NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
त्रिपुरा और गुजरात: बच्चों के स्वस्थ्य की एक तुलना
त्रिपुरा की वाममोर्चा के शासन में बाल स्वास्थ्य भाजपा शासित गुजरात और मध्य प्रदेश ज्यादा बेहतर हैं।
सुबोध वर्मा
24 Jan 2018
Translated by महेश कुमार
त्रिपुरा

त्रिपुरा, जो 18 फरवरी को चुनाव में जा रहा है, वहां वाम मोर्चा सरकार 1993 से सत्ता में है और  माणिक सरकार 1998 से के बाद से लगातार मुख्यमंत्री का पद संभाले हुए हैं। दो अन्य राज्यों में भी समान ही समय का शासन हैं - गुजरात और मध्य प्रदेश जहाँ भाजपा सत्ता में हैं। सवा एक वर्ष को छोड़ दें जिसमें भाजपा के ही एक धड़े ने 1996-98 तक शासन किया इसलिए यह मन जाए कि गुजरात में भाजपा सरकार व्यावहारिक रूप से 1993 से है। मध्य प्रदेश में 2003 से भाजपा का शासन है।

सरकार की लंबी अवधि के शासन को मापने के लिए और नीतियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए इतना समय पर्याप्त होता हैं। आइए हम उन महत्वपूर्ण संकेतकों पर नज़र डालते हैं कि इन सरकारों ने लोगों की भलाई के लिए क्या किया है। यह बच्चों की स्वास्थ्य की बात है। यह डेटा 2015-16 में आयोजित राष्ट्रीय परिवार और स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) 4 से लिया गया है।

सबसे पहले, बचपन की मृत्यु दर से नवजात शिशुओं की मौत की दर से संकेत मिलता है कि जन्म के लिए आधुनिक सहायता प्रणाली उपलब्ध थी या नहीं, और बाद में मृत्यु दर बताती है कि बच्चे को कितनी चिकित्सा देखभाल और पोषण के लिए समर्थन दिया गया। उच्च मृत्यु दर का मतलब है कि चिकित्सा सहायता और कम पोषण संबंधी स्थिति में कमी का होना है।

त्रिपुरा में नवजात मृत्यु दर (नवजात शिशु की मृत्यु से एक महीने के भीतर) गुजरात का आधा और मध्य प्रदेश के मुकाबले एक तिहाई है (इसके लिए नीचे दी गई तालिका देखें) त्रिपुरा में शिशु मृत्यु दर (एक वर्ष की आयु तक पहुंचने से पहले की मृत्यु) गुजरात से कम है और मध्यप्रदेश के मुकाबले आधा है। और, बाल मृत्यु दर (पांच साल की आयु तक पहुंचने से पहले मृत्यु) गुजरात से एक चौथाई कम है और मध्यप्रदेश के मुकाबले करीब आधा है।

tripura

जाहिर है, त्रिपुरा सरकार गुजरात और मध्यप्रदेश दोनों की तुलना में बाल स्वास्थ्य और उत्तरजीविता (बच्चों के जीवित रहने की दर) के प्रति बहुत अधिक ध्यान दे रही है। एनएफएचएस का सर्वेक्षण 1992-93 में आयोजित किया गया था। उस समय, तीनों में बचपन मृत्यु दर के गुजरात के मुकाबले त्रिपुरा खराब था, हालांकि एमपी के मुकाबले बेहतर था।

अमीर राज्य गुजरात के मुकाबले क्यों त्रिपुरा में यह नाटकीय सुधार हुआ है और उसे इस के लिए किन कारकों ने प्रेरित किया? इसका जवाब सरकार की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के विस्तार में है, जिसकी पहुँच दूरदराज के आदिवासी क्षेत्रों तक है, यह सुनिश्चित करना कि गर्भवती महिलाओं को कुशल देखभाल मिले, और लौह-फोलिक एसिड की गोलियों जैसी आवश्यकताएं को सुनिश्चित करना साथ ही प्रसूति कक्ष कार्यात्मक होते हैं और छोटी-छोटी  जरूरतों पर ध्यान दिया जाता है जैसे कि स्वास्थ्य देखभाल से जुड़े विशेष कमरे जो केंद्र में होते हैं (जिसे 'मेयर घर' कहा जाता है) जहां लगभग जन्म देने वाली महिलाओं) के साथ एक रिश्तेदार आ सकती है और नियत तारीख से एक हफ्ते पहले ठहर सकती है ताकि प्रसूति में उन्हें दूरस्थ गांवों से यात्रा करने की जरूरत न हो। इस सुविधा के तहत भोजन भी मुफ्त में प्रदान किया जाता है। गुजरात और मध्यप्रदेश दोनों में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वास्थ्य कर्मियों की गंभीर कमी है। दोनों ने निजी स्वास्थ्य सेवा को अधिक प्राथमिकता दी है, सार्वजनिक व्यवस्था को तबाह कर दिया है और बहुत से गरीब वर्गों, खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में आदिवासियों को बिना किसी स्वास्थ्य सेवा के छोड़ दिया है।

