NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
"विमेन मार्च फ़ॉर चेंज" : मोदी सरकार के ख़िलाफ़ महिलाओं ने बुलंद की अपनी आवाज़
"औरतें उट्ठी नहीं तो ज़ुल्म बढ़ता जाएगा" सफ़दर हाशमी की इन पंक्तियों को आत्मसात करते हुए, भारत की महिलाओं ने महिला विरोधी केंद्र में काम करने वाली और दलित विरोधी नरेंद्र मोदी सरकार ख़िलाफ़ वोट करने के लिए सड़कों पर उतरने का संकल्प लिया।
मुकुंद झा
04 Apr 2019
"विमेन मार्च फ़ॉर चेंज" : मोदी सरकार के ख़िलाफ़ महिलाओं ने बुलंद की अपनी आवाज़

आज दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में तमाम महिलाओं ने भाजपा और मोदी सरकार से यह सवाल करते हुए मार्च किया कि कहाँ है विकास! रोज़गार में गिरावट क्यों आई है! सरकार और संवैधानिक संस्थाओं में औरतों को प्रतिनिधित्व क्यों नहीं मिला! महिला आरक्षण विधेयक क्यों नहीं पास किया गया!
महिलाओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि वो अपने नागरिकों से ही लड़ाई लड़ रही है और अपना अधिकार मांगने और शांतिपूर्ण विरोध करने वालों के ख़िलाफ़ क़ानूनों का नाजायज़ इस्तेमाल करके उन्हें देशद्रोही, राष्ट्रद्रोही, नक्सली बताकर गिरफ़्तार करके जेल में बंद कर के प्रताड़ित कर रहे हैं। इस सरकार ने समाज में अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों को ही अपराधी बना दिया है। 
इन्हीं मांगों के तहत आज दिल्ली "विमेन मार्च फ़ॉर चेंज" के बैनर तले मंडी हाउस से संसद मार्ग तक मार्च किया गया, इसमें हज़ारों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। 

महिला संगठनों ने कहा, "यह सरकार देश की वास्तविक समस्या को हल करने के बजाए काल्पनिक दुश्मन से लड़ाई का एक वातावरण बनाकर एक  पुरुषवादी उन्माद का निर्माण कर रही है, जो कि हर दृष्टि से महिलाओं के लिए ख़तरनाक है।" आज के मार्च में महिलाएँ केवल अपने मुद्दों को लेकर चिंतित नहीं थीं बल्कि समाज में जिस तरह से नफ़रत और सांप्रदायिक माहौल है, उसे लेकर भी सवाल उठाए गए। 
महिलाओं ने हाथों में प्लेकार्ड्स ले रखे थे जिन पर लिखा था, "चुप्पी तोड़ें! एकजुट हों! झूठ का पर्दाफ़ाश करें!" इनका कहना था कि मोदी सरकार ने केवल झूठ बोला है और ज़मीन पर कुछ नहीं किया है। 

"औरतें उट्ठी नहीं तो ज़ुल्म बढ़ता जाएगा"  सफ़दर हाशमी की इन पंक्तियों को आत्मसात करते हुए, भारत की महिलाओं ने महिला विरोधी केंद्र में काम करने वाली और दलित विरोधी नरेंद्र मोदी सरकार ख़िलाफ़ वोट करने के लिए सड़कों पर उतरने का संकल्प लिया। मंडी हाउस से संसद मार्ग तक हुए इस मार्च में, महिलाओं ने आगामी चुनावों में अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का समर्थन करने का वादा करते हुए, आज़ादी के नारे लगाए।

IMG_20190404_202418.jpg

न्यूज़क्लिक से बात करते हुए, अनहद से शबनम हाशमी जो दिल्ली के इस मार्च के आयोजकों में से एक हैं, ने कहा, "हम यह मार्च पूरे देश में करने में सक्षम हुए हैं, यह सौ से अधिक स्थानों पर बीस राज्यों में हो रहा है। मार्च एक खुला आह्वान था, जिसमें हमने देश की महिला मतदाताओं से आह्वान किया कि वे हमारे संस्थानों और हमारे लोकतांत्रिक चरित्र को बचाने के लिए भारत के आइडिया पर हो रहे हमलों का मुक़ाबला करें।”
इस मार्च की भावना से साफ़ होता है कि हर वर्ग की महिलाओं - घरेलू कामगारों, गृह आधारित कामगारों, विश्वविद्यालय की छात्राओं और समाज के सदस्यों के लिए मैला ढोने वालों सहित सैकड़ों कामकाजी वर्ग की महिलाओं ने एक दूसरे के साथ मिलकर महिलाओं के अधिकारों के लिए आज यह मार्च निकाला है। एक साथ मार्च कर रही महिलाओं ने एकजुटता में गाते हुए बड़े पैमाने पर मोदी सरकार और अन्य राजनीतिक दलों को एक शक्तिशाली संदेश भेजा है कि इस समय में महिलाओं के मुद्दों को राजनीतिक दलों की प्राथमिकता सूची में जगह मिलनी ही चाहिए। 
अपेक्षा प्रियदर्शिनी ने कहा, "बीजेपी महिलाओं पर हो रहे हमलों को रोकने में नाकाम रही है, बल्कि इस सरकार ने उन राजनीतिक चेहरों का समर्थन किया है जिनके ख़िलाफ़ बलात्कार जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।" 

