NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
व्यवस्था के खिलाफ बोलने वाले लेखक-बुद्धिजीवी सत्ता को पसंद नहीं
ऐसे में जब कवि-लेखक, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों, मजदूरों, किसानों पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है तो क्या सबकुछ पुलिस, सरकार पर छोड़कर निश्चिंत हुआ जा सकता है?
शालू यादव
09 Feb 2019
anshu malviya

पिछले चार साल में जबसे भाजपा सरकार सत्ता में आई है तबसे राज्य अपनी आम जनता और बुद्धिजीवियों के प्रति कहीं अधिक असहिष्णु,  असंवेदनशील और क्रूर हो चुका है। वर्तमान में सत्ता के फासीवादी चरित्र के खिलाफ बोलने वाला कोई भी भारतीय नागरिक आसानी से देशद्रोही घोषित किया जा सकता है।

गुरुवार, 7 फरवरी को जब देश के कोने-कोने से हज़ारों छात्र भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ दिल्ली में जंतर-मंतर पर 'यंग इंडिया अधिकार मार्च' में शामिल हुए तभी शाम को इलाहाबाद से खबर आती है कि सामाजिक कार्यकर्ता और कवि अंशु मालवीय व सफाई कर्मचारी नेता दिनेश को क्राइम ब्रांच ने कुम्भ मेला क्षेत्र से गिरफ़्तार कर लिया है। अंशु मालवीय कुम्भ क्षेत्र में सफाई मजदूरों को उचित दिहाड़ी देने की मांग कर रहे थे। मेलाधिकारी विजय करन ने इससे पहले अंशु मालवीय पर NSA लगाने की धमकी दी थी। 

मोदी सरकार का सफाई कर्मचारियों के प्रति असंवेदनशील रवैया कुम्भ मेले में इससे पहले भी उजागर हुआ है। प्रशासन की लापहरवाही के कारण अब तक कई सफाई कर्मचारियों की मौत हो चुकी है।  

ऐसे में प्रशासन के खिलाफ अंशु मालवीय जैसे  आवाज उठाने वाले बुद्धिजीवियों की मुखरता सत्ता व्यवस्था को सुहा नहीं रही है। 

आखिर किस तर्क से सत्ता व्यवस्था, सरकार और प्रशासन की आलोचना करना गुनाह है? आज जब भाजपा सरकार स्वच्छता अभियान, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और अनेक लोकलुभावन वादों के नाम पर जनता को बरगलाने की कोशिश में है, ऐसे में कुम्भ मेला जिसमें सरकार 4300 करोड़ रुपये ख़र्च होने का दावा कर रही है उसमें सफाई कर्मचारियों के ये हालात और उनके पक्ष में आवाज़ उठाने वाले लोगों पर दमनात्मक कार्यवाई भाजपा सरकार के गणतंत्र विरोधी चरित्र को बखूबी उज़ागर करता है।

ऐसे में जब अंशु मालवीय जैसे सामाजिक कार्यकर्ता सत्ता व्यवस्था के खिलाफ बोलते है तो उन्हें गिरफ़्तार कर लिया जाता है। हालांकि अंशु मालवीय को कुछ घण्टों बाद  रिहा कर दिया गया। लेकिन ऐसे में  जब कवि-लेखक, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों, मजदूरों, किसानों पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है तो  क्या सबकुछ  पुलिस, सरकार  पर छोड़कर निश्चिंत हुआ जा सकता है? हमें यह समझना होगा कि  सामाजिक कार्यकर्ताओं पर संकट देश पर भी संकट है और इस संकट से मुक्त होने के लिए इस फासिस्ट सत्ता व्यवस्था के ख़िलाफ़ लेखक संगठनों  बुद्धिजीवियों, छात्रों का एकजुट होकर सक्रिय रहना आवश्यक है।

(लेखिका संस्कृतिकर्मी और इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष हैं।)

Uttar pradesh
Yogi Adityanath
PRYAGRAJ KUMBH 2019
safai karmachari
manual scavenger
anshu malviya
poet
social activists

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान


बाकी खबरें

  •  Eye Hospital incident
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मुज़फ़्फ़रपुर आई हॉस्पिटल कांडः कार्रवाई न होने पर निकाला गया आक्रोश मार्च, आंदोलन का ऐलान
    24 Dec 2021
    बिहार सिविल सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने मुज़फ़्फ़रपुर में गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला और अस्पताल प्रबंध समेत जिम्मेदार लोगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा कि अगर दोषियों के…
  • rally
    भाषा
    कोविड-19 की तीसरी लहर के मद्देनजर चुनावी रैलियों पर रोक लगाए सरकार : इलाहाबाद उच्च न्यायालय
    24 Dec 2021
    अदालत ने कहा, दूसरी लहर में हमने देखा कि लाखों की संख्या में लोग संक्रमित हुए और लोगों की मृत्यु हुई। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के कारण बड़ी संख्या में लोग संक्रमित…
  • covid
    भाषा
    सिंगापुर के विशेषज्ञों को 2022 में ‘ओमीक्रोन’ के सबसे अधिक मामले सामने आने की आशंका
    24 Dec 2021
    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 वैश्विक महामारी को अगले साल खत्म करने के लिए विश्व से एक साथ आने का आह्वान किया है।
  • omicron
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश के 24 घंटो में 6,650 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 350 के पार 
    24 Dec 2021
    देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहे हैं। बढ़ते मामलो को देखकर कई राज्य सरकारों ने धीरे-धीरे पाबंदिया लगानी शुरू कर दी हैं।
  • kisan
    अमेय तिरोदकर
    महाराष्ट्र: किसानों की एक और जीत, किसान विरोधी बिल वापस लेने को एमवीए सरकार मजबूर
    24 Dec 2021
    मोदी सरकार के तीनों कृषि क़ानूनों को निरस्त करने के लिए मजबूर होने के बाद अब महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार ने वर्तमान में जारी विधानसभा सत्र के दौरान विधायी कामकाज के लिए सूचीबद्ध प्रस्तवित विधेयकों…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License