NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
तीन साल में 32,000 से अधिक पशुओं की मौत ट्रेन से कट कर हुई 
आंकड़ों के अनुसार 2016 में ट्रेन की चपेट में आकर 7,945 पशुओं की मौत हुई। 2017 में यह संख्या बढ़कर 11,683 पहुंच गई। 2018 में 12,625 पशुओं की मौत हुई। इस तरह 2016 से 2018 के बीच 32,253 पशुओं की मौत हुई।
भाषा
04 Jul 2019
 रेलवे पटरियों पर पशुओं की मौत
फोटो साभार: पत्रिका

बीते तीन साल के दौरान रेल पटरियों पर गाय, शेर और तेंदुओं समेत 32,000 से अधिक पशुओं की मौत हुई है। 
रेलवे के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। यह भी कहा गया है कि इसके अतिरिक्त, इस वर्ष 20 जून तक ट्रेन से कट कर 3,479 पशुओं की मौत हो चुकी है। इसमें हाथियों की संख्या शामिल नहीं है। बीते तीन साल के दौरान ट्रेन की चपेट में आ कर 60 हाथियों की मौत हुई है जबकि इस साल 20 जून तक पांच हाथी मारे गए।
आंकड़ों के अनुसार 2016 में ट्रेन की चपेट में आकर 7,945 पशुओं की मौत हुई। 2017 में यह संख्या बढ़कर 11,683 पहुंच गई। 2018 में 12,625 पशुओं की मौत हुई। इस तरह 2016 से 2018 के बीच 32,253 पशुओं की मौत हुई।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक ओर रेल दुर्घटनाओं में कमी आई है, वहीं दूसरी ओर रेलवे पटरियों पर पशुओं की मौत की संख्या बढ़ती जा रही है।  यह चिंता का विषय है। 
रेलवे अब इन घटनाओं से बचने के लिए खुले स्थानों जैसे खेतों के आसपास बाड़ लगाने की योजना बना रहा है।
रेलवे सुरक्षा कर्मी भी किसानों को अपने मवेशियों को पटरियों से दूर रखने के लिए जागरूक कर रहे हैं, लेकिन यह उपाय ज्यादा कारगर नहीं है। 
 

railway accidents
animal acidents
indian railways

Related Stories

कानपुर के पास पूर्वा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कई घायल


बाकी खबरें

  • कैसे भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अब तक हुई प्रगति को मटियामेट कर दिया
    प्रियंका ईश्वरी
    कैसे भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अब तक हुई प्रगति को मटियामेट कर दिया
    17 Jul 2021
    हिमाचल प्रदेश का कोविड-19 प्रबंधन कहीं से भी प्रभावशाली नहीं था। कई मामलों में तो इसका प्रदर्शन पड़ोसी राज्यों से काफी बदतर रहा है। भाजपा के शासनकाल में राज्य में अर्थव्यवस्था और रोजगार के आंकड़ों के…
  • मिजोरम ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एएमसी क्षेत्र में लगाया पूर्ण लॉकडाउन
    भाषा
    मिजोरम ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एएमसी क्षेत्र में लगाया पूर्ण लॉकडाउन
    17 Jul 2021
    स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी हाल में पूर्वोत्तर में संक्रमण के मामलों में वृद्धि पर चिंता जताई थी और मिजोरम समेत सात राज्यों में केंद्रीय दल भेजे थे। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार लॉकडाउन 18 जुलाई से 24…
  • गौतम गंभीर
    भाषा
    कोविड-19 दवा मामला: गौतम गंभीर फाउंउेशन, दो आप विधायकों के ख़िलाफ़ मुकदमा शुरू
    17 Jul 2021
    कोविड रोधी दवाओं के अवैध भंडारण और वितरण के आरोप में गौतम गंभीर फाउंडेशन तथा आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायकों- इमरान हुसैन और प्रवीण कुमार के ख़िलाफ़ एक अदालत में अभियोजन शुरू किया गया है।
  • Pinarayi Vijayan
    भाषा
    केरल सरकार ने दहेज निषेध नियमावली में किया बदलाव, ज़िले में तैनात किए ‘दहेज निषेध अधिकारी’
    17 Jul 2021
    राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया, ‘‘दहेज निषेध अधिकारी की नियुक्ति की पहल सरकार द्वारा दहेज के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों का हिस्सा है।’’
  • प्रियंका गांधी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    लखीमपुर खीरी के पंचायत चुनाव दोबारा कराए जाएं : प्रियंका गांधी
    17 Jul 2021
    प्रियंका यूपी के दौरे पर हैं। लखनऊ में उनके साथ धरना देने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित तीन लोगों के ख़िलाफ़ नामज़द मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन एफआईआर में प्रियंका का नाम नहीं है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License