NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
फ़ैक्ट-चेक : UPSC परीक्षा में ‘इस्लामिक स्टडीज़’ विषय चुनकर IAS बन रहे हैं लोग?
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ऐसा पोस्ट किया है. सभी का कहना है कि सनातन धर्म को कोई गंभीरता से नहीं लेता. ‘सनातन परिवार‘ नाम के एक फ़ेसबुक पेज ने भी ये पोस्ट शेयर किया है.
प्रियंका झा
10 Aug 2021
फ़ैक्ट-चेक : UPSC परीक्षा में ‘इस्लामिक स्टडीज़’ विषय चुनकर IAS बन रहे हैं लोग?

काजल सिंघी नाम की एक यूज़र ने फ़ेसबुक ग्रुप ‘देश का DNA‘ में एक तस्वीर पोस्ट की. और सवाल किया, “अगर “इस्लामिक स्टडी से IAS” बना जा सकता है। तो स्टडी ऑफ वेद ,रामायण, गीता, उपनिषद को भी UPSC की परीक्षा में शामिल किया जाए। केवल सनातन धर्म से ही इतनी नफरत क्यो..??” इस पोस्ट को 16 हज़ार लाइक्स मिले हैं. इस पोस्ट के ज़रिये ये कहने की कोशिश की जा रही है कि इस्लामिक स्टडीज़ पढ़कर लोग IAS बन रहे हैं.

image

फ़ेसबुक पर कई लोगों ने ऐसा पोस्ट किया है. सभी का कहना है कि सनातन धर्म को कोई गंभीरता से नहीं लेता. ‘सनातन परिवार‘ नाम के एक फ़ेसबुक पेज ने भी ये पोस्ट शेयर किया है.

image

image

हमने देखा कि इस तरह का दावा 2019 से किया जा रहा है. आलोक भट्ट ने 2019 में दावा किया था कि अरब संस्कृति और इस्लामिक स्टडी IAS की एंट्रेंस परीक्षा का एक सब्जेक्ट है. आलोक भट्ट को PM मोदी सहित BJP के कई बड़े नेता ट्विटर पर फ़ॉलो करते हैं. उन्होंने लिखा था कि भारतीय नागरिक होने के नाते वो इस बात से असहज हैं कि कोई उर्दू लिटरेचर या इस्लामिक स्टडी की जानकारी होने की वजह से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नौकरी पा लेता है.

image

फ़ैक्ट-चेक

आलोक भट्ट ने जो लिंक शेयर किया था वो उसपर क्लिक करने से अलग-अलग वेबसाइटों का लिंक मिलता जाता है. किसी भी तरह की ठोस जानकारी नहीं मिलती है.

इसके बाद हमने UPSC की आधिकारिक वेबसाइट खंगाली. यहां से हमें पता चला कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा पूरी तरह से ग़लत है. हमने UPSC परीक्षा का नोटिफ़िकेशन चेक किया जिसे मार्च 2021 में जारी किया गया था. हमें कहीं भी इस्लामिक स्टडीज़ का नाम नहीं मिला.

UPSC की सिविल सर्विसेज़ परीक्षा 3 चरणों में होती है. प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू. प्रीलिम्स और मेन्स में सफलता हासिल करने वाले कैंडिडेट्स इंटरव्यू तक पहुंचते हैं.

प्रीलिम्स के सिलेबस में जनरल अवेयरनेस, हिस्ट्री, इकनॉमिक एंड सोशल डेवलपमेंट, क्लाइमेट चेंज, लॉजिकल रीजनिंग, इंडियन पॉलिटी एंड गवर्नेंस कॉन्स्टिट्यूशन, जनरल साइंस, रीडिंग कॉम्प्रिहेन्शन, जियोग्राफ़ी विषय होते हैं. 2 घंटे की परीक्षा के 2 पेपर होते हैं. और दोनों ही 200-200 मार्क्स के होते हैं.

image

सोर्स: UPSC

मेन्स के सिलेबस में 7 विषय होते हैं. सभी कैंडिडेट्स के लिए पांच विषय अनिवार्य होते हैं. लेकिन छठा और 7वां विषय कैंडिडेट्स अपनी इच्छानुसार चुन सकते हैं. इस ऑप्शनल सब्जेक्ट्स में भी कहीं इस्लामिक स्टडी का ज़िक्र नहीं है. नीचे तस्वीर में इसे देखा जा सकता है.

image

सोर्स: UPSC

इंटरव्यू यानी आखिरी चरण में कैंडिडेट्स की पर्सनेलिटी का टेस्ट होता है. इसमें विषय का चुनाव नहीं होता. यानी, सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा कि इस्लामिक स्टडीज़ पढ़कर लोग IAS बन रहे हैं, पूरी तरह से ग़लत है.

