NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
उत्तराखंड : चार धाम में रह रहे 'बाहरी' लोगों का होगा ‘वेरीफिकेशन’
काली सेना के संस्थापक आनंद स्वरूप के पत्र पर लिया गया संज्ञान। धर्म संसद से लेकर डाडा जलालपुर के मामलों में सक्रिय हैं आनंद स्वरूप, पत्र में चार धाम यात्रा से ग़ैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की थी।
सत्यम् तिवारी
20 Apr 2022
उत्तराखंड : चार धाम यात्रा में ‘ग़ैर हिंदुओं’ का होगा ‘वेरीफिकेशन’

उत्तराखंड में 3 मई से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा में अब 'बाहरी' लोगों का वेरीफिकेशन किया जाएगा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह जानकारी मंगलवार को दी है।

धामी ने हरिद्वार धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ़ नफ़रती बयान देने वाले आनंद स्वरूप की तरफ़ से लिखे पत्र का संज्ञान लिया है। आनंद स्वरूप ने पिछले दिनों धामी को पत्र लिख कर चार धाम यात्रा से ग़ैर हिंदुओं के प्रवेश पर ही रोक लगाने की मांग की थी, जिसके जवाब में धामी ने रोक तो नहीं लगाई मगर उनका वेरीफिकेशन करने की बात कही है। धामी ने कहा कि यह ‘धर्म और संस्कृति के लिए ज़रूरी है, हमारा प्रदेश शांत रहना चाहिए और प्रदेश की धर्म संस्कृति बची रहनी चाहिए।’

आनंद स्वरूप ने इसे ग़ैर-हिंदुओं पर पूरी रोक लगाने के रास्ते के रूप में देखा है। आनंद स्वरूप ने कहा कि सरकार के अधिकारियों के अलावा काली सेना के लोग भी रहेंगे और इस बात को देखेंगे कि कोई भी आतंकवादी यात्रा में न घुस पाए।

आनंद स्वरूप समेत कई हिन्दुत्ववादी नेता चारों धाम- केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री से ग़ैर-हिंदुओं (पढ़ें मुसलमानों) को हटाने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि चारों धामों में कई ऐसे व्यवसायी काम हैं जो मुसलिम समुदाय के लोग करते हैं, जैसे प्रसाद की दुकान, घुड़सवारी, अन्य दुकानें वगैरह। आनंद स्वरूप ने 17 अप्रैल को पत्र लिखने के बाद कहा था, “हिमालय की डेमोग्राफी बदल रही है। अनाधिकृत रूप से मस्जिदों का निर्माण किया जा रहा है, सीमांत इलाक़ों में ‘इनकी’ डेन्सिटी बढ़ रही है। इस लिए हमने कहा कि चार धाम यात्रा सुचारु रूप से चल सके इसलिए ग़ैर-हिंदुओं का प्रवेश तत्काल रोक दिया जाए।”

आनंद स्वरूप ने कहा, “किस लिए जाएंगे आप? किस लिए व्यापार करना है आपको? आपको प्रसाद में कोई विश्वास नहीं है तो आप प्रसाद का विक्रय कैसे कर सकते हैं? प्रसाद आस्था का विषय है, प्रसाद व्यवसाय का विषय नहीं है। अगर रोक नहीं लगी तो काली सेना यात्रा के प्रवेश मार्ग पर जाएगी और वहाँ उन्हें रोकने का पूरा प्रयास करेगी।”

पत्र लिखने वाले काली सेना के संस्थापक आनंद स्वरूप को हरिद्वार धर्म संसद में हिन्दू राष्ट्र की बात करते सुना गया था। आनंद स्वरूप ने कहा था, “धर्म संसद में ही हिन्दू राष्ट्र पर बहस संभव है।” जनवरी में जब यति नरीसिंहानंद गिरफ़्तार हुआ था तब आनंद स्वरूप ने कहा था कि वह भगत सिंह की तरह बमबारी का रास्ता भी अपना सकते हैं।

आनंद स्वरूप ने अपने लिखे पत्र में कहा था कि उत्तराखंड की ‘डेमोग्राफी’ बदल रही है, और एक समुदाय विशेष के लोगों की आबादी बढ़ रही है। समुदाय विशेष से उनका मतलब ज़ाहिर तौर पर मुसलमानों से था। आनंद स्वरूप ने इस अभियान को ‘हिमालय हमारा देवालय है’ का नाम दिया है और पत्र में कहा था कि हिमालयी इलाके में ग़ैर हिंदुओं की आबादी 34% तक बढ़ गई है जिससे अपराध भी बढ़ रहा है।  

