NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
तीन साल में 32,000 से अधिक पशुओं की मौत ट्रेन से कट कर हुई 
आंकड़ों के अनुसार 2016 में ट्रेन की चपेट में आकर 7,945 पशुओं की मौत हुई। 2017 में यह संख्या बढ़कर 11,683 पहुंच गई। 2018 में 12,625 पशुओं की मौत हुई। इस तरह 2016 से 2018 के बीच 32,253 पशुओं की मौत हुई।
भाषा
04 Jul 2019
 रेलवे पटरियों पर पशुओं की मौत
फोटो साभार: पत्रिका

बीते तीन साल के दौरान रेल पटरियों पर गाय, शेर और तेंदुओं समेत 32,000 से अधिक पशुओं की मौत हुई है। 
रेलवे के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। यह भी कहा गया है कि इसके अतिरिक्त, इस वर्ष 20 जून तक ट्रेन से कट कर 3,479 पशुओं की मौत हो चुकी है। इसमें हाथियों की संख्या शामिल नहीं है। बीते तीन साल के दौरान ट्रेन की चपेट में आ कर 60 हाथियों की मौत हुई है जबकि इस साल 20 जून तक पांच हाथी मारे गए।
आंकड़ों के अनुसार 2016 में ट्रेन की चपेट में आकर 7,945 पशुओं की मौत हुई। 2017 में यह संख्या बढ़कर 11,683 पहुंच गई। 2018 में 12,625 पशुओं की मौत हुई। इस तरह 2016 से 2018 के बीच 32,253 पशुओं की मौत हुई।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक ओर रेल दुर्घटनाओं में कमी आई है, वहीं दूसरी ओर रेलवे पटरियों पर पशुओं की मौत की संख्या बढ़ती जा रही है।  यह चिंता का विषय है। 
रेलवे अब इन घटनाओं से बचने के लिए खुले स्थानों जैसे खेतों के आसपास बाड़ लगाने की योजना बना रहा है।
रेलवे सुरक्षा कर्मी भी किसानों को अपने मवेशियों को पटरियों से दूर रखने के लिए जागरूक कर रहे हैं, लेकिन यह उपाय ज्यादा कारगर नहीं है। 
 

railway accidents
animal acidents
indian railways

Related Stories

कानपुर के पास पूर्वा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कई घायल


बाकी खबरें

  •  रंग लाई डॉ. प्रतिमा की मुहिम
    विजय विनीत
    प्रेरक पहलः बीएचयू में दलित महिला प्रोफेसर ने हटवाया लैंगिक नाइंसाफ़ी का ठप्पा
    17 Sep 2021
    काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर प्रतिमा गोंड के मुताबिक "डॉक्टर या प्रोफेसर खुद में एक संबोधन है तो डॉक्टर (श्रीमती)....! अथवा प्रोफसर (सुश्री) ....! लिखने की जरूरत क्यों है? ये शब्द तो सामंती…
  • फ़ैक्ट चेक: फोटो केरल का प्रचार हरियाणा का
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेक: फोटो केरल का प्रचार हरियाणा का
    17 Sep 2021
    भाजपा द्वारा फ़र्ज़ी तस्वीरों के जरिये प्रोपेगंडा करना कोई नई बात नहीं है। भाजपा लगातार ऐसा कर रही है। दावा करते हैं अपने शासनकाल की उपलब्धियों का और फोटो किसी और प्रदेश और विदेश तक की लगा डालते हैं…
  • भारत को अफ़ग़ानिस्तान पर अमेरिकी नीति नहीं अपनानी चाहिए
    एम. के. भद्रकुमार
    भारत को अफ़ग़ानिस्तान पर अमेरिकी नीति नहीं अपनानी चाहिए
    17 Sep 2021
    भारत की 'नासमझी' की दुविधा दुखद है – भारत ख़ुद इस इस क्षेत्र का हिस्सा है और इसलिए उसे अमेरिका की ख़ातिर तालिबान का विरोध नहीं करना चाहिए।
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 34,403 नए मामले, 320 मरीज़ों की मौत
    17 Sep 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.02 फ़ीसदी यानी 3 लाख 39 हज़ार 56 हो गयी है।
  • भागवत
    एजाज़ अशरफ़
    भागवत प्रस्ताव रखते हैं, आदित्यनाथ उस पर पानी फेर देते हैं: आरएसएस में बदलाव की कहानी?
    17 Sep 2021
    आरएसएस प्रमुख हिंदुत्व को नरम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके नेताओं की बयानबाज़ियां बदलाव की इन तमाम बातों को गुड़-गोबर कर देती हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License