NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
तिरछी नज़र : CAA, NRC और मंदी
यह सरकार बढ़त की सरकार है। इसीलिए यह सरकार किसी भी चीज़ को, चाहे वह मंदी हो, महंगाई हो, बेरोजगारी हो या फिर असंतोष और आंदोलन, घटाने में विश्वास नहीं करती है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
22 Dec 2019
protest

देश में मंदी छाई हुई है। यह सरकार के सिवाय सबको दिख रहा है और सब मान भी रहे हैं। यह मंदी सरकार को दिख भी रही हो तो भी वह इससे इनकार कर रही है। जो बात सब लोग मानते हों, सरकार उससे आमतौर पर इनकार ही करती है। अब हाल में ही संसद द्वारा पास किये गये, नागरिकता संशोधन बिल (CAB) जो राष्ट्रपति जी के हस्ताक्षर के बाद नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) बन गया है, का पूरे देश में विरोध हो रहा है। सभी धर्मों और सभी वर्गों के लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

logo tirchhi nazar_10.PNG

सभी लोग मान रहे हैं कि यह एक्ट खराब है पर सरकार फिर भी इससे इनकार कर रही है। सरकार का यह कहना है कि लोग इसका समर्थन कर रहे हैं पर यह समर्थन बस सरकार को ही दिख रहा है। बाक़ी हम सब को तो विरोध ही विरोध दिखाई दे रहा है।

पर बात तो हम मंदी की कर रहे थे। लग तो यह रहा है कि यह जो नया एक्ट बना है, नागरिकता संशोधन पर, यह एक्ट बढ़ती जा रही मंदी को और बढ़ायेगा ही, उसे घटाने का काम तो हरगिज ही नहीं करेगा। वैसे भी सरकार की रूचि किसी भी बढ़ती हुई चीज को कम करने में नहीं है। सरकार जानती है कि यह बात अच्छी नहीं है कि किसी भी बढ़ती चीज को आप रोकें। आखिर बढ़त ही तो उन्नति है। सरकार चाहती है कि जो कुछ बढ़ रहा है, बढ़ता ही जाये। जैसे मंदी बढ़ रही है तो और अधिक बढ़े। जैसे महंगाई बढ़ रही है तो और अधिक बढ़े। जैसे प्याज के दाम अगर घटने लगें तो आलू के दाम उससे पहले ही बढ़ने शुरू हो जायें।

बेरोजगारी बढ़ रही है तो और अधिक तेजी से बढे़। छात्रों में जितना असंतोष पहले से है, उससे कहीं ज्यादा बढ़े। छात्र असंतोष पहले बढ़ती फीस के कारण बढ़ रहा था तो अब यह छात्र असंतोष नागरिकता संशोधन एक्ट और एनआरसी के कारण बढ़े। सरकार को किसी भी चीज को घटाना गवारा नहीं है। इसीलिए यह सरकार किसी भी चीज़ को, चाहे वह मंदी हो, महंगाई हो, बेरोजगारी हो या फिर असंतोष और आंदोलन, घटाने में विश्वास नहीं करती है।

यह सरकार बढ़त की सरकार है। जहां कहीं पीछे रह जाने की बात हो, वहां भी बढ़त हासिल कर लेने की कला मोदी जी और अमित शाह को आती है। अब इस नये एक्ट की ही बात करें, लगने को तो यह पीछे ले जाने वाला एक्ट लगता है। जिस 'टू नेशन थ्योरी' को अस्वीकार कर हम आगे बढ़ चुके थे, यह एक्ट उस पर वापस लौटने वाला रास्ता है। पर मोदी-शाह को यही 'टू नेशन थ्योरी' पसंद है और वे इसी को सही मानते हैं। उन्हें दुख है कि इस 'टू नेशन थ्योरी' को, जिसे सावरकर ने सबसे पहले रखा, उसे जिन्ना की पैदाइश मान लिया गया। थ्योरी सावरकर की और बाज़ी मार ले गये जिन्ना। मोदी जी और अमित शाह को, सावरकर को जिन्ना से आगे निकालना है।

मोदी जी का मानना है जीवन है चलने का नाम। चलो, चाहे उल्टे कदम ही चलो। चाहे सावरकर की राह ही चलो। चाहे सत्तर साल पहले कूड़ेदान में फेंक दिये गए 'टू नेशन थ्योरी' को वापस लाओ, पर है तो वह चलना ही। मोदी जी असम उल्टा में चले, वह आज तक सुलग रहा है। कश्मीर में उल्टा चले और खूब चले पर वहां के लोग खड़े के खड़े रह गये, और अभी तक खड़े हैं। अब मोदी जी इस सीएए और एनआरसी के जरिये पूरे देश में उल्टा चल रहे हैं और पूरा देश जल रहा है।

