NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
तुतीकोरिन संयंत्र मामला: नेताओं ने वेदांत और तमिलनाडु सरकार के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया
इस साल की शुरुआत में इस संयंत्र को बंद करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस फायरिंग में 13 लोग मारे गए और 100 से ज़्यादा लोग घायल हो गए थें।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 Jul 2018
तुतीकोरिन संयंत्र मामला

वेदांता के स्टरलाइट कॉपर संयंत्र को बंद करने का आदेश देने के कारणों का ज़िक्र करते हुए तमिलनाडु सरकार ने 18 जुलाई को राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के समक्ष संयंत्र को फिर से खोलने के लिए उस अपील के ख़िलाफ़ एक याचिका दायर की। संयंत्र को बंद करने की मांग को लेकर एमडीएमके के महासचिव वाएको और सीपीआई (एम) तुतीकोरिन ज़िला सचिव केएस अर्जुनम ने इसी तारीख़ को रोक लगाने के लिए दो याचिका दायर की है। वाएको ने पहले कथित तौर पर आरोप लगाया था कि वेदांता समूह और राज्य सरकार के बीच "गुप्त समझौता" है और औऱ दावा करते हुए कहा कि स्थायी रूप से इस संयंत्र को बंद करने का सरकार का इरादा नहीं था।

राज्य सरकार द्वारा दायर की गई आपत्तियां ज़्यादातर तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (टीएनपीसीबी) के पूर्व निर्देशों पर निर्भर है। शून्य तरल रिसाव को न कायम रखना, उपपर नदी के किनारे तांबा धातुमल को जमा करना या भंडारण करना, धूल उत्सर्जन, स्क्रबर से सल्फर डाइऑक्साइड गैस रिसाव जैसे संयंत्र द्वारा उल्लंघनों को इंगित किया और कहा कि 10 जुलाई 2008 को इस संयंत्र को जारी की गई स्वीकृति 9 जुलाई, 2013 को समाप्त हो गई थी और संबंधित नियमों के अनुसार इस यूनिट को अन्य स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई थी।

सरकार ने यह भी कहा कि "जनता को डर है कि इस संयंत्र के संचालन के परिणामस्वरूप स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ा है, भूजल दूषित हुए और इससे निकलने वाले उत्सर्जन के कारण आंखों और गले में परेशानी हुई है। इस इकाई ने सार्वजनिक शिकायतों की सत्यता सुनिश्चित करने के लिए उपर्युक्त पहलुओं पर कोई प्रमाणित अध्ययन रिपोर्ट जमा नहीं की है।" इसके अलावा इसमें कहा गया है कि टीएनपीसीबी ने अप्रैल में स्वीकृति के नवीनीकरण से इनकार कर दिया था और संयंत्र से कहा था कि "सभी प्रकार का उत्पादन बंद करें और टीएनपीसीबी की स्वीकृति के नवीनीकरण के बिना उत्पादन फिर से शुरू न करें।" ये अभी भी लंबित है।

22 मई और 23 मई को संयंत्र के बंद होने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस गोलीबारी के चलते 13 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। जिसके बाद 27 मई को तमिलनाडु सरकार ने जल अधिनियम की धारा 18 (1) (बी) के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए इस संयंत्र को बंद करने का आदेश दिया।

मारुमालार्ची द्रविड़ मुनेत्र कझगम थायागम के नेता वाएरो वर्षों से स्टरलाइट स्मेल्टिंग की इस इकाई के आसपास रहने वाले लोगों की पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को लगातार उठाते रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए वाएरो ने दावा किया कि अगर इस संयंत्र को स्थायी रूप से बंद करने का सरकार का इरादा था तो "नीति के निर्णयण के रूप में इस संबंध में एक कानून पारित करना होगा।"

वेदांता समूह ने अपनी याचिका में एनजीटी से आग्रह किया कि "राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को स्वीकृति के नवीनीकरण के लिए आवेदन पर विचार करने का निर्देश दे और एक महीने की अवधि के भीतर पांच वर्ष के लिए इस स्वीकृति की तारीख़ से इसे मंज़ूर करते हुए उचित आदेश पारित करने का निर्देश दे।"

