NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
वे उन्हें मार रहे हैं : असांज की 'स्लो डेथ' खसोगी की याद दिलाती है
अमेरिकी अपील पर जूलियन असांज के प्रत्यर्पण को लेकर अक्टूबर में यूके की एक अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान उन्हें एक मिनी स्ट्रोक का सामना करना पड़ा।
कैटलीन जॉनस्टोन
14 Dec 2021
Translated by महेश कुमार
Julian Assange

अमेरिकी अपील पर जूलियन असांज के प्रत्यर्पण को लेकर अक्टूबर में यूके की एक अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान एक मिनी स्ट्रोक का सामना करना पड़ा।

डेली मेल की रिपोर्ट में कहा गया है कि, "विकीलीक्स के 50 वर्षीय प्रकाशक, जिसे अमेरिका में प्रत्यर्पण करने की लड़ाई के दौरान अधिकतम सुरक्षा वाली जेल में रिमांड पर रखा जा रहा है, उसकी उसकी दाहिनी पलक झुकी हुई थी, जोकि याददाश्त संबंधी समस्याओं और न्यूरोलॉजिकल क्षति के संकेत थे।" "उनका मानना ​​है कि मिनी स्ट्रोक उनके खिलाफ चल रही अमेरिकी अदालत की कार्रवाई के तनाव से शुरू हुआ था, और उनके स्वास्थ्य में काफी भयंकर गिरावट के कारण ऐसा हुआ है और अब वे सलाखों के पीछे अपनी तीसरी क्रिसमस का सामना करने जा रहे हैं।"

"असांज की एक डॉक्टर द्वारा जांच की गई थी, जिन्होंने उनकी एक आंख में जब प्रकाश डालकर देखा तो उनकी पुतली ने देर से प्रतिक्रिया दी – लेख के मुताबिक वह संभावित तंत्रिका क्षति का संकेत है।" 

असांज की मंगेतर स्टेला मोरिस ने डेली मेल को बताया कि, "जूलियन काफी संघर्ष कर रहा है और मुझे डर है कि यह मिनी-स्ट्रोक एक और बड़े हमले का आगाज़ हो सकता है। यह स्ट्रोक लंबे समय से चल रही लंबी कानूनी लड़ाई के कारण उसके जीवित रहने की क्षमता के बारे में हमारे डर को बढ़ाता है।"

BREAKING: Doctors confirm Julian Assange suffered a stroke on the morning of his latest hearing
Amnesty called this weeks ruling reversing a decision to refuse extradition a "travesty of Justice" #FreeAssangeNOW https://t.co/xRi7di719U

— WikiLeaks (@wikileaks) December 11, 2021

"असांज का स्ट्रोक कोई आश्चर्य की बात नहीं है," इस समाचार के जवाब में टॉर्चर निल्स मेल्ज़र जोकि संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत हैं ने ट्वीट किया। "जैसा कि हमने उनकी जांच करने के बाद चेतावनी दी थी, जब तक कि उसे अलगाव, मनमाना दंड और उत्पीड़न के निरंतर दबाव से मुक्त नहीं किया जाता है, तब तक उसका स्वास्थ्य गिरता रहेगा और वह उसके जीवन को खतरे में डाल देगा।"

मेल्ज़र ने 2019 में चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ असांज की जांच की थी और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय के साथ मिलकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें कहा गया था कि "असांज के भीतर लंबे समय से अत्यधिक तनाव, बेहद चिंता और मनोवैज्ञानिक यातना के चलते सदमे के सभी लक्षण पाए गए हैं।"

अगले वर्ष मेल्ज़र ने इसे बारे में अधिक स्पष्ट रूप से लिखा, और बताया कि "जूलियन असांज के भीतर मनोवैज्ञानिक यातना के विशिष्ट लक्षण पाए गए हैं। यदि उसे जल्द ही सुरक्षा नहीं मिलती है, तो उसके स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट की संभावना है, और मृत्यु भी हो सकती है।"

