NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
उत्तर प्रदेश: प्राथमिक स्कूलों में सत्र शुरू होने के चार महीने बाद भी किताब पहुँचाने में विफल
रिपोर्ट के अनुसार प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में से 1.5 करोड़ बच्चों को प्रदेश सरकार किताब, यूनिफॉर्म व बैग उपलब्ध नहीं करवा पाई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Aug 2018
school

सर्व शिक्षा अभियान की धज्जियाँ उड़ाना उत्तर प्रदेश राज्य के लिए कोई नई बात नहीं है। प्रदेश में एक बार फिर से शिक्षा व्यवस्था को ताक पर रखने का मामला सामने आया है। दरअसल, हज़ारों वायदें करने वाली प्रदेश सरकार, प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पास किताबें भी पहुँचाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। ज्ञात हो कि इस सत्र की शुरूआत अप्रैल में ही हो चुकी है लेकिन अब तक बच्चों के पास किताबें नहीं पहुँची है, ऐसे में उन बच्चों की पढ़ाई कैसे हो पा रही है यह बड़ा सवाल है।

पिछले साल स्वेटर बाँटने में विफल भाजपा सरकार इस वर्ष तो बच्चों के भविष्य के साथ खेल रही है। सवाल यह है कि बच्चों ने बिना स्वेटर के सर्दी तो काट ली,लेकिन बिना किताब के वह अपनी पढ़ाई ठीक ढ़ंग से कैसे कर पाएंगे?

शिक्षा के अधिकार कानून के तहत प्रदेश के स्कूलों में सारी चीज़ें सरकार को निशुल्क उपलब्ध करवानी होती है। प्रदेश में किताबों के अलावा भी कई ऐसी मूलभूत सुविधायें हैं जो बच्चों को सरकार समय पर नहीं मुहैया करवा पा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में तक़रीबन 1 करोड़ 73 लाख बच्चे पढ़तें हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी तक इस सत्र में पढ़ने वाले बच्चों में से कुछ को ही किताबें मिल पाई हैं। बच्चों को मिलने वाले बैग व यूनिफॉर्म का भी हाल कुछ ऐसा ही है। तक़रीबन 1.5 करोड़ बच्चे इन सारी सुविधाओं से दूर हैं।

यह भी पढ़ें-  शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई): इतने वर्षों बाद भी क्या हम इसके उद्देश्यों को पूरा कर पाए?

1 अप्रैल से शुरू हुए इस सत्र को चार महीने बीत चुके हैं। मीडिया में हुई आलोचना के बाद भाजपा सरकार ने 31 अगस्त तक प्राथमिक स्कूलों में किताबें पहुँचाने का वायदा किया है। आपको बता दें कि यहाँ के प्राथमिक स्कूलों में 9 महीने पढ़ाई होती है। देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चों को 9 महीने में से केवल 4 महीने ही किताबें पढ़ने को मिलेगी। अब यहाँ सवाल यह उठता है कि 4 महीनों में अपने पूरे साल का सिलेबस बच्चे कैसे पूरा कर पाएगें यह सोच का विषय है?

हैरान करने वाली बात तो यह है कि सत्र की शुरूआत अप्रैल में होने के बावजूद सरकार ने स्वंय तय किया था कि वह बच्चों को 31 जुलाई तक किताबें व बेसिक चीजें मुहैया कराएगी। सत्र के शुरू होने के चार महीने बाद भी योगी सरकार प्राथमिक शिक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है, विभाग के अफसरों को न ही टेंडर के बारे में जानकारी है और न ही यह पता है कि वह बच्चों को किताब कब तक मुहैया करवा पाएंगें।

इस बार हुई देरी की वजह टेंडर विवाद बताया जा रहा है। सरकार ने सत्र शुरू होने के दो महीने बाद जून के पहले सप्ताह में किताब के लिए प्रकाशकों के साथ करार किया गया था।

यह भी पढ़ें-  प्राथमिक विफलता ? शिक्षा अधिकार कानून के नौ साल बाद

पिछली सरकार के शासनकाल में बने हुए करोड़ो बैगों को वर्तमान सरकार नहीं बाँटना चाह रही हैं। बेसिक शिक्षा मंत्री का कहना है कि जब वर्तमान सरकार ने इसका नया टेंडर दे दिया है तो पहले के बने हुए बैगों का वितरण क्यों किया जाए, जबकि जानकारों का कहना है कि पिछली सरकार के समय मिलने वाले बैग पर उस समय के मुख्यमंत्री का फोटो लगा हुआ था इसलिए भाजपा सरकार उसे बच्चों को देने में कतरा रही है। गौर करने वाली बात यहाँ यह है कि बैग को बनाने में करोड़ों का खर्च हुआ होगा लेकिन अब उस बैग की कोई अहमियत नहीं रह गई।

