NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
एनएलसी इंडिया बॉयलर विस्फोट मामला: मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई
विस्फोट की चपेट में आए छह और लोगों की मौत के साथ ही इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 12 हो गई है।
भाषा
06 Jul 2020
NLC thermal power

नेवेली (तमिलनाडु): तमिलनाडु स्थित एनएलसी इंडिया के बॉयलर में हुए विस्फोट की चपेट में आए छह और लोगों की मौत के साथ ही इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 12 हो गई है।

अधिकारी ने सोमवार को बताया कि एक जुलाई को ताप ऊर्जा केंद्र-II की पांचवी इकाई में आग लगने और बॉयलर फटने से छह लोगों की मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल तीन कर्मचारियों- मजदूर, कनिष्ठ अभियंता और फोरमैन- की आज चेन्नई के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

एनएलसी इंडिया के अधिकारी ने बताया कि एक मजदूर और कनिष्ठ अभियंता की रविवार को मौत हुई थी जबकि मुख्य अभियंता की तीन जुलाई को मौत हुई थी। उन्होंने बताया कि सभी छह मृतकों की उम्र 45 से 53 साल के बीच थी और उनका चेन्नई के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया, ‘‘ हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को सहायता पैकेज दिया जाएगा जिसमें प्रबंधन का योगदान एवं एनएलसी इंडिया के कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छिक योगदान से एकत्र राशि शामिल है। यह राशि प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए 30-30 लाख रुपये से कम नहीं होगी जबकि घायलों को पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।’’

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिवार के योग्य सदस्य को नियमित रोजगार भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने मृत छह कर्मचारियों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायल को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि संयंत्र में बंदी के बाद रखरखाव कार्य और परिचालन शुरू करने के दौरान विस्फोट हुआ। हादसे के समय कुल 23 लोग काम कर रहे थे जिनमें से छह निविदा कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी उम्र 25 से 42 साल थी। शेष 16 लोगों को बेहतर इलाज के लिए चेन्नई लाया गया था जबकि मामूली रूप से घायलों का एनएलसी के अस्पताल में ही इलाज किया गया।

इसके बाद इकाई को सुरक्षा जांच के लिए बंद कर दिया।

tamil nadu
NLC thermal power
Neyveli Plant
Neyveli

Related Stories

तमिलनाडु: नेवेली पावर प्लांट हादसे में छह लोगों की मौत, इनका जिम्मेदार कौन?

तमिलनाडु बस हादसे में 20 लोगों की मौत और 23 घायल

तमिलनाडु: दो सड़क दुर्घटनाओं में आठ मज़दूरों सहित 16 लोगों की मौत

डेली राउंडअप : पतंजलि ज़मीन घोटाला, तेलंगाना में छात्रों की आत्महत्या

राजीव गांधी हत्याकांड: दोषियों की रिहाई का विरोध करने वाली याचिका ख़ारिज


बाकी खबरें

  • CORONA
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 15 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 278 मरीज़ों की मौत
    23 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 15,102 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख 67 हज़ार 31 हो गयी है।
  • cattle
    पीयूष शर्मा
    यूपी चुनाव: छुट्टा पशुओं की बड़ी समस्या, किसानों के साथ-साथ अब भाजपा भी हैरान-परेशान
    23 Feb 2022
    20वीं पशुगणना के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि पूरे प्रदेश में 11.84 लाख छुट्टा गोवंश है, जो सड़कों पर खुला घूम रहा है और यह संख्या पिछली 19वीं पशुगणना से 17.3 प्रतिशत बढ़ी है ।
  • Awadh
    लाल बहादुर सिंह
    अवध: इस बार भाजपा के लिए अच्छे नहीं संकेत
    23 Feb 2022
    दरअसल चौथे-पांचवे चरण का कुरुक्षेत्र अवध अपने विशिष्ट इतिहास और सामाजिक-आर्थिक संरचना के कारण दक्षिणपंथी ताकतों के लिए सबसे उर्वर क्षेत्र रहा है। लेकिन इसकी सामाजिक-राजनीतिक संरचना और समीकरणों में…
  • रश्मि सहगल
    लखनऊ : कौन जीतेगा यूपी का दिल?
    23 Feb 2022
    यूपी चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। इस चरण पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि इन क्षेत्रों में हर पार्टी की गहरी हिस्सेदारी है।
  • Aasha workers
    वर्षा सिंह
    आशा कार्यकर्ताओं की मानसिक सेहत का सीधा असर देश की सेहत पर!
    23 Feb 2022
    “....क्या इस सबका असर हमारी दिमागी हालत पर नहीं पड़ेगा? हमसे हमारे घरवाले भी ख़ुश नहीं रहते। हमारे बच्चे तक पूछते हैं कि तुमको मिलता क्या है जो तुम इतनी मेहनत करती हो? सर्दी हो या गर्मी, हमें एक दिन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License