IAS सोमेश उपाध्याय ने 2020 में एक ट्वीट करते हुए ऐसे दावों का मज़ाक उड़ाया था. उन्होंने लिखा था कि व्हाट्सऐप की दुनिया में ही ऐसे दावे किए जाते हैं कि UPSC की परीक्षा में इस्लामिक स्टडी जैसा कोई सब्जेक्ट है.

There is a parallel universe where UPSC offers Islamic Studies as optional subject. It's called WhatsApp Universe.

— Somesh Upadhyay (@Somesh_IAS) August 28, 2020

साभार : ऑल्ट न्यूज़ 

fact check
Social media hate
Religion Politics
Alt news
UPSC
UPSC Jihad
Sanatana dharma
hindu-muslim
IAS

Related Stories

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

बनारस में ये हैं इंसानियत की भाषा सिखाने वाले मज़हबी मरकज़

बढ़ती नफ़रत के बीच भाईचारे का स्तंभ 'लखनऊ का बड़ा मंगल'

जुलूस, लाउडस्पीकर और बुलडोज़र: एक कवि का बयान

जहांगीरपुरी: दोनों समुदायों ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया शांति और सौहार्द का संदेश!

जहांगीपुरी में गले मिले हिंदू और मुसलमान, रविवार को निकालेंगे तिरंगा यात्रा

मुस्लिमों के ख़िलाफ़ बढ़ती नफ़रत के ख़िलाफ़ विरोध में लोग लामबंद क्यों नहीं होते?

‘हेट स्पीच’ के मामले 6 गुना बढ़े, कब कसेगा क़ानून का शिकंजा?

ग़ाज़ीपुर; मस्जिद पर भगवा झंडा लहराने का मामला: एक नाबालिग गिरफ़्तार, मुस्लिम समाज में डर

यूपी: खुलेआम बलात्कार की धमकी देने वाला महंत, आख़िर अब तक गिरफ़्तार क्यों नहीं


बाकी खबरें

  • job advertisement
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की शर्तों का विरोध, इंटरव्यू के 100 नंबर पर न हो जाए खेल!
    21 Dec 2021
    इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को एक ज्ञापन भेजा है। इसमें नियुक्ति का आधार एपीआई और साक्षात्कार बनाए जाने को नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के…
  •  Jayant and Akhilesh
    असद शेख़
    मुज़फ़्फ़रनगर: क्या सपा-रालोद गठबंधन किसी भी सीट से मुस्लिम उम्मीदवार नहीं देगा?
    21 Dec 2021
    चुनाव विश्लेषण: सपा-रालोद गठबंधन की ओर से ज़िले में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार के चुनाव लड़ने की फिलहाल में कोई स्थिति बनती हुई नज़र नहीं रही है। हालांकि किसी भी पार्टी ने अपने टिकट फाइनल नहीं किए हैं,…
  • Tamil Nadu
    नीलाबंरन ए
    कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि से एमएसएमई क्षेत्र प्रभावित, विरोध में उद्यमियों ने बंद किये शटर
    21 Dec 2021
    विमुद्रीकरण, जीएसटी के हड़बड़ी में क्रियान्वयन, और बिना सोचे-विचारे कोविड-19 लॉकडाउन को लागू करने के कारण गंभीर झटके झेलने के बाद अब कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि के चलते एमएसएमई उद्योग का साँस…
  • covid
    एपी/भाषा
    अमेरिका में कोविड-19 के 75 प्रतिशत मामले ओमीक्रॉन स्वरूप के, ऑस्ट्रेलिया में भी मामले बढ़े
    21 Dec 2021
    अमेरिका के टेक्सास राज्य में ओमीक्रॉन से एक मरीज की मौत भी हो गयी है। अमेरिका में ओमीक्रॉन से से मौत का यह पहला मामला है। 
  • LIC
    गौरव गुलमोहर
    बुंदेलखंड में LIC के नाम पर घोटाला, अपने पैसों के लिए भटक रहे हैं ग्रामीण
    21 Dec 2021
    एलआईसी एजेंट गिरोह द्वारा हजारों लोगों का बीमा किया गया और उस बीमा को बिना ग्राहक की अनुमति के बीच में ही लोन में बदल दिया गया। इस तरह यह काम बांदा जिले में एलआईसी के अंतर्गत लम्बे समय से हो रहा है।…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License