काम की बेहतर परिस्थितियों और बेहतर सेवाओं के मुद्दे पर शिक्षकों ने निकली रैली
सैकड़ों अध्यापकों ने DUTA की रैली में पार्लियामेंट स्ट्रीट तक का मार्च किया . उनकी ये रैली 7 वें वेतन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ थी. आज़ादी के बाद 7वें वेतन आयोग के तहत शिक्षकों के वेतन में सबसे कम वृद्धि हुई है. उच्च शिक्षा पर कुठाराघात करते हुए MHRD ने एक अधिसूचना जारी करते हुए केंद्र और राज्य विश्वविद्यालयों के बजट में कटौती करने की धमकी दी है.