NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
तमिलनाडु: दो सड़क दुर्घटनाओं में आठ मज़दूरों सहित 16 लोगों की मौत
 पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पहली दुर्घटना चेन्नई से लगभग 170 किलमीटर दूर विल्लुपुरम जिले में हुई, जहां एक पिकअप ट्रक एक बस से भिड़ गया। इस दौरान ट्रक में सवार करीब दस लोगों की मौत हो गई। इनमें आठ मजदूर शामिल हैं।
भाषा
18 Jul 2019
तमिलनाडु दो सड़क दुर्घटना

 
 तमिलनाडु में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में झारखंड के आठ ठेका मजदूरों समेत 16 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दोनों दुर्घटनाएं बुधवार रात हुईं।

 पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पहली दुर्घटना चेन्नई से लगभग 170 किलमीटर दूर विल्लुपुरम जिले में हुई, जहां एक पिकअप ट्रक एक बस से भिड़ गया। इस दौरान ट्रक में सवार करीब दस लोगों की मौत हो गई। इनमें आठ मजदूर शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई जबकि पिक-अप ट्रक में सवार पांच अन्य लोग भाग गए।
वहीं, थुथुकड़ी जिले में मध्यरात्रि के एक घंटे बाद हुई एक अन्य सड़क दुर्घटना में एक छोटी यात्री वैन 20 फुट गहरे नाले में गिर गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस ने कहा कि नाले के निकट सड़क के दोनों ओर बैरियर लगे हुए थे, जिन्हें तोड़ती हुई वैन उसमें जा गिरी।
पुलिस ने कहा कि इस घटना में चालक समेत नौ यात्री बच गए।
 दोनों घटनाओं में शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये नजदीकी सरकारी अस्पतालों में भेज दिया गया है।

     
    

tamil nadu
TAMIL NADU ACCIDENT

Related Stories

एनएलसी इंडिया बॉयलर विस्फोट मामला: मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई

तमिलनाडु: नेवेली पावर प्लांट हादसे में छह लोगों की मौत, इनका जिम्मेदार कौन?

तमिलनाडु बस हादसे में 20 लोगों की मौत और 23 घायल

डेली राउंडअप : पतंजलि ज़मीन घोटाला, तेलंगाना में छात्रों की आत्महत्या

राजीव गांधी हत्याकांड: दोषियों की रिहाई का विरोध करने वाली याचिका ख़ारिज


बाकी खबरें

  • Pushkar Singh Dhami
    भाषा
    लगातार विरोध के चलते उत्तराखंड सरकार ने चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड भंग किया
    30 Nov 2021
    अस्तित्व में आने के ठीक दो साल बाद देवस्थानम बोर्ड के भंग होने का जहां तीर्थ पुरोहितों और साधु संतों ने स्वागत किया। वहीं, मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने इसे आगामी विधानसभा चुनावों में हार के डर से लिया…
  • loksabha
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    शीत सत्र: राज्यसभा के 12 सदस्यों के निलंबन के विरोध में दोनों सदनों में विपक्षी सदस्यों का वाकऑउट
    30 Nov 2021
    सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सदन चले और आपको सहयोग करें। हम यहां हवामहल में रहने के लिए नहीं आते, हम चर्चा और आम लोगों के मुद्दे उठाने के लिए आते हैं। हम चाहते…
  • kisan andolan
    बादल सरोज
    क्या चोर रास्ते से फिर लाए जाएंगे कृषि क़ानून!
    30 Nov 2021
    कृषि कानूनों की वापसी से जुड़े बिल की भाषा बताती है कि केवल कानून वापस लिया गया है। सरकार की सोच नहीं बदली है।
  • Omicron
    भाषा
    ओमीक्रोन: सरकार ने कोविड-19 रोकथाम उपायों की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ाई
    30 Nov 2021
    केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने एक पत्र-व्यवहार में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 25 नवंबर को जारी किये गए परामर्श का सख्ती से पालन करने के लिए कहा। इस परामर्श…
  • football players
    एपी
    मेस्सी रिकॉर्ड सातवीं बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर बने, पुतेलास सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी
    30 Nov 2021
    मेस्सी ने पुरस्कार जीतने के बाद अनुवादक की मदद से कहा ,‘‘ मैं बहुत खुश हूं । नये खिताबों के लिये लड़ते रहना अच्छा लगता है ।’’
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License