आनंद स्वरूप को हरिद्वार धर्म संसद से लेकर हाल में हनुमान जयंती पर भगवानपुर के डाडा जलालपुर में हुई हिंसा तक लगातार सक्रिय देखा गया है, उनके बयान लगातार सामने आते रहे हैं। 16 अप्रैल की घटना पर आनंद स्वरूप ने कहा था, “इस्लामियों ने शोभायात्रा पर हमला किया है, देश के गृह मंत्री को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और इनके मोहल्ले सील कर देने चाहिए।”

आनंद स्वरूप ने अपने शिष्य, एक और महंत दिनेशानंद सरस्वती को डाडा जलापुर में भेजा है। दिनेशानंद ही लगातार प्रशासन को धमकी दे रहे हैं, और मुसलमानों(बालिग़ों, ना बालिग़ों) पर रासुका लगाने की मांग कर रहे हैं।

char dham yatra
UTTARAKHAND
anand swaroop
kali sena
Pushkar Singh Dhami
uttarakhand char dham yatra
non muslims in char dham
Anti Muslim

Related Stories

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव में दर्ज की रिकार्ड जीत

उत्तराखंड के ग्राम विकास पर भ्रष्टाचार, सरकारी उदासीनता के बादल

उत्तराखंड: क्षमता से अधिक पर्यटक, हिमालयी पारिस्थितकीय के लिए ख़तरा!

रुड़की : दंगा पीड़ित मुस्लिम परिवार ने घर के बाहर लिखा 'यह मकान बिकाऊ है', पुलिस-प्रशासन ने मिटाया

तीन राज्यों में उपचुनाव 31 मई को: उत्तराखंड में तय होगा मुख्यमंत्री धामी का भविष्य!

उत्तराखंड : ज़रूरी सुविधाओं के अभाव में बंद होते सरकारी स्कूल, RTE क़ानून की आड़ में निजी स्कूलों का बढ़ता कारोबार 

रुड़की : डाडा जलालपुर गाँव में धर्म संसद से पहले महंत दिनेशानंद गिरफ़्तार, धारा 144 लागू

कहिए कि ‘धर्म संसद’ में कोई अप्रिय बयान नहीं दिया जाएगा : न्यायालय ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव से कहा

इको-एन्ज़ाइटी: व्यासी बांध की झील में डूबे लोहारी गांव के लोगों की निराशा और तनाव कौन दूर करेगा


बाकी खबरें

  • uttarakhand
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड चुनाव: थपलियालखेड़ा सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से वंचित
    02 Feb 2022
    उत्तराखंड राज्य बने लगभग 22 साल हो गए हैं, पर आज भी अंतर्राष्ट्रीय सीमा और पहाड़ी इलाकों में जरुरी सुविधा से लोग वंचित हैं। गांव के लोगों को ज़रूरी सुविधाओं के लिए नेपाल पर निर्भर होना पड़ता है।
  • ASEEM
    अनिल सिन्हा
    यूपी के चुनाव मैदान में आईपीएस अफसरः क्या नौकरशही के इस राजनीतिकरण को रोकना नहीं चाहिए?
    02 Feb 2022
    ईडी के संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह और कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को टिकट देकर भाजपा ने निश्चित तौर पर नौकरशाही की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
  • सोनिया यादव
    जेंडर बजट में कटौती, मोदी सरकार के ‘अमृतकाल’ में महिलाओं की नहीं कोई जगह
    02 Feb 2022
    महामारी के बाद की स्थिति में भी महिलाओं की जिंदगी दोबारा पटरी पर लाने के लिए सरकार कोई खास पहल करती दिखाई नहीं दे रही। वित्तीय वर्ष 2021-22 में जेंडर बजट का हिस्सा कुल बजट का केवल 4.4 प्रतिशत था, जो…
  • Myanmar
    चेतन राणा
    तख़्तापल्ट का एक वर्ष: म्यांमार का लोकतंत्र समर्थक प्रतिरोध आशाजनक, लेकिन अंतरराष्ट्रीय एकजुटता डगमग
    02 Feb 2022
    आसियान, भारत और चीन ने म्यांमार में सैन्य तख्तापलट की न केवल निंदा की है, बल्कि अलग-अलग स्तर पर सैन्य सत्ता को वैधता भी प्रदान की है। इनकी प्रेस विज्ञप्तियों में वहां लोकतंत्र के प्रति सामान्य…
  • Jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड : ‘भाषाई अतिक्रमण’ के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब, मगही-भोजपुरी-अंगिका को स्थानीय भाषा का दर्जा देने का किया विरोध
    02 Feb 2022
    पिछले दिनों झारखंड सरकार के कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रदेश के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों की नियुक्तियों के लिए भोजपुरी, मगही व अंगिका भाषा को धनबाद और बोकारो जिला की स्थानीय भाषा का दर्जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License