सिर्फ यही नहीं है कि त्रिपुरा  गुजरात 'मॉडल' से बेहतर अपने नवजात शिशुओं की देखभाल कर रही है। त्रिपुरा में बच्चों के स्वास्थ्य की सामान्य स्थिति गुजरात की तुलना में बेहतर है। त्रिपुरा में कम वजन के बच्चों का 18 प्रतिशत हिस्सा गुजरात के 19 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 22 प्रतिशत के मुकाबले बेहतर है।

और, त्रिपुरा में 48 प्रतिशत बच्चों में अनीमिया (खून की कमी) मौजूद है, जबकि गुजरात में यह हिस्सा 63 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 69 प्रतिशत है। जन्म और एनीमिया (खून की कमी) पर कम वजन (हीमोग्लोबिन 11ग/ डीएल से कम गिनती) पोषण के संकेतक हैं, जो कि मुख्य रूप से गरीबी के कारण होता है, लेकिन माताओं के लिए जानकारी और शिक्षा तक पहुंच की कमी भी होती है।

tripura

यह आश्चर्यजनक है कि गुजरात जैसे एक उच्च प्रति व्यक्ति आय, उच्च शहरीकरण, उच्च औद्योगिकीकरण और उच्च प्रोफ़ाइल (प्रधान मंत्री की खुद की तुलना में कम नहीं है) के बावजूद  त्रिपुरा, दुर्गम वनों वाले राज्यों में एक है और जहाँ 31 प्रतिशत आदिवासी आबादी है।

इन आंकड़ों का मतलब यह माना जा सकता है कि त्रिपुरा की वाम मोर्चा सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य में एक आदर्श काम किया है या गुजरात और मध्य प्रदेश की भाजपा की सरकारें इस मामलें में बहुत खराब प्रदर्शन किया है।

या, इसके दोनों ही मतलब हो सकते है।

त्रिपुरा
त्रिपुरा सरकार
गुजरात
Manik Sarkar
Modi
CPI(M)
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • Modi
    अनिल जैन
    PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?
    01 Jun 2022
    प्रधानमंत्री ने तमाम विपक्षी दलों को अपने, अपनी पार्टी और देश के दुश्मन के तौर पर प्रचारित किया और उन्हें खत्म करने का खुला ऐलान किया है। वे हर जगह डबल इंजन की सरकार का ऐसा प्रचार करते हैं, जैसे…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत
    01 Jun 2022
    महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र में आज तीन महीने बाद कोरोना के 700 से ज्यादा 711 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    चीन अपने स्पेस स्टेशन में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रहा है
    01 Jun 2022
    अप्रैल 2021 में पहला मिशन भेजे जाने के बाद, यह तीसरा मिशन होगा।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : मेरठ के 186 स्वास्थ्य कर्मचारियों की बिना नोटिस के छंटनी, दी व्यापक विरोध की चेतावनी
    01 Jun 2022
    प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बिना नोटिस के उन्हें निकाले जाने पर सरकार की निंदा की है।
  • EU
    पीपल्स डिस्पैच
    रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ
    01 Jun 2022
    ये प्रतिबंध जल्द ही उस दो-तिहाई रूसी कच्चे तेल के आयात को प्रभावित करेंगे, जो समुद्र के रास्ते ले जाये जाते हैं। हंगरी के विरोध के बाद, जो बाक़ी बचे एक तिहाई भाग ड्रुज़बा पाइपलाइन से आपूर्ति की जाती…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License