NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
तूतीकोरीन : आंदोलनकारियों की आवाज़ दबाना चाहती है सरकार ?
आंदोलनकारियों के वकील वंचिनाथन को चेन्नई हवाई अड्डे से किया गया गिरफ्तार
हर्ष कुमार
22 Jun 2018
तूतीकोरीन आन्दोलन

तमिलनाडु की तुतीकोरीन पुलिस ने बुधवार रात चेन्नई हवाईअड्डे से  मद्रास हाइकोर्ट के वकील एस. वंचिनाथन को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल वंचीनाथन वही वकील हैं जिंहोने वेदांता समुह के स्टरलाइट प्लांट का विरोध कर रहे लोगों की कानूनी सहायता प्रदान की थी । पुलिस के अनुसार 22 मई को तूतीकोरिन में हुई हिंसा को भड़काने के पीछे वंचिनाथन का हाथ था। वंचिनाथन को  पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वो दिल्ली से चेन्नई लौटे रहे थे। दरअसल,इससे पहले मद्रास हाइकोर्ट में  वंचिनाथन  ने अग्रिम ज़मानत अर्जी दायर की थी लेकिन हाइकोर्ट के जस्टिस स्वामीनाथन ने इस अर्जी को खारिज कर दिया।

वहीं वंचीनाथन की इस गिरफ्तारी की चौतरफा आलोचना हो रही है और इसे  राज्य सरकार द्वारा आंदोलनकारीयों की आवाज़ दबाने के तौर पर भी देखा जा रहा है । गिरफ्तारी के बाद मक्कल अधिकरम ने वंचिनाथन की गिरफ्तारी को राज्य सरकार की कायराना हरकत करार देते हुए कहा है कि ‘‘राज्य सरकार एक सामजिक कार्यकर्ता को बेवजह फसां रही है जिसने तूतीकोरिन के लोगों की हमेशा सहायता की है ‘‘। वहीं राज्य के मानव अधिकार कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा है की पहले तो भाजपा समर्थित राज्य सरकार ने 13 आंदोलनकारियों को मौत के घाट उतार दिया और वहीं अब सरकार पूरा दोष वंचीनाथन पर मढ़ने पर तुली हुई है ।

न्यूज़क्लिक से बात करते हुए पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज के महासचिव डा. सुरेश ने बताया कि पुलिस धीरे-धीरे उन सभी लोगों पर मुकदमें दायर कर रही हैं | जिंहोने आंदोलनकारियों की मदद की थी या आंदोलन में शामिल थे। इससे साफ ज़ाहिर होता है कि सरकार हर उस आवाज़ दबा देना चाहती है, जो उनके विरोध में उठ रहीं है। स्टरलाइट आंदोलन पर सुरेश कहते है कि, जनता ने अपनी स्मस्याओं से लड़ने के लिए एक दूसरे को संघठित किया था और इस आंदोलन को अंजाम दिया। उनके अनुसार “यह आंदोलन पूर्ण रूप से एक जन आंदोलन था और इस आंदोलन के बाद वंचिनाथन को बेवजह गिरफ्तार किया जा रहा है”।  

मक्कल अधिकरम के राज्य प्रभारी वंचिनाथन के अनुसार उन्होंने आंदोलनकारियों को कानूनी सहायता के साथ-साथ सरकार से बातचीत में मध्यस्थता की भूमिका निभाई थी, मगर उनका हाथ किसी भी तरह की हिंसा को बढ़ावा देने में नहीं था। वंचीनाथन तुतीकोरिन में स्टरलाइट विरोधी आंदोलन  से बेहद करीब से जुड़े हुए हैं और वह समय-समय पर अपने साथी वकीलों के साथ अपने संगठन के माध्यम से लोगों के मानवाधिकारों से संबंधित मुद्दे उठाते रहें हैं।

वंचिनाथन को पांच आई.पी.सी. की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है । जिसमे आई.पी.सी की धारा 147 (दंगा कराने के लिए)आईपीसी की धारा 148 (दंगा कराने के लिए , घातक हथियारों से सशस्त्र होने के लिए),आई पी सी की धारा 188 (सरकारी कर्मचारी के आदेशों की अवज्ञा करना ), आईपीसी की धारा 353 (सरकारी कर्मचारी को बल पूर्वक उसका काम करने से रोकना ),आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी देने के लिए) और तमिलनाडु प्रोपर्टी (प्रिवेंशन ऑफ डैमैज एंड लॉस) एक्ट-1992 शामिल हैं।

