NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
संस्कृति
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र : नववर्ष की भविष्य-वाणियां!
मेरा प्रस्ताव है, केंद्रीय सरकार को भविष्य-वाणियों पर खोज के लिए एक केंद्रीय विश्वविद्यालय खोल देना चाहिए। यही सरकार ऐसा कर सकती है। और यह नया विश्वविद्यालय जेएनयू की जगह भी ले सकता है। उसमें नोस्त्रेदामस को लेकर एक अलग पीठ हो सकती है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
06 Jan 2019
new year 2019
Image Courtesy : google

वर्ष की शुरुआत हुई है। सन् 2019 अभी हाल में ही शुरू हुआ है। और साल के शुरू में सभी जाने अनजाने भविष्य-वक्ता भविष्य-वाणी करने में जुट जाते हैं। चाहे सही निकले या नहीं, सभी भविष्य वक्ता देश की, दुनिया की, और सभी राशियों का भविष्य बताने लग जाते हैं। जब भविष्य-वाणियों और भविष्य वक्ताओं की बात होती है तो फ्रांस के एक बहु प्रसिद्ध भविष्य द्रष्टा का नाम सामने आता है। बड़ा भला सा नाम है उनका नोस्त्रेदामस। उनकी भविष्य-वाणियों के बारे में यह खासियत है कि जब घटना हो जाती है, तब लोगबाग बताते हैं कि नोस्त्रेदामस ने तो यह पहले ही भविष्य-वाणी कर दी थी। लगभग दो साल पहले हमारे केंद्रीय मंत्री श्री रिजाजु जी ने यह बताया था कि नोस्त्रेदामस ने तो मोदी के भारत के प्रधानमंत्री बनने की भविष्य-वाणी सोलहवीं शताब्दी में ही कर दी थी। अब क्योंकि मंत्री जी ने कहा था, और मंत्री देश के योग्यतम लोगों में से चुन कर बनाए जाते हैं, इसलिए उनका विश्वास करना ही पड़ा।   

Teerchi-nazar.jpg

कहा जाता है कि नोस्त्रेदामस की भविष्य-वाणी के बारे में पता तब चलता है जब घटना हो जाती है। घटना होने के बाद कोई विद्वान बताता है कि नोस्त्रेदामस ने तो पहले ही भविष्य-वाणी कर दी थी कि यह घटना या दुर्घटना होगी। कई बार तो दो-दो साल बाद पता चलता है, जैसे इस (मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने की) घटना/दुर्घटना की भविष्य-वाणी के बारे में पता चला है। मुझे लगता है कि हमारे उपनिषदों और  नोस्त्रेदामस की भविष्य-वाणियों के बारे में कम से कम एक बात तो कॉमन है। जैसे जब कोई अविष्कार हो जाता है तो पता चलता है कि उसका वर्णन तो हमारे उपनिषदों में हज़ारों साल पहले ही हो चुका है उसी तरह नोस्त्रेदामस की भविष्य-वाणी होती है। जब घटना हो जाती है तो पता चलता है कि इसकी भविष्य-वाणी तो नोस्त्रेदामस ने सैकड़ों साल पहले ही कर दी थी।

जहाँ तक बात भविष्य-वक्ताओं और भविष्य-वाणियों के बारे में है, हरेक भविष्य-वक्ता आम तौर पर एक बात को लेकर दो या तीन भविष्य-वाणी करता है। जैसे कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा, तो थोड़ा सा हवा का रुख देखा और अलग-अलग जगहों पर दो-तीन अलग लोगों के नाम ले लिए। अब जो बन गया, उसके बारे में बता दिया कि देखो हमने तो फलाने अख़बार या फलाने चैनल पर पहले से ही कह दिया था की फलाना आदमी प्रधानमंत्री बनेगा। मुझे नहीं ध्यान आता कि देवगौड़ा या गुजराल के प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी किसी भी भविष्य-वक्ता ने कभी भी की थी। 

