NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
विजयन ने सबरीमाला को लेकर संघ, कांग्रेस पर निशाना साधा
"ये लोग राजनीतिक फायदे के लिए आस्था का इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। विचारधारा के साथ सैद्धांतिक रूप से निपटा जाना चाहिए।"
आईएएनएस
20 Nov 2018
Pinarayi Vijayan

तिरुवनंतपुरम| केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने मंगलवार को संघ परिवार नीत ताकतों और कांग्रेस को सबरमीला को युद्ध क्षेत्र में तब्दील करने को लेकर निशाना साधा। विजयन ने एक लिखित बयान पढ़ते हुए यहां मीडिया को बताया, "संघ और कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए सबरीमाला का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस भी अब इसमें शामिल हो गई है।" विजयन ने मीडिया से एक घंटे की बातचीत के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा, "ये लोग राजनीतिक फायदे के लिए आस्था का इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। विचारधारा के साथ सैद्धांतिक रूप से निपटा जाना चाहिए।"

विजयन ने कहा, "सबरीमाला से गिरफ्तार किए गए लोगों की तरफ देखिए।" उन्होंने कहा कि इसमें ज्ञात संघ परिवार के कार्यकर्ता शामिल हैं।

विजयन ने मीडिया को बताया, "हम इन ताकतों को सबरीमाला पर कब्जा नहीं करने देंगे।"

विजयन ने सोमवार को हिरासत में लिए गए 69 लोगों के व्यक्तिगत रूप से नाम लिए। इन लोगों को मंदिर कस्बे और उसके आस-पास लागू निषेधाज्ञा के उल्लंघन के लिए हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया था।

उन्होंने कहा कि इन लोगों के खिलाफ केरल पुलिस थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं और यही सबरीमाला श्रद्धालुओं के रूप में यहां पहुंचे थे।

विजयन ने कहा, "पुलिस ने अधिकतम संयम दिखाया और केवल कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ ही पुलिस कार्रवाई की और इस तरह का कदम उठाया।"

श्रद्धालुओं को रात 10 बजे परिसर खाली कर देना था, लेकिन 200 से ज्यादा श्रद्धालु तब तक भजन करते रहे जब तक पुलिस ने देर मध्यरात्रि कार्रवाई नहीं की।

जब विजयन राज्य की राजधानी में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे तो कांग्रेस नीत यूडीएफ के शीर्ष नेता हालात के आंकलन के लिए मंदिर कस्बे के पहले प्रवेश स्थान निलक्कल पहुंचे थे।

विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने कहा, "हम यहां शांति भंग करने नहीं आए हैं। विजयन को सबरीमाला जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को संकट पैदा करने वाला नहीं मानना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "पुलिस कार्रवाई के लिए मुक्त है, लेकिन वास्तविक श्रद्धालुओं के लिए संकट पैदा नहीं किया जाना चाहिए।"
 

Sabarimala protest
Kerala
Pinarayi Vijayan

Related Stories

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

केरल: RSS और PFI की दुश्मनी के चलते पिछले 6 महीने में 5 लोगों ने गंवाई जान

सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए आंबेडकर के संघर्षों से प्रेरणा लें : विजयन

सीपीआईएम पार्टी कांग्रेस में स्टालिन ने कहा, 'एंटी फ़ेडरल दृष्टिकोण का विरोध करने के लिए दक्षिणी राज्यों का साथ आना ज़रूरी'

सीताराम येचुरी फिर से चुने गए माकपा के महासचिव

केजरीवाल का पाखंड: अनुच्छेद 370 हटाए जाने का समर्थन किया, अब एमसीडी चुनाव पर हायतौबा मचा रहे हैं

केरल में दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत लगभग सभी संस्थान बंद रहे

केरल: एचएलएल के निजीकरण के ख़िलाफ़ युवाओं की रैली

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत


बाकी खबरें

  • yogi
    सोनिया यादव
    यूपी: सरकार के 'चार साल में चार लाख नौकरी' का दावा 'झूठा' क्यों लगता है!
    20 Aug 2021
    यूपी में बेरोजगारी का ये आलम है कि फोर्थ क्लास नौकरी के लिए पीएचडी व एमबीए स्टूडेंट्स अक्सर अप्लाई करते दिखते हैं। 2019 में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों में भी बेरोजगारी में उत्तर प्रदेश…
  • 'एक उम्मीद थी, जो अब खत्म हो गयी है' - अफ़ग़ान शरणार्थी
    न्यूज़क्लिक टीम
    'एक उम्मीद थी, जो अब खत्म हो गयी है' - अफ़ग़ान शरणार्थी
    20 Aug 2021
    अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान के कब्ज़े के बाद से ही दिल्ली में रह रहे अफ़ग़ान शरणार्थी गहरी चिंता में हैं, उनके लिए अपने देश वापस जाने और अपनों से मिलने की उम्मीद अब खत्म सी हो गयी है। भारत में वीज़ा और…
  • अफ़ग़ानिस्तान : क्या मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय ढांचे में तालिबान सरकार को मिल सकती है वैधानिक मान्यता
    मोहन वी कातारकी
    अफ़ग़ानिस्तान : क्या मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय ढांचे में तालिबान सरकार को मिल सकती है वैधानिक मान्यता
    20 Aug 2021
    आधुनिक राजनीतिक इतिहास में अफ़ग़ानिस्तान राज्य की यात्राओं के पड़ावों को याद किया जा रहा है।
  • बिहार में बाढ़ का कहर बरकरार, 35 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में
    मोहम्मद इमरान खान
    बिहार में बाढ़ का कहर बरकरार, 35 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में
    20 Aug 2021
    भूमि का एक विशाल भाग लगातार जलमग्न है। आईएमडी का अनुमान है कि इस हफ्ते और इसके बाद भी काफी वर्षा होगी तो ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में बाढ़ का पानी घटने का कोई आसार नहीं है।
  • उद्धव सरकार ने भाजपा को उन्हीं के के खेल में दी मात, आशीर्वाद रैली निकालने पर 19 FIR दर्ज
    आज का कार्टून
    उद्धव सरकार ने भाजपा को उन्हीं के के खेल में दी मात, आशीर्वाद रैली निकालने पर 19 FIR दर्ज
    20 Aug 2021
    केंद्र सरकार व भाजपा शासित राज्य असंतोष और अपने खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए, कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का हवाला देते हुए, कई सामाजिक कार्यकर्ताओं व आम लोगों पर गंभीर आरोपों के तहत मुकदमे दर्ज…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License