सवाल केवल भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था में मूलभूत सुविधाएँ देर से पहुँचने का ही नहीं है, सवाल कई सारे है जो आए दिन मीडिया के द्वारा उठाए जाते रहते हैं लेकिन तमाम सरकारें चुप्पी साधे हुए रहती हैं। पिछले वर्ष आई कैग की रिपोर्ट के अनुसार सरकार 2011 से 2016 के बीच छह लाख से भी अधिक बच्चों को सही समय पर किताब मुहैया करवाने में विफल रही है। वहीं 97 लाख बच्चों को सही समय पर यूनीफार्म व बैग उपलब्ध कराने में भी विफल रही है।

कैग की 2017 में आई रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि प्रदेश में 2011 से 2016 के बीच 8वीं कक्षा तक पहुँचते-पहुँचते एक करोड़ 21 लाख 29 हज़ार 657 बच्चों ने स्कूल छोड़ दिया। स्वच्छ भारत अभियान की खिल्लि उड़ाता प्रदेश जहाँ 1,191 स्कूलों में लड़कों व 543 स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय तक उपलब्ध नहीं है।2,978 स्कूल में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था भी नहीं है।

यह कहावत यहाँ पूर्ण रूप से साबित होती हुई दिख रही है कि बिना गुरू भारत बनेगा विश्व गुरू। क्योंकि मूलभूत सुविधाओं के अलावा 2017 के आँकड़ों पर अगर नज़र डाली जाए तो यहाँ गुरूओं की संख्या में भी काफी कमी है।

प्रदेश में 759,958 शिक्षकों की प्रस्तावित पदों में से केवल 585,232 पदों पर अभी शिक्षक कार्यरत हैं, मतलब कि यहाँ शिक्षकों के 174,726 पद अभी भी खाली हैं। प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा की बदहाली का एक नमूना यह भी है कि यहाँ के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में से 15,082 स्कूल एक शिक्षक के हवाले है।

सरकार की पूरी व्यवस्था चौपट है लेकिन इस व्यवस्था को चौकस करने वाले लोग चोकसी को देश से भगाने (कथित तौर पर) में लगे हुए हैं। प्रदेश के भविष्य का यह हाल अतयंत दुखद है। सरकार को अगर वाकई में प्रदेश के बच्चों के भविष्य की चिंता है तो उसे इस मसले पर जल्द से जल्द चौकसी दिखानी होगी और तभी प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का हाल चौकस हो पाएगा।

यह भी पढ़ें-  दिल्ली: निगम के 6 लाख छात्रों अबतक क्यों नहीं मिली नोटबुक?

Primary education
Uttar pradesh
Yogi Adityanath
CAG
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • रवि शंकर दुबे
    प्रभात हत्याकांड: बढ़ सकती हैं अजय मिश्र टेनी की मुश्किलें
    09 May 2022
    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। अब 22 साल पुराने प्रभात गुप्ता हत्याकांड पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने आख़िरी तारीख़ दे दी है।
  • कांचा इलैया शेफर्ड
    भारत में सामाजिक सुधार और महिलाओं का बौद्धिक विद्रोह
    09 May 2022
    ब्राह्मण महिला बुद्धिजीवियों द्वारा हाल में लिखी गई दो किताबें जाति आधारित व्यवस्था की जड़ों पर तीखा प्रहार किया है, उन्होंने बताया है कि कैसे परिवारों के भीतर इस व्यवस्था के लिए तैयारी की जाती है,…
  • सरोजिनी बिष्ट
    ग्राउंड रिपोर्ट: स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रचार में मस्त यूपी सरकार, वेंटिलेटर पर लेटे सरकारी अस्पताल
    09 May 2022
    एक तरफ़ योगी सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने का प्रचार कर रही है। वहीं दूसरी तरफ़ की तस्वीरें कुछ और ही कह रही हैं। आइए उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित बड़े सरकारी अस्पतालों की…
  • सरिता पांडेय वाशिंगटन, DC
    भारत में ‘वेंटिलेटर पर रखी प्रेस स्वतंत्रता’, क्या कहते हैं वैकल्पिक मीडिया के पत्रकार?
    09 May 2022
    RSF की प्रेस फ़्रीडम रिपोर्ट के अनुसार, भारत में प्रेस की स्वतंत्रता(रैंक-150) का रिकॉर्ड अब इतना खराब है कि यह युगांडा (132) रवांडा (136), क़ज़ाकिस्तान (122), उज़्बेकिस्तान (133) और नाइज़ीरिया (129…
  • भाषा
    अतिक्रमण रोधी अभियान: बुलडोजर के साथ अधिकारी शाहीन बाग पहुंचे, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
    09 May 2022
    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया जा रहा है, वहां पुलिस बल तैनात किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित नगर निकाय बिना किसी परेशानी के और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License