इस बीच थूथुकुड़ी में मदाथुर के ग्रामीणों ने 16 जुलाई को ज़िला क़ानूनी सेवा प्राधिकरण को याचिका सौंपी। इस याचिका में राज्य सरकार से स्टरलाइट संयंत्र को बंद करने के लिए अनुरोध किया गया है। अपने पत्र में ग्रामीणों ने कहा, "थूथुकुडी पुलिस ने विरोध प्रदर्शन में शामिल कई प्रदर्शनकारियों और समर्थकों को गिरफ़्तार कर लिया है और उन पर झूठे मामले दर्ज किए हैं। हमारे गांव और आस पास के गांवों में कोई पुरुष नहीं हैं। अफवाहें हैं कि स्टरलाइट के ख़िलाफ़ विरोध करने के लिए हमलोगों का ब्रेनवाश किया गया है। हम कहते हैं कि हमने स्वयं विरोध किया और हमारा ब्रेनवाश किसी ने नहीं किया था। पूरी ईमानदारी से, स्टरलाइट विरोधी आंदोलन पूरी तरह लोगों द्वारा किया गया था।" यह भी कहा गया कि वकील वंचिनाथन और हरि राघवन जो ग्रामीणों को विरोध करने के लिए उत्तेजित करने के आरोपों का सामना कर रहे थे उन्होंने केवल उनके विरोध में क़ानूनी रूप से मदद की है।

 

Sterlite Copper Plant
Tuticorin Struggle
Sterlite Protests

Related Stories

तमिलनाडुः स्टरलाइट-विरोधी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई

13 मौतों के बाद तमिलनाडु क्रोध में उबल रहा है, स्टरलाइट विरोधी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के भयानक हमले के बारे में बताया


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव: क्या हैं जनता के असली मुद्दे?
    27 Feb 2022
    न्यूज़क्लिक ने उत्तर प्रदेश बनारस विधानसभा में मीलों का सफ़र तय किया, यह जानने की कोशिश थी की आखिर जनता क्या चाहती है? क्या जनता इस बार भी धर्म को सबसे ऊपर रखते हुए अपना मुख्यमंत्री चुनेगी या…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: व्यापारियों का भाजपा पर फूटा गुस्सा
    27 Feb 2022
    अयोध्या में हनुमानगढ़ी के पास स्थित दुकानों पर ख़तरा मंडरा रहा है और वहां के व्यापारी भाजपा से काफी नाराज़ हैं। आखिर ऐसा क्यों है? आइये देखते हैं यह ग्राउंड रिपोर्ट
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: क्या समाजवादी के पक्ष में है जनता ?
    27 Feb 2022
    इस ख़ास बातचीत में परंजॉय गुहा ठाकुरता और विजय शंकर सिंह बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश चुनावों की। विजय शंकर सिंह का मानना है कि इन चुनावों में समाजवादी पार्टी का पलड़ा भारी है।
  • UP
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अब बस दो क़दम और...: यूपी में 5वें चरण का मतदान संपन्न, चित्रकूट-अयोध्या आगे, प्रतापगढ़-प्रयागराज रहे सबसे पीछे
    27 Feb 2022
    यूपी में आज पांचवें चरण का मतदान संपन्न हो गया। अब बस दो कदम यानी दो चरण और बचे हैं। उत्तर प्रदेश में कुल सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। आज पांचवें चरण में 12 ज़िलों की 61 विधानसभा सीटों पर शाम पांच…
  • यूक्रेन ने रूस के साथ बेलारूस में वार्ता से किया इनकार, रुसी सेना खारकीव में घुसी
    एपी/भाषा
    यूक्रेन ने रूस के साथ बेलारूस में वार्ता से किया इनकार, रुसी सेना खारकीव में घुसी
    27 Feb 2022
    यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनका देश रूस के साथ शांति वार्ता करने के लिए तैयार है लेकिन बेलारूस में नहीं।इसी के साथ यूक्रेन के प्राधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना देश के दूसरे सबसे बड़े शहर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License