इस साल के अक्टूबर में मेल्ज़र ने यह कहते हुए और भी स्पष्ट किया कि, "अगर वह जेल में मरता है तो मान लीजिए कि उसे प्रभावी रूप से मौत के घाट उतार दिया गया है। यही इसकी वास्तविकता है। और मैं अतिशयोक्ति नहीं कर रहा हूँ। मैं युद्धग्रस्त क्षेत्रों में काम कर रहा हूँ।  मेरा कैदियों से मिलने का एक लंबा इतिहास रहा है। मैंने जूलियन असांज से मिला, और मेरे साथ दो विशेष फोरेंसिक डॉक्टर भी थे और एक मनोचिकित्सक चार घंटे तक उनका मूल्यांकन कर रहा था, और हम सभी एक दूसरे से स्वतंत्र रूप से उन निष्कर्षों पर पहुंचे थे। उस समय उनका जीवन खतरे में था। और निश्चित रूप से, हमारे जेल से आने के बाद कुछ ही दिनों में उनका स्वास्थ्य गिर गया।"

As #Assange clearly was not medically fit to attend his own trial through videolink, how can they even discuss whether he is fit to be exposed to a show trial in the US, a country that refuses to prosecute its torturers & war criminals but persecutes whistleblowers & journalists? pic.twitter.com/zbL0q4Tf3Z

— Nils Melzer (@NilsMelzer) December 12, 2021

वे जूलियन असांज की हत्या कर रहे हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि वे उसे मार रहे हैं। असांज का स्ट्रोक सबूतों के पहाड़ पर सिर्फ एक और सबूत है जो हमारे पास पहले से ही था।

अमेरिका-केंद्रीकृत सत्ता गठबंधन एक पत्रकार की हत्या कर रहा है, निश्चित रूप से वैसे ही जैसे कि सऊदी शासन ने वाशिंगटन पोस्ट के स्तंभकार जमाल खशोगी की हत्या की थी। अंतर केवल इतना है कि खशोगी को तुरंत मार दिया गया था, जबकि असांज को धीरे-धीरे कानून द्वारा मारा जा रहा है। 

असांज के प्रत्यर्पण का मामला खसोगी के सऊदी द्वारा मारे जाने का सिर्फ पश्चिमी संस्करण है। यह कोई कम बर्बर, क्रूर, शातिर और अत्याचारी नहीं है; यह दुनिया भर में फैले साम्राज्य की पश्चिमी शाखाओं के फासीवाद के लिए मीडिया के अधिक अनुकूल और उपयुक्त है जो हमारी दुनिया पर शासन करता है। फिलहाल अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलियाई सरकारें असांज के विनाश की दिशा में अपने संयुक्त अभियान के ज़रिए केवल टुकड़े-टुकड़े नहीं कर रही हैं, लेकिन वे भी हो सकते हैं।

जब खशोगी के भयानक अंत के बारे में पता चला, तो दुनिया डर गई थी, और दुनिया को उसी तरह से डर में डूबने में समय नहीं लगेगा, जब असांज के साथ भी वैसा ही किया जाएगा।  हमारा समाज तेजी से जागरूक हो रहा है; हम पहले से ही उन चीजों के लिए शर्मिंदा हैं जिन्हें हमने सोचा था कि कुछ साल पहले ठीक थी। हम अब महसूस करते हैं कि हार्वे वेनस्टेन जैसे पुरुष शिकारी हैं और हॉलीवुड स्टारलेट लोग "ऊपर जाने के लिए अपना रास्ता तय करने" के लिए आलोचना करते थे, वास्तव में वे हमले के शिकार थे। अब हम महसूस करते हैं कि बिल  क्लिंटन द्वारा इंटर्न के यौन शोषण के बारे में चुटकुले कहना गलत था। हम महसूस करते हैं कि 2007 में "ब्रिटनी को अकेला छोड़ दो" का भी सभी ने मजाक उड़ाया था, वास्तव में जो सही नहीं था। अब हम महसूस करते हैं कि लोगों को उनके यौन अभिविन्यास या यौन पहचान के बारे में बुरा महसूस कराना गलत है। दस या पंद्रह साल पहले बनी कई फिल्में अब देखने में असहज लगती हैं क्योंकि वे सत्ता की गतिशीलता के बारे में कितने अचेतन थीं, हम सभी अब उन सब चीजों को और अधिक स्पष्ट रूप से देख सकते हैं जिन्हे हम पहले नहीं देख पाते थे।

