NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
उन्नाव में एलपीजी गैस संयंत्र में लगी आग पर काबू पाया, तीन मजदूर झुलसे
जिलाधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े दस बजे लगी थी जो दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझा ली गई। स्थिति सामान्य हो गई है। आग से झुलसे संयंत्र के तीन मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।
भाषा
12 Sep 2019
gas
Image courtesy:India Today

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के एलपीजी गैस संयंत्र में बृहस्पतिवार को आग लगने के दो घंटे के बाद उस पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में तीन मजदूर झुलस गये हैं।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी देवेन्‍द्र कुमार पाण्‍डेय और पुलिस अधीक्षक एम पी वर्मा सहित जिले के अन्‍य प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। आग पर करीब दो घंटे में काबू पा लिया गया। यह संयंत्र उन्नाव कोतवाली इलाके में दही चौकी क्षेत्र में स्थित है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने आसपास की फैक्ट्रियों को बंद कराने के साथ ही एक से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों को खाली करा लिया।

इस बीच, लगातार लोगों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए जाते रहे। संयंत्र की ओर जाने वाले रास्ते को सील कर वहां आने-जाने वाले लोगों को रोका जा रहा है। दमकल कर्मियों और संयंत्र के प्रशिक्षित कर्मियों की मदद से लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मेवा लाल ने बताया कि एचपी गैस रीफिलिंग संयंत्र में लगी आग की चपेट में आने से झुलसे सुभाषचंद्र (52), मोहम्मद गुफरान (28) तथा मोहम्मद आसिफ (22) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का जिला अस्‍पताल में इलाज किया जा रहा है।

इस बीच, एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था।

जिलाधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े दस बजे लगी थी जो दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझा ली गई। स्थिति सामान्य हो गई है। आग से झुलसे संयंत्र के तीन मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।

उन्‍होंने बताया कि संयंत्र से मिली जानकारी के अनुसार, टैंक का वॉल्व लीक होने के बाद आग लगी थी। आग लगने के कारण लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को उन्नाव रेलवे स्टेशन पर और कानपुर जाने वाली गाड़ियों को सोनिक तथा अजगैन स्टेशन पर रोका गया लेकिन अब आग पर काबू पा लिये जाने के बाद यातयात को खोल दिया गया है ।

unnao
Lpg gas plant
Hindustan Petroleum
fire
UttarPradesh

Related Stories

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बनारस: आग लगने से साड़ी फिनिशिंग का काम करने वाले 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

बसों में जानवरों की तरह ठुस कर जोखिम भरा लंबा सफ़र करने को मजबूर बिहार के मज़दूर?

यूपी: आज़मगढ़ में पुलिस पर दलितों के घर तोड़ने, महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप; परिवार घर छोड़ कर भागे

गैस सिलिंडर फटने से दोमंजिला मकान ढहा, आठ लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पटाखा बनाते समय विस्फोट में पांच लोगों की मौत

यूपी: “मौतें नहीं हत्याएं हैं”......श्रमिकों की क़ब्रगाह बनता इफको फूलपुर!

संविदा कर्मी ने की खुदकुशी : लगाया महिला आईपीएस अधिकारी पर आरोप

हाथरस मामला: दो आरोपी गिरफ़्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फ़रार, एक लाख का इनाम घोषित


बाकी खबरें

  • up
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः पुरानी तस्वीरों को यूपी के विकास के प्रमाण के तौर पर पेश कर रही भाजपा
    27 Dec 2021
    भाजपा उत्तर प्रदेश के वीडियो में काफ़ी ऐसी तस्वीरें इस्तेमाल की गई हैं जो या तो अन्य राज्यों की हैं या फिर भाजपा के शासनकाल से पहले की हैं।
  • Mirza Ghalib
    सत्यम् तिवारी
    आह ग़ालिब, वाह ग़ालिब: हम ने ये माना कि दिल्ली में रहें, खावेंगे क्या?
    27 Dec 2021
    ग़ालिब के ख़ुतूत को देखें तो 1857 के ग़दर के बाद 1859 से जो भी लिखा गया, उसके इख्तिताम पर लिखा होता, 'नजात का तालिब, ग़ालिब…’
  • Periyar
    बी. सिवरामन
    समकालीन दौर में पेरियार की प्रासंगिकता
    27 Dec 2021
    पेरियार ईवी रामासामी सिर्फ एक तमिल नेता नहीं थे और उन्हें ब्राह्मण-विरोधी जाति की राजनीति के नेता नहीं माना जा सकता है। बल्कि, वर्ण-जाति व्यवस्था के हिंदू जाति-सामंतवाद के ख़िलाफ़ एक अग्रणी सेनानी के…
  • River
    भारत डोगरा
    केन-बेतवा लिंकिंग परियोजना केवल प्रतिष्ठा से है जुड़ी, इसमें जल संकट का समाधान नहीं
    27 Dec 2021
    केन-बेतवा नदी जोड़ परियोजना की भारी आर्थिक लागत और पारिस्थितिक नुकसान को देखते हुए इससे मिलने वाले लाभ संदिग्ध हैं। इसलिए यह परियोजना उचित नहीं है।
  • bihar
    राहुल कुमार गौरव
    पीएम के 'मन की बात' में शामिल जैविक ग्राम में खाद की कमी से गेहूं की बुआई न के बराबर
    27 Dec 2021
    बिहार के जिस जैविक ग्राम को पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में 29 अगस्त को शामिल किया गया था वहां जैविक खाद तो दूर डीएपी की भी भारी किल्लत है जिसके चलते अब तक यहां 80% क्षेत्रों में गेहूं की बुआई…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License