पर बात तो मंदी की चल रही थी। मंदी पर तो बात होती रहेगी। मंदी तो लम्बी चलने वाली चीज है। सरकार ने भी अब दबे पांव मंदी को मान लिया है और सरकार मंदी को कम करने के लिए बहुत सारे कदम उठा रही है। यह जो नागरिकता संशोधन बिल (CAB) सरकार ने काफी मेहनत से बनाया और पास करवाया है। और अब यह एक्ट और नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजन (NRC) मिलकर ही हमारे देश को इस मंदी से पार दिलावाएंगे।

आप सोचेंगे कि मैं यह क्या उलटा राग अलाप रहा हूं। पर आप देखेंगे और सोचेंगे तो पायेंगे कि यह एक्ट मंदी के साथ लड़ने का एक कारगर हथियार है। यह मोदी जी भी मानते हैं और मैं भी मानता हूं। बस इस नागरिकता संशोधन एक्ट को समग्रता से नेशनल रजिस्टर आफ सिटिजन के साथ मिलाकर देखने की जरूरत है। असम में एनआरसी लागू हुआ। असम में वर्षों के अथक परिश्रम और अरबों-खरबों रूपये खर्च करने के बाद पता चला कि इससे हम गरीबों से भी छुटकारा पा सकते हैं। हम गरीबों को डिटेंशन कैम्प में भर सकते हैं। असम में जो करीब उन्नीस लाख लोग एनआरसी से बाहर रह गये, अमूमन गरीब ही थे।

देश में गलत फहमी फैलाई जा रही है कि यह जो सीएए है, एनआरसी है, यह मुसलमानों के खिलाफ है। अरे भाई, ये किसी के भी खिलाफ नहीं है। यह तो अपने देश को अमीरों का देश बनाने के लिए एक तरकीब है। यह एक्ट तो गरीबों को देश से भगाने के लिए लाया है। यह सीएए और एनआरसी तो देश की उन्नति के लिए, मंदी दूर करने के लिए, भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए मोदी फार्मूला है। और गरीब लोगों को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्हें बंगलादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान लें या न लें, मोदी जी के प्रभाव से अमरीका, चीन और जापान अपने यहां ले लेंगे। आखिर मोदी जी ने पिछले पांच साल में इतना तो कमाया ही है।

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
CAA
NRC
Economic Recession
unemployment
Protest against NRC
Protest against CAA
Narendra modi
modi sarkar
Amit Shah

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

नौजवान आत्मघात नहीं, रोज़गार और लोकतंत्र के लिए संयुक्त संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ें


बाकी खबरें

  • विराट के समर्थन में: राहुल & दिल्ली महिला आयोग
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    विराट के समर्थन में: राहुल & दिल्ली महिला आयोग
    03 Nov 2021
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं विराट कोहली के बारे में जिस तरह उनकी 10 महीने की बेटी को लेकर धमकी दी जा रही है, साथ ही चर्चा कर रहे हैं के बीजेपी ऐसे लोगों को…
  • PANJAB
    अनिल जैन
    नई पार्टी बना कर कैप्टन खुद का और मनप्रीत बादल का इतिहास दोहराएंगे!
    03 Nov 2021
    पंजाब का राजनीतिक मिज़ाज, वहां के मौजूदा राजनीतिक हालात और खुद अमरिंदर सिंह का ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि अगर कांग्रेस ने अपनी अंदरुनी कलह पर जल्दी ही काबू पा लिया तो कैप्टन के इस दांव से कांग्रेस की…
  • Julian Assange
    जॉन पिलगर
    क्यों जूलियन असांज पर अमानवीय मुक़दमा हम सबके लिए अन्याय है
    03 Nov 2021
    विकिलीक्स के सह-संस्थापक को एक दशक से कैद और अनिश्चितता की स्थिति के चलते जो नुकसान पहुंचा है, जिसमें बेलमर्श में बिताए दो साल से अधिक का समय भी शामिल है, संदेह से परे है। लेकिन उनका साहस भी संदेह से…
  •  Tripura Violence Fact Finding
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा फैक्ट फाइंडिंग: हिंसा रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने नहीं उठाए उचित कदम! 
    03 Nov 2021
    त्रिपुरा में हुई हिंसा की घटना को लेकर वकीलों की एक टीम ने हाल ही में त्रिपुरा राज्य का दौरा किया और वहां से फैक्ट एकत्रित कर देश के सामने रखे हैं। ये टीम वकीलों के एक संयुक्त मंच लॉयर्स फॉर…
  • mnrega
    रौनक छाबड़ा
    भ्रामक बयान के चलते मनरेगा के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता सवालों के घेरे में
    03 Nov 2021
    ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शनिवार को इस बात से इनकार कर दिया कि इस ग्रामीण रोज़गार योजना को किसी तरह से धन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इसे लेकर नागरिक समाज के लोगों की ओर से जो…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License