NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
वाम त्रिपुरा में चुनाव हारा, लेकिन यह वाम की हार नहीं
यह वामपंथियों की हार के रूप में उतना ज्यादा प्रसांगिक नहीं जितना कि चुनाव का नुकसान। वाम जीवित है और अच्छी तरह से भविष्य में अपनी जिम्मेदारियों को सचेत ढंग से निभाएगा I

विजय प्रसाद
05 Mar 2018
Translated by महेश कुमार
tripura elections

भाजपा और इसके सहयोगी - इंडीजनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने त्रिपुरा राज्य विधानसभा के लिए 2018 का चुनाव जीत लिया हैं। भाजपा और आईपीएफटी का गठबंधन अब वहां सरकार बनायेगा।

वामपंथ

यह पच्चीस वर्षों में पहली बार है कि त्रिपुरा, भारत के उत्तरपूर्व में 40 लाख लोगों की आबादी वाला राज्य, वाम दलों की सरकार के बिना होगा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का निर्वाचित मुख्यमंत्री मार्च 1998 से उस कार्यालय में थे। मानिक सरकार से पहले, मुख्यमंत्री माकपा नेता दशरथ देब थे, जिन्होंने अप्रैल 1993 से राज्य में सरकार में शासन किया था।  

1963 में त्रिपुरा में पहले चुनाव होने के बाद से, वाम ने राज्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वामपंथ कांग्रेस पार्टी की सरकारों और राष्ट्रपति के शासन के विरोध सैधांतिक विपक्ष था। वाम ने गठबंधन के जरिए राज्य पर शासन किया और फिर 1978 से 1998 तक सीपीआई-एम के नेता निप्पेन चक्रवर्ती के नेतृत्व में एक दशक तक शासन किया।

त्रिपुरा में सक्रिय कार्य के इस लंबे समय के दौरान, वाम ने राज्य की शानदार उपलब्धियों के आर्किटेक्ट की भूमिका निभाई। जब राज्य द्वारा हिंसा और अलगाववादी विद्रोह के कारण पूर्वोत्तर को ख़त्म किया जा रहा था, तो त्रिपुरा में वामपंथी सरकार ने सैन्य सुरक्षा पर मानव सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल पर अपना ध्यान केंद्रित किया। लोकप्रिय ऊर्जा और सामाजिक संपत्ति का बड़ा निवेश तेजी से साक्षरता दर और खराब स्वास्थ्य और बुढ़ापे से कमजोरियों को कम करने के लिए आगे बढ़ा। हाल ही में, त्रिपुरा – जोकि छोटा राज्य है - भारत के साक्षरता पटल पर शीर्ष स्थान पर पहुंच गया। त्रिपुरा में साक्षरता दर इस वक्त 94.65% है – यह त्रिपुरा और इसकी वाम सरकार के लोगों की एकमात्र उपलब्धियों में से एक है। राज्य में सामाजिक प्रगति का बारीकी से अध्ययन करने वाले वी.के. रामचंद्रन और मधुरा स्वामीनाथन, पिछले साल अपने लेख में साक्षरता दर के बारे में एक महत्वपूर्ण बात बताते हैं, द हिंदू,

गांवों में आबादी की स्कूली शिक्षा में प्रगति देखी जाए तो पायेंगे कि 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के महिलाओं में पूर्ण स्कूली शिक्षा मिलती है। 2005 में खखांग में, ईसिस आयु वर्ग में 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं स्कूली शिक्षा का एक वर्ष भी पूरा नहीं कर सकी थी। 2016 तक, इस आयु वर्ग की महिलाओं में स्कूली शिक्षा के पूरा होने की औसत संख्या एक दशक के लिए सात की उत्कृष्ट प्रगति पर थी। मेनमा के अनुसूचित आंकड़े के अनुसार, जोकि अनुसूचित जनजाति के वर्चस्व वाला गांव भी 2005 में छह साल और 2016 में नौ साल तक की पलाब्धि में आगे था।