गौरतलब है कि तमिलनाडु के तूतीकोरिन में पिछले कई महीनों से  वेदांता के स्टरलाइट कॉपर यूनिट के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन ने 22 मई को हिंसक रूप ले लिया था। प्रदर्शन में तकरीबन 5 हजार लोग शामिल थे। मामला उस वक्त हिंसक हो उठा जब प्रर्दशनकारी जिला कलेक्टर के दफ्तर तक रैली निकाल रहे थे| इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच मामूली धक्का मुक्की हुई जिसने बाद में हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। इसके  बाद पुलिस ने बेरहमी से प्रदर्शकारियों पर गोलीबारी कर दी जिसकी चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। वहीं हैरानी की बात तो यह है की  मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने पुलिस की गोलीबारी को जायज़ ठहराया है।

 स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्टरलाइट कॉपर फैक्टरी के प्रदूषण के कारण सेहत से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं खड़ी हो रही है | जिसके कारण वहां के लोगो के  स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। 

हालांकी तमिलनाडु सरकार ने 28 मई को वेदांता समूह के स्टरलाइट कॉपर संयंत्र को सील कर दिया और उसके बाद वह अपनी पीठ थपथपाने में लगी हुई है । लेकिन क्या 13 लोंगों की निर्मम हत्या का इंसाफ महज़  कारखाने को सील करना ही है ? अंततः सरकार ने फैक्ट्री तो बंद करवा दी लेकिन किस कीमत पर इसका अंदाज़ा आप खुद लगा सकते है।

तमिलनाडु
तूतीकोरीन आन्दोलन
vedanta
Tuticorin copper plant
anti-Sterlite protests
Thoothukudi

Related Stories

क्या ओडिशा सरकार ने वेदांता के प्रोजेक्ट विस्तार के लिए जनसुनवाईयों को जल्दबाज़ी में निपटाया?

ओडिशा: सरकार ने वेदांता के खिलाफ आंदोलन कर रहे आदिवासियों पर किया मामला दर्ज

नियामगिरी : कंपनी ‘विकास’ के बढ़ते अंधेरे के ख़िलाफ़ आदिवासियों का प्रतिवाद

वेदांता के तूतीकोरिन प्लांट को फिर से खोलने की मंजूरी नहीं

तमिलनाडुः स्टरलाइट-विरोधी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई

वेदांता को 41 तेल ब्लॉक का सौगात, जबकि ओएनजीसी को मिले सिर्फ दो ब्लॉक

‘हमें नियामगिरी के लिए मौत स्वीकार है’: नियामगिरी के आदिवासी ओडिशा में वेदांता के विरोध उतरे

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई): इतने वर्षों बाद भी क्या हम इसके उद्देश्यों को पूरा कर पाए?

झारखंडः क्या 'पकरी बरवाडीह कोयला भंडार' की स्थिति तुतीकोरिन जैसी होगी?

वेदांता -स्टरलाइट की घटना में सरकार की भूमिका


बाकी खबरें

  • Jalandhar
    न्यूज़क्लिक टीम
    जालंधर टू अमृतसरः सुनो तो, क्या बोले है पंजाब
    19 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने जालंधर से लेकर अमृतसर में अलग-अलग पेशों से जुड़े लोगों से बातचीत की और चुनावी मुद्दों का जायजा लिया। लेखक, फिल्ममेकर, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्रों,…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी का रण, तीसरा चरण:  बीजेपी को उसके पिछले प्रदर्शन से रोक पाएंगे अखिलेश?
    19 Feb 2022
    तीसरे चरण के चुनाव बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि यहां कई ऐसे दिग्गज चेहरे मैदान में हैं जिनकी साख दांव पर लगी है। इसके अलावा हाथरस, बिकरू कांड और आलू किसान चुनावी गणित को और ज्यादा कठिन बना सकते…
  • Channi
    नीलू व्यास
    पंजाब चुनाव: क्या चन्नी की 'भैया' वाली टिप्पणी हताशा की निशानी है या...?
    19 Feb 2022
    पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस की अंदरूनी कलह और मतदाताओं का विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर रुख़ करने के सिलसिले में उनके तरकश के आख़िरी तीर के तौर पर देखा जा रहा है।
  • Punjab elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेलगाम अवैध खनन, लोग परेशान
    19 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी शोरगुल के बीच अवैध खनन को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच चर्चा ग़ायब है. राज्य को वित्तीय घाटे के साथ साथ यह बात भी अब स्पष्ट है कि लोगों और जानवरों की सेहत को जानलेवा नुकसान हो रहा…
  • Kairana Assembly constituency
    भाषा
    कैराना; चुनाव में लापरवाही:  मजिस्ट्रेट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की सिफ़ारिश, पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड सस्पेंड
    19 Feb 2022
    पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने कहा कि 10 फरवरी को कैराना में मतदान के बाद क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के वाहन में एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन मिली थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को एक वाहन में बाहर लावारिस छोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License