NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
त्रासदी : यूपी और महाराष्ट्र में 5 कर्मचारियों की मौत
पालघर में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों और नोएडा में सीवर लाइन खोलने के दौरान दो कर्मचारियों की मौत हो गई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 May 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: SKA

उत्तर प्रदेश के नोएडा और महाराष्ट्र के पालघर में अलग-अलग घटनाओं में पांच कर्मियों की मौत हो गई। पालघर के नालासोपारा में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की जान गई, जबकि नोएडा के सलारपुर गांव में सीवर लाइन खोलने के दौरान दो  कर्मचारियों की मौत डूबने से हो गई।

महाराष्ट्र की पालघर पुलिस ने बताया कि हादसा शुक्रवार तड़के एक हाउसिंग सोसायटी नीलमोर इलाके के आनंद व्यू अपार्टमेंट में हुआ।

पालघर थाने के प्रवक्ता हेमंत काटकर ने कहा, ‘‘25 से 35 आयु वर्ग के तीन मजदूर सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उसके अंदर गये थे। शायद जहरीली गैस से दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गयी।’’

उन्होंने बताया कि अग्निशमन दल के कर्मियों और आपदा प्रबंधन इकाई की टीम ने शव बाहर निकाले। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

काटकर ने कहा, ‘‘आठ व्यक्तियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।’’

नोएडा में दो सफाईकर्मियों की मौत

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर नोएडा के सलारपुर गांव में गुरुवार की रात सीवर लाइन को खोल रहे दो कर्मचारियों की मौत डूबने से हो गई।

सफाईकर्मियों की मौत की सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और वहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। यह क्षेत्र थाना सेक्टर 39 में आता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

नगर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि सलारपुर गांव में बंद पड़ी सीवर लाइन को खोलने का काम नोएडा प्राधिकरण का ठेकेदार करवा रहा था। दो कर्मचारी सीवर के गहरे गड्ढ़े में उतरकर जाम सीवर को खोलने के लिए पाइप से मिट्टी हटा रहे थे। जैसे ही कर्मचारियों ने बंद पाइप में से मिट्टी हटाई, तेज गति से पानी खाली पड़ी जगह में भर गया और दोनों कर्मचारी उसमें डूब गए।

उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों  कर्मचारियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि देर रात को एनडीआरएफ की टीम गाजियाबाद से नोएडा पहुंची और दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला।

सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगर मृतकों के परिजन इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। 

आपको बता दें कि पूरे देश में सीवर में मौतें काफी तेज़ी से बढ़ी हैं। जबकि देश में मैला प्रथा और सीवर या सैप्टिक टैंक में किसी भी व्यक्ति को उतारा जाना गैरकानूनी घोषित हो चुका है। बावजूद इसके ये काम धड़ल्ले से जारी है और कर्मचारियों को इसके लिए मजबूर किया जाता रहा है। 

इसके विरोध में राजधानी दिल्ली समेत देशभर में लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। पिछले साल 2018 के नवंबर में एक्टू (AICCTU) और सितंबर में सफाई कर्मचारी आंदोलन (SKA) ने “सफाई कर्मियों की हत्या बंद करो” “Stop Killing Sanitation Workers Mr. Modi !!” के नारे के साथ दिल्ली में बड़े कार्यक्रम किए। बावजूद इसके स्थिति में कोई बदलाव नहीं आ रहा। हां, चुनावी लाभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसी साल मार्च में प्रयागराज (इलाहाबाद) कुंभ मेले में सफाईकर्मियों के पांव धोने का “अराजनीतिक” कार्यक्रम ज़रूर किया गया। मगर “इससे भी” सफाई कर्मियों की मौतें नहीं रुक पाईं हैं और न ही उनके परिवारों की जीवन दशा बदल पाई है। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

इसे भी पढ़ें : “सफाईकर्मियों की हत्याएं बंद करो, मिस्टर मोदी!”

सीवर में ‘हत्याओं’ के खिलाफ एकजुटता, संसद के भीतर और बाहर लड़ाई का ऐलान

STOP KILLING US
Stop Killing Sanitation Workers
Sanitation Workers
UttarPradesh
noida
Maharashtra
palghar district
SEWER DEATH
septic tanks
SKA
AICCTU
Narendra modi
Modi government
Devendra Fadnavis Government
Yogi govt

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बनारस: आग लगने से साड़ी फिनिशिंग का काम करने वाले 4 लोगों की मौत

अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने से कोविड के 10 मरीज़ों की मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

बसों में जानवरों की तरह ठुस कर जोखिम भरा लंबा सफ़र करने को मजबूर बिहार के मज़दूर?

यूपी: आज़मगढ़ में पुलिस पर दलितों के घर तोड़ने, महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप; परिवार घर छोड़ कर भागे

पुणे रासायनिक संयंत्र अग्निकांड : कंपनी के मालिक के ख़िलाफ़ ग़ैर-इरादतन हत्या का मुक़दमा दर्ज

गैस सिलिंडर फटने से दोमंजिला मकान ढहा, आठ लोगों की मौत


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    यूपी: सत्ता के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलने वाली महिलाओं का संघर्ष हार-जीत से कहीं आगे है
    12 Mar 2022
    इन महिला उम्मीदवारों की पहचान हार-जीत से अलग इनका संघर्ष है, जो हमेशा याद रखा जाएगा। बीते पांच सालों में सीएम योगी आदित्यनाथ की छवि में भले ही कोई खासा बदलाव नहीं आया हो, लेकिन उनके ख़िलाफ़ आवाज़…
  •  Ukraine Crisis
    प्रभात पटनायक
    यूक्रेन के संकट का आईएमएफ कनेक्शन
    12 Mar 2022
    जिस आईएमएफ ने नियंत्रणात्मक व्यवस्था के लिए सुगमताकारक के रूप में अपनी शुरूआत की थी, वह उसी नियंत्रणात्मक व्यवस्था का विनाशक बन गया है और नवउदारवादी व्यवस्था को लाने का हथियार बन गया है।
  • एजाज़ अशरफ़
    धांधली जब लोगों के दिमाग़ के साथ हो जाती है, तभी उत्तर प्रदेश के नतीजे इस तरह आते हैं
    12 Mar 2022
    विपक्ष साल के सातों दिन और चौबीसो घंटे के लिए वैचारिक लड़ाई में लगे संघ को भारत के दिमाग़ी हेरफेर करने से रोक पाने में नाकाम रहा है। धांधली कभी उत्तर प्रदेश के किसी ईवीएम में नहीं हुई है,बल्कि धांधली…
  • covid
    दित्सा भट्टाचार्य
    भारत में 4 नहीं 40 लाख से अधिक कोविड मौतें हुईं हैं- लैंसेट स्टडी
    12 Mar 2022
    अध्ययन में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि भारत में दुनिया भर में कोविड के कारण सबसे अधिक मौतें हुई हैं, जो वैश्विक मौतों का 22 प्रतिशत है। 
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,614 नए मामले, 89 मरीज़ों की मौत
    12 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.09 फ़ीसदी यानी 40 हज़ार 559 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License