वीडियो 2015 में मंगोलिया में आयोजित हुए योग कार्यक्रम का है. ये कार्यक्रम ‘आर्ट ऑफ़ लिविंग’ ने आयोजित किया था. इस योग समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे. प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब चैनल पर भी ये वीडियो अपलोड किया गया है.
अर्चित मेहता
27 Jul 2021
टोक्यो ओलिम्पिक में सूर्य नमस्कार किया गया? नहीं, ये पुराना वीडियो है

सोशल मीडिया पर एक कार्यक्रम का वीडियो वायरल है. वीडियो में कुछ लोग सूर्य नमस्कार कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि जापान के टोक्यो शहर में चल रहे ओलिम्पिक 2020 में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की थीम पर सूर्य नमस्कार किया गया. 23 जुलाई को टोक्यो में ओलिम्पिक 2020 की शुरुआत हुई थी. ट्विटर यूज़र सत्य शर्मा ने ये वीडियो इसी दावे के साथ ट्वीट किया है. (आर्काइव लिंक)

Surya Namaskar is being recited in Tokyo Olympic. A proud moment. pic.twitter.com/hAHMfu5vhg

— Satya Sharma (@SatyaSh05) July 25, 2021

मेसेडोनिया के फ़ेसबुक पेज ‘The Art of Living’ ने भी ये वीडियो पोस्ट किया.

image

ऑल्ट न्यूज़ के ऑफ़िशियल मोबाइल नंबर (76000 11160) और ऐप (Android, iOS) पर इस वीडियो के वेरिफ़िकेशन के लिए रीक्वेस्ट आयी हैं.

image

फ़ैक्ट-चेक

ये वीडियो 2015 में मंगोलिया में आयोजित हुए योग कार्यक्रम का है. ये कार्यक्रम ‘आर्ट ऑफ़ लिविंग’ ने आयोजित किया था. इस योग समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे. प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब चैनल पर भी ये वीडियो अपलोड किया गया है. नीचे, वीडियो में 5 मिनट 30 सेकंड के बाद से वो हिस्सा देखा जा सकता है जो शेयर किया जा रहा है.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मंगोलिया के प्रधानमंत्री Chimediin Saikhanbileg ने 16 से 18 मई, 2015 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को दौरे के लिए आमंत्रित किया था. दोनों देशों ने राजनीति, सैन्य, स्वास्थ्य और संस्कृति के अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की थी.

2015 में ‘द आर्ट ऑफ़ लिविंग’ ने इस बारे में ट्वीट किया था.

#Mongolia #ArtOfLiving welcomes @PMOIndia @narendramodi and @elbegdorj for 'United in Spirit' event. pic.twitter.com/3qoitOROiS

— The Art of Living (@ArtofLiving) May 17, 2015

कुल मिलाकर, 2015 में मंगोलिया में योग कार्यक्रम के दौरान सूर्य नमस्कार करने का वीडियो ओलिम्पिक 2020 का बताकर शेयर किया गया.

साभार : ऑल्ट न्यूज़ 

Alt news
fact check
Viral post
Olympic
Tokyo Olympics

Related Stories

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

फ़ैक्ट चेकः प्रमोद सावंत के बयान की पड़ताल,क्या कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कांग्रेस ने किये?

फ़ैक्ट चेकः योगी आदित्यनाथ ने जर्जर स्कूल की तस्वीर ग़लत दावे के साथ साझा की

फ़ैक्ट चेकः योगी ने कहा मुज़फ़्फ़रनगर दंगों में 60 हिंदू मारे गये थे, दावा ग़लत है

फ़ैक्ट चेकः योगी का दावा ग़लत, नहीं हुई किसानों की आय दोगुनी

क्या है सच?: मज़दूरों ने कहा फिर से पलायन के हालात, सरकारी तंत्र ने कहा दावा भ्रामक है

फ़ैक्ट चेकः महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध में यूपी नंबर वन, है या नहीं?

फ़ैक्ट चेकः सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के फ़ैक्ट चेक का फ़ैक्ट चेक

फ़ैक्ट चेक : संबित ने जर्जर स्कूलों को सपा सरकार का बताया, स्कूल योगी सरकार के निकले

फ़ैक्ट-चेक: क्या शाहजहां ने ताजमहल बनाने वाले मजदूरों के हाथ कटवा दिए थे?


बाकी खबरें

  • kisan andolan
    मुकुंद झा
    किसान आंदोलन ने देश को संघर्ष ही नहीं, बल्कि सेवा का भाव भी सिखाया
    14 Dec 2021
    किसी भी जंग के मैदान में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है रसद यानी भोजन के भंडार की। यही तय करता है कि लड़ाई का अंजाम क्या होगा? क्योंकि बिना खाना-पानी के इतनी लंबी लड़ाई लड़ना संभव नहीं है।
  • lakhimpur
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    साज़िश के तहत हुआ लखीमपुर हत्याकांड : एसआईटी
    14 Dec 2021
    इस मामले में देश भर के किसानों और विपक्षी दलों ने लंबे समय से ये मांग की है कि आरोपी आशीष के पिता गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त किया जाए मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या भारतीय जनता…
  • South Korea
    पीपल्स डिस्पैच
    कोरियाई युद्ध के ख़ात्मे के लिए दक्षिण कोरिया ने बहुपक्षीय समझौते की घोषणा की
    14 Dec 2021
    दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जाए इन ने कहा कि 1953 में बराबरी पर खत्म हुए कोरियाई युद्ध में शामिल रहे चारों पक्षों ने सैद्धांतिक तौर पर इस युद्ध के ख़ात्मे पर सहमति दे दी है। यह आगे शांति प्रक्रिया…
  • kisan andolan
    शिव इंदर सिंह
    किसान आंदोलन की जीत का जश्न कैसे मना रहे हैं प्रवासी भारतीय?
    14 Dec 2021
    किसानों की जीत का जश्न न सिर्फ भारत में मनाया गया, बल्कि विदेशों में बसने वाले भारतीय लोगों ने भी अपनी खुशी का इज़हार किया है। प्रवासी भारतीयों ने किसान आंदोलन के विजयी रूप में स्थगित होने के बाद…
  • mayawati
    भाषा
    ताबड़तोड़ घोषणाएं, शिलान्यास से किसी पार्टी का जनाधार नहीं बढ़ने वाला : मायावती
    14 Dec 2021
    मायावती ने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘चुनाव घोषित होने से कुछ समय पहले केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा ताबड़तोड़ घोषणाएं, शिलान्यास व आधे-अधूरे कार्यों…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License