स्वास्थ्य देखभाल के संदर्भ में, रामचंद्रन और स्वामीनाथन ने बताया कि शिशु मृत्यु दर '2005-06 और 2014-15 के बीच लगभग 51 प्रतिशत से घटकर प्रति व्यक्ति 27 प्रति हजार हो गई। देखने के लिए और भी अधिक संख्याएं हैं - लिंग अनुपात, बाल मृत्यु दर, और इसी तरह अन्य। इनमें से प्रत्येक में, पिछले साठ वर्षों के दौरान, त्रिपुरा ने किसी भी अन्य तुलनीय राज्य की तुलना में बेहतर किया है और वास्तव में भारत के अधिकांश राज्यों से बेहतर किया है। कोई सवाल ही नहीं उठता है कि त्रिपुरा के लोगों के सामाजिक जीवन में सुधार के लिए राज्य के अतिरिक्त का इस्तेमाल में वाम सरकार और वामपंथी संघर्ष की भूमिका है।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि त्रिपुरा में वाम ने ईमानदारी से शासन किया। यह लगभग उन राज्यों में से एक है जहाँ कोई भी भ्रष्टाचार नहीं रहा। मुख्यमंत्री माणिक सरकार को भारत में सबसे गरीब सरकार के प्रमुख के रूप में जाना जाता है। विधानसभा के वामपंथी सदस्यों (विधायकों) में के पास बहुत कम संपत्ति थी। ये लोग हैं जो अपने राज्य की देखभाल करते हैं और लोगों के लिए एक वामपंथी कार्यसूची तैयार करने की परवाह करते हैं। भ्रष्टाचार के घोटाले यहाँ अज्ञात हैं और किसी भी प्रकार के घोटाले का सरकार को यहाँ सामना नहीं करना पडा है।

नुकशान

तो सवाल उठता है, कि फिर वाम हार क्यों गया? यह इंगित करना महत्वपूर्ण है कि चुनाव आयोग के ही आंकड़े बताते हैं कि वाम ने कुल वोट का 43% हिस्सा जीत लिया – यह करीब-करीब भाजपा द्वारा हासिल मतों के समान ही है। इसका मतलब यह है कि मतदान के जरिए जनता का एक बड़ा हिस्सा अभी भी वामपंथियों से उम्मीदों और आकांक्षा रखता है। इस मूल तथ्य को अनदेखा करना गलत होगा। त्रिपुरा में कोई भी पिछला चुनाव इतना नजदीकी से नहीं लड़ा गया है। 2013 में, वाम ने 48 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि इसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने - 36.5 प्रतिशत और 2008 में, वाम ने 48 प्रतिशत वोट हासिल किए जबकि कांग्रेस को 36 प्रतिशत  वोट मिले। इस बार, दो मुख्य दलों ने वोट के लगभग बराबर प्रतिशत जीते।

यह भी ध्यान में रखना जरूरी है कि यह कांग्रेस पार्टी की पूर्ण समाप्ति ज्यादा है बजाये इसे भाजपा की जीत के रूप में देखना। भाजपा ने यहां अपनी विलय और अधिग्रहण रणनीति के साथ कॉर्पोरेट मैगलीथ की तरह काम किया है। यह अनिवार्य रूप से बड़ी मात्रा में निम्न स्तर और वरिष्ठ स्तर के कांग्रेस नेताओं को आकर्षित करने के लिए अपनी विशाल धन शक्ति का इस्तेमाल किया - उनमें से कई तृणमूल कांग्रेस के ट्रोजन हॉर्स के माध्यम से भाजपा में जा रहे थे। एक उदाहरण के तौर पर, सुदीप रॉय बर्मन, एक पूर्व कांग्रेस नेता और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री समीर रंजन बर्मन के पुत्र हैं। सुदीप रॉय बर्मन त्रिपुरा विधान सभा में कांग्रेस पार्टी के नेता थे। वह पार्टी में एक प्रमुख व्यक्ति थे। 2016 में, बर्मन तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए – उनको उम्मीद थी कि पश्चिम बंगाल में इसकी सफलता त्रिपुरा में भी ईसिस तरह का अनुसरण  करेगी। लेकिन यह नहीं हुआ। तो बर्मन, 2017 में और इस विधानसभा चुनाव की प्रत्याशा में, अन्य लोगों के साथ भाजपा में चले गए। इसलिए, पहला महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि भाजपा त्रिपुरा के पहले से तैयार-राज्य स्तरीय राजनीतिक विपक्ष को प्राप्त करने में सक्षम हो गया और भाजपा की वित्तीय और संगठनात्मक संसाधनों के पूर्ण शस्त्रागार के साथ हमला बोल दिया।