सवाल यह है कि क्या असांज इस धीमी गति की हत्या के प्रयास से बच पाता है या नहीं, लेकिन समाज को इसे पूरी तरह से समझने में देर नहीं लगेगी कि उनकी सरकार और उसके सहयोगियों ने सच बोलने के लिए एक पत्रकार की हत्या की साजिश रची थी।

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल आलेख को पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें

They're Killing Him: Assange's Stroke Reveals The Western Version Of The Saudi Bone Saw

Julian Assange
High Commissioner for Human Rights
United nations

Related Stories

जलवायु परिवर्तन : हम मुनाफ़े के लिए ज़िंदगी कुर्बान कर रहे हैं

ब्रिटेन की कोर्ट ने जूलियन असांज के अमेरिका प्रत्यर्पण की अनुमति दी

क्या यूक्रेन मामले में CSTO की एंट्री कराएगा रूस? क्या हैं संभावनाएँ?

पुतिन को ‘दुष्ट' ठहराने के पश्चिमी दुराग्रह से किसी का भला नहीं होगा

रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: संयुक्त राष्ट्र ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इसे यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बताया 

ज़ोर पकड़ती  रिहाई की मांग के बीच जूलियन असांज नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित

पत्रकारिता एवं जन-आंदोलनों के पक्ष में विकीलीक्स का अतुलनीय योगदान 

यह वक्त रूसी सैन्य गठबंधन को गंभीरता से लेने का क्यों है?

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार

मानवाधिकार संगठनों ने कश्मीरी एक्टिविस्ट ख़ुर्रम परवेज़ की तत्काल रिहाई की मांग की


बाकी खबरें

  • लव पुरी
    क्या यही समय है असली कश्मीर फाइल को सबके सामने लाने का?
    04 Apr 2022
    कश्मीर के संदर्भ से जुडी हुई कई बारीकियों को समझना पिछले तीस वर्षों की उथल-पुथल को समझने का सही तरीका है।
  • लाल बहादुर सिंह
    मुद्दा: क्या विपक्ष सत्तारूढ़ दल का वैचारिक-राजनीतिक पर्दाफ़ाश करते हुए काउंटर नैरेटिव खड़ा कर पाएगा
    04 Apr 2022
    आज यक्ष-प्रश्न यही है कि विधानसभा चुनाव में उभरी अपनी कमजोरियों से उबरते हुए क्या विपक्ष जनता की बेहतरी और बदलाव की आकांक्षा को स्वर दे पाएगा और अगले राउंड में बाजी पलट पायेगा?
  • अनिल अंशुमन
    बिहार: विधानसभा स्पीकर और नीतीश सरकार की मनमानी के ख़िलाफ़ भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध
    04 Apr 2022
    भाकपा माले विधायकों को सदन से मार्शल आउट कराये जाने तथा राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के विरोध में 3 अप्रैल को माले ने राज्यव्यापी प्रतिवाद अभियान चलाया
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक हज़ार से भी कम नए मामले, 13 मरीज़ों की मौत
    04 Apr 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 12 हज़ार 597 हो गयी है।
  • भाषा
    श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया
    04 Apr 2022
    राजनीतिक विशेषज्ञों ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट से सरकार द्वारा कथित रूप से ‘‘गलत तरीके से निपटे जाने’’ को लेकर मंत्रियों पर जनता का भारी दबाव था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License