अमृता जौहरी ने कहा, ''मोदी सरकार ने महिलाओं के अधिकारों पर हमला किया है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएँ जुमलों के अलावा कुछ नहीं हैं जिन पर सबसे ज़्यादा ख़र्च प्रचार पर किया गया है। उज्ज्वला योजना और ऐसी तमाम योजनाओं से सरकार ये दिखाना चाहती है कि उसने महिलाओं के लिए कोई बहुत बड़ा काम किया है, लेकिन आज महिलाएँ एकजुट हो कर साथ आई हैं और मोदी सरकार के जुमलों का जवाब दे रही हैं। 

अब जबकि आगामी चुनाव बेहद नज़दीक हैं, देश भर की महिलाएँ एक साथ खड़ी हुई हैं और मिल कर ये संकल्प लिया है कि "मनुवादी और महिला विरोधी" मोदी सरकार को इस बार सत्ता से हटाना है।

Women for Change
women’s rights
Dalit and Muslim Women
Women March India
Aurat March
elections 2019
Lok Sabha Elections 2019
Narendra modi
Narendra Modi Government

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

सार्वजनिक संपदा को बचाने के लिए पूर्वांचल में दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे श्रमिक और बैंक-बीमा कर्मचारी

झारखंड: केंद्र सरकार की मज़दूर-विरोधी नीतियों और निजीकरण के ख़िलाफ़ मज़दूर-कर्मचारी सड़कों पर उतरे!

दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिला व्यापक जनसमर्थन, मज़दूरों के साथ किसान-छात्र-महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन

देशव्यापी हड़ताल का दूसरा दिन, जगह-जगह धरना-प्रदर्शन

मोदी सरकार की वादाख़िलाफ़ी पर आंदोलन को नए सिरे से धार देने में जुटे पूर्वांचल के किसान

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा


बाकी खबरें

  •  Kashi Vishwanath Temple
    विजय विनीत
    एक और ‘इवेंट’: यूपी में भाजपा का नया चुनावी दांव ‘चलो काशी’ 
    05 Dec 2021
    भाजपा का नया नारा है, "दिव्य काशी, भव्य काशी, चलो काशी।" यह नारा ऐसे वक्त में गढ़ा गया है जब पीएम नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर के लोकार्पण के लिए बनारस आ रहे हैं। इसी के ईर्द-गिर्द बुना गया है एक…
  • skm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    किसान आंदोलन : एसकेएम ने सरकार से बातचीत के लिए बनाई पांच सदस्यीय समिति
    04 Dec 2021
    किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, अशोक धावले, शिव कुमार कक्का, गुरनाम सिंह चढूनी और युद्धवीर सिंह को समिति का सदस्य नामित किया गया है।
  • Vinod Dua passes away
    भाषा
    दुखद: मशहूर पत्रकार विनोद दुआ का निधन
    04 Dec 2021
    विनोद दुआ जिगर की पुरानी बीमारी से पीड़ित थे। इस साल की शुरुआत में वह कोविड से भी संक्रमित हुए और कोविड की वजह से ही इसी साल जून में उन्होंने अपनी पत्नी, रेडियोलॉजिस्ट पद्मावती 'चिन्ना' को खो दिया था।
  • road
    राजेंद्र शर्मा
    नारियल से सड़क टूटी: ...पर डंका तो लगातार बज रहा है!
    04 Dec 2021
    नया विश्व रिकार्ड बिजनौर में कायम हुआ है। यह रिकार्ड थ्री इन वन है यानी तीन तरह का विश्व रिकार्ड। पहला रिकार्ड तो भाजपा विधायक सूची चौधरी के ही नाम है--नारियल मारकर नयी-निकोरी सड़क तोड़ देने का…
  • UAPA
    सोनिया यादव
    यूपी: सबसे ज़्यादा UAPA के तहत गिरफ़्तारियां, क्या विरोधी आवाज़ों को दबाने की कोशिश है?
    04 Dec 2021
    उत्तर प्रदेश में 'बेहतर कानून व्यवस्था' और 'न्यूनतम अपराध' के नाम पर योगी आदित्यनाथ की बीजेपी सरकार में साल 2020 में यूएपीए के तहत कुल 361 गिरफ़्तारियां हुईं, जबकि जम्मू कश्मीर में 346 और मणिपुर में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License