NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
कोरोना संकट : अब अगले साल 2021 में होगा टोक्यो ओलंपिक
जापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक इस साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने थे लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इन्हें स्थगित करना पड़ा।
एएफपी
30 Mar 2020
ओलंपिक

टोक्यो: कोरोना वायरस महामारी के चलते स्थगित किये गए टोक्यो ओलंपिक अब अगले साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक आयोजित किये जायेंगे।

जापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक इस साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने थे लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इन्हें स्थगित करना पड़ा। आईओसी और जापान सरकार लगातार दोहराते रहे कि खेल निर्धारित समय पर होंगे लेकिन कोरोना वायरस के बढते प्रकोप के बीच खेल महासंघों और खिलाड़ियों के दबाव में उन्हें फैसला लेना पड़ा।

टोक्यो 2020 के प्रमुख योशिरो मोरी ने आनन फानन में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ अब ओलंपिक खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त 2021 के बीच होंगे । पैरालम्पिक खेल 24 अगस्त से पांच सितंबर के बीच होंगें ।’’

इससे कुछ घंटा पहले ही मोरी ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति इस सप्ताह नयी तारीखों पर फैसला लेगी। उन्होंने हालांकि सोमवार की शाम को कहा कि आईओसी से आपात टेलीकांफ्रेंस के बाद तारीख तय कर ली गई है।

उन्होंने कहा ,‘‘ इस बात पर स्वीकृति रही कि ओलंपिक गर्मियों में ही कराये जायेंग जैसे कि होने थे। तैयारियों, चयन और क्वालीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिये समय चाहिये ।’’

आईओसी ने एक बयान में कहा कि नयी तारीखों से स्वास्थ्य अधिकारियों और आयोजकों को कोविड - 19 महामारी के चलते बार बार बदलते हालात से भी निपटने का समय मिल जायेगा।

ऐसी भी अटकलें थी कि खेलों को बसंत के महीने में कराया जाये जब जापान में चेरी ब्लॉसम के खिलने का समय होता है। लेकिन उस समय यूरोपीय फुटबाल और उत्तर अमेरिकी खेल लीग होती है।

टोक्यो आयोजन समिति के प्रमुख योशिरो मोरी और सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा था कि नयी तारीखों पर खेलों के आयोजन की लागत बहुत अधिक होगी। स्थानीय रपटों के अनुसार यह लागत अरबों डॉलर बढ जायेगी और इसका बोझ जापान के करदाताओं पर पड़ेगा ।

मुतो ने लागत की गणना में पारदर्शिता बरतने का वादा किया।

जापान आधिकारिक तौर पर ओलंपिक की मेजबानी पर 12.6 अरब डॉलर खर्च कर रहा है। जापानी सरकार के एक आडिट ब्यूरो ने हालांकि कहा कि लागत इसकी दुगुनी है।

खेलों को स्थगित करने के फैसले से होटल, टिकट, वेन्यू और परिवहन समेत सभी पहलुओं पर असर पड़ा है। जापान सरकार ने इन खेलों को ‘रिकवरी ओलंपिक ’ कहा था । वह इनके जरिये दिखाना चाहती थी कि 2011 में सुनामी, भूकंप और फुकुशिमा में परमाणु रिसाव की त्रासदी झेलने के बावजूद उनका देश इन खेलों की मेजबानी कर सकता है।

अब इन खेलों को कोरोना वायरस पर इंसान की जीत के रूप में पेश किया जायेगा ।

आईओसी प्रमुख थामस बाक ने कहा ,‘‘इंसान इस समय एक अंधेरी सुरंग में है। टोक्यो ओलंपिक 2020 इस सुरंग के आखिर में एक ज्योति का काम कर सकते हैं। यह खेल कोरोना वायरस पर इंसान की जीत का सबूत होंगे ।’’

Tokyo Olympics
tokyo olympics 2020
Tokyo 2020
Tokyo Olympics new dates
Tokyo Olympics 2021 dates
Tokyo Paralympics
Tokyo Paralympics new dates
Thomas Bach
International Olympic Committee
IOC
Yoshiro Mori
Tokyo Paralympic Games
Tokyo Olympics schedule
Tokyo Olympics Covid-19
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • Hijab Verdict
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुसलमानों को अलग थलग करता है Hijab Verdict
    17 Mar 2022
  • fb
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल
    17 Mar 2022
    गैर लाभकारी मीडिया संगठन टीआरसी के कुमार संभव, श्रीगिरीश जलिहाल और एड.वॉच की नयनतारा रंगनाथन ने यह जांच की है कि फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल होने दिया। मामला यह है किसी भी राजनीतिक…
  • Russia-Ukraine war
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या है रूस-यूक्रेन जंग की असली वजह?
    17 Mar 2022
    रूस का आक्रमण यूक्रेन पर जारी है, मगर हमें इस जंग की एक व्यापक तस्वीर देखने की ज़रूरत है। न्यूज़क्लिक के इस वीडियो में हमने आपको बताया है कि रूस और यूक्रेन का क्या इतिहास रहा है, नाटो और अमेरिका का…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    झारखंड में चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीज़ों का बढ़ता बोझ : रिपोर्ट
    17 Mar 2022
    कैग की ओर से विधानसभा में पेश हुई रिपोर्ट में राज्य के जिला अस्पतालों में जरूरत के मुकाबले स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी का खुलासा हुआ है।
  • अनिल जैन
    हिटलर से प्रेरित है 'कश्मीर फाइल्स’ की सरकारी मार्केटिंग, प्रधानमंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक
    17 Mar 2022
    एक वह समय था जब भारत के प्रधानमंत्री अपने समय के फिल्मकारों को 'हकीकत’, 'प्यासा’, 'नया दौर’ जैसी फिल्में बनाने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे और आज वह समय आ गया है जब मौजूदा प्रधानमंत्री एक खास वर्ग…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License