फिर, भाजपा ने अलग राज्य त्रिप्रालैंड के निर्माण की मांग वाले एक अलगाववादी समूह त्रिपुरा के स्वदेशी पीपुल्स जनजातीय मोर्चा (आई.पी.ऍफ़.टी.) के साथ अपने अभियान को विलय कर दिया। सशस्त्र चरमपंथी समूहों जैसे नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा और त्रिपुरा नेशनल वॉलन्टियर्स ने आईपीएफटी का समर्थन किया है। इनके उन्मुखीकरण के हिसाब से, इन सशस्त्र समूहों - और आईपीएफटी - जातीय आधार पर सफाई के पक्ष में हैं, आईपीएफटी में विलय करने वाले त्रिपुरा नेशनल वालंटियर, राज्य से बंगाली राष्ट्रीयता के लोगों के निष्कासन के लिए खड़े हैं। कांग्रेस ने पहले आईपीएफटी के साथ रिश्ता कायम किया था, जिसने इस संकीर्ण जातीयवादी पार्टी के का होंसला बढ़ा दिया था। कांग्रेस ने वामपंथ को निरस्त करने के लिए ऐसा किया था। लेकिन वह प्रयास वह विफल रहा अब भाजपा ने आईपीएफटी का इस्तेमाल त्रिपुरा के विभिन्न आदिवासी समुदायों में हस्तक्षेप करने के लिए किया है।

इस विलय और अधिग्रहण की रणनीति का एक संयोजन, चुनाव के लिए बहुत अधिक धन और एक विरोधी रणनीति (चलो पट्टीय) ने भाजपा और उसके आईपीएफटी सहयोगी को प्रबल होने की अनुमति दे दी। वे अब सत्ता में हैं।

आगे क्या?

23-धनपुर विधानसभा सीट से, आने वाले समय की तस्वीर देखी जा सकती है, जहां मुख्यमंत्री माणिक सरकार प्रतियोगिता में है। भाजपा ने जल्द ही मतगणना को रोकने को कहा जब देखा कि सरकार प्रमुखता से आगे बढ़ रहे हैं। एक पत्र के अनुसार, जिसे सीपीआई-एम ने मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजा था में कहा कि , 'हमें रिपोर्ट मिली है कि [पुलिस] की मदद से, केवल माणिक सरकार को छोड़कर माकपा के एजेंटों को मतगणना सेंटर से बाहर खदेड़ा जा रहा है, और भाजपा एजेंटों द्वारा सरकार को घेरा जा रहा था। यह हत्यारों का स्वाद है जो आगे सर चढ़ कर बोलेगा।

लेकिन वामपंथी लगभग आधी आबादी के समर्थन के साथ, एक क्रांतिकारी और ईमानदार विपक्षी बल बनने के लिए तैयार है। यह लोगों के सामाजिक लाभ की रक्षा करने और बीजेपी के लिए वोट देने वाले लोगों का विश्वास जीतने के लिए लड़ेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भाजपा के साथ भ्रष्टाचार तेजी से बढेगा। वामपंथियों को उन लोगों को वापस जीतने के लिए तैयार रहना चाहिए।