हमारे देश के बारे में कुछ भविष्यवाणी तो मेरे जैसा अच्छा भविष्य-वक्ता भी कर सकता है। पता नहीं नोस्त्रेदामस ने की हैं या नहीं। जैसे वर्षा ऋतु में बिहार, बंगाल, असम एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ आएगी। जैसे कि ग्रीष्म काल में लू की चपेट में आ कर सैकड़ों लोग अपनी जान गवाएंगे। जैसे कि सूखे से गावों में किसान आत्महत्या करते रहेंगे। जैसे कि शरद ऋतु में बहुत सारे बेसहारा लोग शीत लहर की चपेट में आकर मारे जायेंगे। आदि, आदि। चाहे कोई भी प्रधान, कोई भी मंत्री हो मेरी भविष्य-वाणी अगले कई वर्षों तक गलत सिद्ध नहीं होने वाली। 

वैसे नोस्त्रेदामस की भविष्य-वाणियों की सफलताओं से प्रभावित हो मेरा प्रस्ताव है, केंद्रीय सरकार को भविष्य-वाणियों पर खोज के लिए एक केंद्रीय विश्वविद्यालय खोल देना चाहिए। यही सरकार ऐसा कर सकती है। और यह नया विश्वविद्यालय जेएनयू की जगह भी ले सकता है। उसमें नोस्त्रेदामस को लेकर एक अलग पीठ हो सकती है। मान लो वह विश्वविद्यालय भविष्य-वाणी कर दे कि कोलकाता में एक पुल टूटने वाला है, तो उस पुल को बनाना शुरू ही न किया जाये जिससे करोड़ों का खर्च बच सके और तीस लोगों की जान भी। और अगर वह विश्वविद्यालय भविष्य-वाणी कर दे कि अगले चुनाव में मोदी जी की बजाय कोई और प्रधानमंत्री बनेगा तो चुनाव न कर उसे ही प्रधानमंत्री बना दिया जाये। चुनाव में होने वाला हज़ारों करोड़ का खर्च तो बचेगा ही आपस की गाली-गलौज़ भी नहीं होगी।  

Satire
Political satire
tirchi nazar
तिरछी नज़र
new year
Prediction

Related Stories

तिरछी नज़र : प्रधानमंत्री का एक और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

"खाऊंगा, और खूब खाऊंगा" और डकार भी नहीं लूंगा !

गाइड बुक : “भारत माता की जय”

कर्ता ने कर्म को...

तिरछी नज़र : कराची हलवा और जिह्वा का राष्ट्रवाद


बाकी खबरें

  • सबरंग इंडिया
    सद्भाव बनाए रखना मुसलमानों की जिम्मेदारी: असम CM
    17 Mar 2022
    हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एक करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्य में मुस्लिम आबादी का 35 प्रतिशत हैं, वे अब अल्पसंख्यक नहीं, बल्कि बहुसंख्यक हैं।
  • सौरव कुमार
    कर्नाटक : देवदासियों ने सामाजिक सुरक्षा और आजीविका की मांगों को लेकर दिया धरना
    17 Mar 2022
    कलबुर्गी, विजयपुरा, विजयनगर, रायचूर, दवेंगेरे, बागलकोट, बल्लारी, यादगीर और कोप्पल ज़िलों की लगभग 1500 देवदासियों ने पुनर्वास की मांग को लेकर बेंगलुरु शहर में धरना दिया।
  • UKRAIN
    क्लाउस उलरिच
    गेहूं के निर्यात से कहीं बड़ी है यूक्रेन की अर्थव्यवस्था 
    17 Mar 2022
    1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिलने के बाद, यूक्रेन का आर्थिक विकास भ्रष्टाचार, कैपिटल फ्लाइट और सुधारों की कमी से बाधित हुआ। हाल ही में हुए सुधारों से अब देश में रूस के युद्ध की धमकी दी जा रही…
  • भाषा
    दिल्ली हिंसा में पुलिस की भूमिका निराशाजनक, पुलिस सुधार लागू हों : पूर्व आईपीएस प्रकाश सिंह
    17 Mar 2022
    ‘पुलिस के लिये सबसे सशक्त हथियार नागरिकों का भरोसा एवं विश्वास होता है । नागरिक आपके ऊपर भरोसा तभी करेंगे जब आप उचित तरीके से काम करेंगे । ऐसे में लोगों को साथ लें । सामान्य जनता के प्रति संवेदनशील…
  • तान्या वाधवा
    कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के दौड़ में गुस्तावो पेट्रो
    17 Mar 2022
    अलग-अलग जनमत सर्वेक्षणों के मुताबिक़ कोलंबिया में आगामी राष्ट्रपति चुनावों के लिए प्रगतिशील नेता गुस्तावो पेट्रो पसंदीदा उम्मीदवार हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License