NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
उन्नाव कांड: पीड़ित परिवार का लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के बाहर धरना
उन्नाव रेप मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में भी प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे में उसकी दो महिला रिश्तेदारों के मौत के सिलसिले में कुलदीप सेंगर पर मुकदमा भी दर्ज हुआ है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
30 Jul 2019
इंडिया गेट
पीड़िता के समर्थन में दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते लोग।

लखनऊ। रायबरेली में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल लड़की के परिजन ने मंगलवार को उसके चाचा की पेरोल की मांग को लेकर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया।

इस लड़की ने उन्नाव से विधायक कुलदीप सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। परिजन की मांग है कि लड़की के चाचा महेश सिंह को रायबरेली जेल से पेरोल पर छोड़ा जाए, ताकि वह रायबरेली के गुरुबक्श गंज में रविवार को ट्रक से हुई टक्कर में मारी गयी अपनी पत्नी पुष्पा और साली शीला के अंतिम संस्कार में शामिल हो सके।

हादसे में घायल बलात्कार पीड़िता की बहन का आरोप है कि विधायक सेंगर के रसूख की वजह से ही उसके चाचा महेश को पेरोल नहीं मिल रही है। उसने कहा कि जब तक पेरोल नहीं मिलेगी, तब तक पुष्पा और शीला का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की, उसकी चाची पुष्पा और मौसी शीला अपने वकील महेंद्र के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने रिश्तेदार महेश सिंह से रविवार को मुलाकात करने जा रही थीं। रास्ते में रायबरेली के गुरबख्श गंज क्षेत्र में उनकी कार और एक ट्रक के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में टक्कर हो गयी थी। 

दुर्घटना में घायल शीला (50) ने स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया था। वहीं, पुष्पा (45) को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। इस घटना में घायल लड़की और वकील महेंद्र सिंह की हालत बेहद नाजुक है और वे ट्रामा सेंटर में वेंटिलेटर पर हैं।

इस मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर समेत दस नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सोमवार को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। रायबरेली के गुरुबख्श गंज थाने में पीड़िता के चाचा महेश सिंह की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है। इसमें कुलदीप सिंह सेंगर के साथ-साथ उनके भाई मनोज का भी नाम शामिल है।

महेश सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जेल में बंद भाजपा विधायक अपने साथियों के नंबर पर फोन मिलाकर उसके घर पर जबरन बात किया करते थे और धमकी देते थे कि अगर जिंदा रहना है तो सारे मुकदमों में बयान बदल दो।

आपको बता दें कि महेश सिंह खुद इस समय रायबरेली जेल में बंद हैं। उन्हें इसी महीने 19 साल पुराने हत्या के एक मामले में दस साल कैद की सजा सुनाई गई है। दिलचस्प बात है कि उनके खिलाफ यह मामला कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल ने दर्ज करवाया था।

सरकार ने सोमवार को देर रात इस मामले की सीबीआई जाँच की सिफारिश कर दी।

इस लड़की ने वर्ष 2017 में उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था। सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया था और फिलहाल वह जेल में हैं। मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की गयी है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

priyanka gandhi
Yogi Adityanath
sakshi maharaj
AKHILESH YADAV
UP Government
Unnao Rape Victim Accident
Unnao Rape Victim
Unnao Rape Case
Unnao Rape
Kuldeep Singh Sengar
Bjp Mla

Related Stories

चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

आज़म खान-शिवपाल का साथ छोड़ना! क्या उबर पाएंगे अखिलेश यादव?

लखीमपुर हिंसा:आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के लिए एसआईटी की रिपोर्ट पर न्यायालय ने उप्र सरकार से मांगा जवाब

उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप

चुनाव के रंग: कहीं विधायक ने दी धमकी तो कहीं लगाई उठक-बैठक, कई जगह मतदान का बहिष्कार

कौन हैं ओवैसी पर गोली चलाने वाले दोनों युवक?, भाजपा के कई नेताओं संग तस्वीर वायरल

यूपी: बुलंदशहर मामले में फिर पुलिस पर उठे सवाल, मामला दबाने का लगा आरोप!


बाकी खबरें

  • लव पुरी
    क्या यही समय है असली कश्मीर फाइल को सबके सामने लाने का?
    04 Apr 2022
    कश्मीर के संदर्भ से जुडी हुई कई बारीकियों को समझना पिछले तीस वर्षों की उथल-पुथल को समझने का सही तरीका है।
  • लाल बहादुर सिंह
    मुद्दा: क्या विपक्ष सत्तारूढ़ दल का वैचारिक-राजनीतिक पर्दाफ़ाश करते हुए काउंटर नैरेटिव खड़ा कर पाएगा
    04 Apr 2022
    आज यक्ष-प्रश्न यही है कि विधानसभा चुनाव में उभरी अपनी कमजोरियों से उबरते हुए क्या विपक्ष जनता की बेहतरी और बदलाव की आकांक्षा को स्वर दे पाएगा और अगले राउंड में बाजी पलट पायेगा?
  • अनिल अंशुमन
    बिहार: विधानसभा स्पीकर और नीतीश सरकार की मनमानी के ख़िलाफ़ भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध
    04 Apr 2022
    भाकपा माले विधायकों को सदन से मार्शल आउट कराये जाने तथा राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के विरोध में 3 अप्रैल को माले ने राज्यव्यापी प्रतिवाद अभियान चलाया
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक हज़ार से भी कम नए मामले, 13 मरीज़ों की मौत
    04 Apr 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 12 हज़ार 597 हो गयी है।
  • भाषा
    श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया
    04 Apr 2022
    राजनीतिक विशेषज्ञों ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट से सरकार द्वारा कथित रूप से ‘‘गलत तरीके से निपटे जाने’’ को लेकर मंत्रियों पर जनता का भारी दबाव था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License