यह पहली बार था जब वाम दल भाजपा के साथ सीधे टक्कर में था। नुकसान एक झटका है, लेकिन यह प्रतियोगिता को परिभाषित नहीं करता है वामपंथी फंसावादी आरएसएस (जहां अगले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बीपल पर देब आता है) से निपटने के लिए सबसे विश्वसनीय बल है और सांप्रदायिक बीजेपी का मुकाबला करने के लिए तैयार है। यह केरल में सत्ता में है और राजस्थान के किसानों और हरियाणा के आशा कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर गरिमा और साहस के साथ खुद को लामबंद कर रहा है।

समय अभी गुजरा नहीं है। आज सत्तारूढ़ वर्ग त्रिपुरा में वाम दलों की हार के बारे में उड़ायेंगे। लेकिन वामपंथियों को कवर करने के लिए जमीन है। यह वामपंथियों की हार के रूप में उतनी ज्यादा नहीं जितना कि चुनाव का नुकसान। वाम जीवित है और अच्छी तरह से है, अब वह  भविष्य में अपनी जिम्मेदारियों को और सचेत ढंग से निभाएगा।

Courtesy: Left Word Blog

 

त्रिपुरा
CPIM
बीजेपी
BJP-IPFT

Related Stories

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन मामले को सुनियोजित रूप से ज्ञानवापी मस्जिद-मंदिर के विवाद में बदला गयाः सीपीएम

झारखंड : हेमंत सरकार को गिराने की कोशिशों के ख़िलाफ़ वाम दलों ने BJP को दी चेतावनी

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

शाहीन बाग़ : देखने हम भी गए थे प तमाशा न हुआ!

शाहीन बाग़ ग्राउंड रिपोर्ट : जनता के पुरज़ोर विरोध के आगे झुकी एमसीडी, नहीं कर पाई 'बुलडोज़र हमला'

LIC के कर्मचारी 4 मई को एलआईसी-आईपीओ के ख़िलाफ़ करेंगे विरोध प्रदर्शन, बंद रखेंगे 2 घंटे काम

जम्मू-कश्मीर: अधिकारियों ने जामिया मस्जिद में महत्वपूर्ण रमज़ान की नमाज़ को रोक दिया

कोलकाता : वामपंथी दलों ने जहांगीरपुरी में बुलडोज़र चलने और बढ़ती सांप्रदायिकता के ख़िलाफ़ निकाला मार्च


बाकी खबरें

  • Anganwadi workers
    रौनक छाबड़ा
    हरियाणा: हड़ताली आंगनवाड़ी कार्यकार्ताओं के आंदोलन में अब किसान और छात्र भी जुड़ेंगे 
    08 Mar 2022
    आने वाले दिनों में सभी महिला कार्यबलों से सम्बद्ध यूनियनों की आस ‘संयुक्त महापंचायत’ पर लगी हुई है; इस संबंध में 10 मार्च को रोहतक में एक बैठक आहूत की गई है।
  • refugee crisis
    एपी
    रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: संयुक्त राष्ट्र ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इसे यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बताया 
    08 Mar 2022
    अमेरीका ने रूस से आयात होने वाले तेल पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानूनी मुहिम शुरू की, तो दूसरी तरफ जेलेंस्की ने रूस को चिकित्सा आपूर्ति मार्ग पर हुआ समझौता याद दिलाया।
  • राज कुमार
    गोवा चुनावः कौन जीतेगा चुनाव और किसकी बनेगी सरकार?
    08 Mar 2022
    इस बार भाजपा के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है क्योंकि तमाम विपक्षी दल भाजपा को हराने के लिए लड़े हैं और ये स्थिति कांग्रेस के पक्ष में जाती है।
  • privatization of railways
    सतीश भारतीय
    निजी ट्रेनें चलने से पहले पार्किंग और किराए में छूट जैसी समस्याएं बढ़ने लगी हैं!
    08 Mar 2022
    रेलवे का निजीकरण गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर वजन लादने जैसा है। क्योंकि यही वर्ग व्यवसाय और आवाजाही के लिए सबसे ज्यादा रेलवे पर आश्रित है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की घटकर 50 हज़ार से कम हुई
    08 Mar 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 3,993 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.12 फ़ीसदी यानी 49 हज़ार 948 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License