NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार विस के उपाध्यक्ष पद के लिए एनडीए और महागठबंधन ने उतारे उम्मीदवार
सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच एक बार फिर बुधवार को विधानसभा उपाध्यक्ष पद चुनाव को लेकर सदन में शक्ति परीक्षण होगा।
भाषा
23 Mar 2021
bihar

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ राजग (NDA) और विपक्षी महागठबंधन के बीच एक बार फिर बुधवार को विधानसभा उपाध्यक्ष पद चुनाव को लेकर सदन में शक्ति परीक्षण होगा। दोनों ही खेमों के उम्मीदवारों ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपने-अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं।

जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व अन्य की मौजूदगी के बीच मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

वहीं, राजद के विधायक भूदेव चौधरी की ओर से उनके प्रस्तावकों, भाई वीरेंद्र और आलोक मेहता (राजद), अजीत शर्मा (कांग्रेस), राम रत्न सिंह (भाकपा) अजय सिंह (माकपा) और महबूब आलाम (भाकपा माले) ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

संख्या बल एनडीए के उम्मीदवार के पक्ष में लग रहा है, क्योंकि 243 सदस्यीय विधानसभा में राजग के 125 विधायक हैं। इसके अलावा बसपा के एक विधायक तथा एक निर्दलीय विधायक को भी एनडीए के पाले में लाया गया है और दोनों को राज्य कैबिनेट में स्थान दिया गया है।

राजद विधायक ललित यादव ने कहा, “ विपक्ष (विधानसभा) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, दोनों का निर्वाचन सर्वसम्मति से कराने के पक्ष में रहा है। राज्य विधानसभा में एक परंपरा है कि अध्यक्ष सत्तारूढ़ गठबंधन का होता है जबकि उपाध्यक्ष विपक्ष का होता है।”

उन्होंने कहा, “ पिछले साल जब अध्यक्ष का चुनाव हो रहा था तब हमारे नेता तेजस्वी यादव के इस आशय के प्रस्ताव को सत्तारूढ़ गठबंधन ने ठुकरा दिया था। नतीजतन, हमने तब अपना उम्मीदवार खड़ा किया और अब भी यही कर रहे हैं।”

भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने राजद के अवध बिहारी चौधरी को शिकस्त दी थी।

पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में राजग के घटक दलों में भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें जीती थी। लिहाजा विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा को मिला और उपाध्यक्ष पद के लिए जदयू ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया है।

पिछली बार नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के विजय चौधरी विधानसभा अध्यक्ष थे जबकि भाजपा के अमरेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष थे।

Bihar Assembly
vice president of bihar election
rjd vs jdu
nda vs jdu
bihar election

Related Stories

बिहार: विधानसभा स्पीकर और नीतीश सरकार की मनमानी के ख़िलाफ़ भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध

बिहार: तीन विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद भी साहनी ने रखा संयम, बोले- निषाद कोटा के लिए करेंगे संघर्ष

फ़ासीवाद से कैसे नहीं लड़ना चाहिए?

विधानसभा में बल प्रयोग के विरोध में कल बिहार बंद, तेजस्वी ने कहा डरने वाले नहीं, लड़ाई जारी रहेगी

बिहार: विपक्षी विधायकों ने मनाया "धिक्कार दिवस', समानांतर सदन चलाया, मुख्यमंत्री से माफ़ी की मांग

बिहार में पुलिस बल के हाथों क्यों कुचली गयी विधायिका?

बिहार में सुशासन नहीं, गड़बड़ियों की है बहार!

भारत एक मौज: 'लव जिहाद', कपिल मिश्रा की दिवाली और भी बहुत कुछ

चुनावी माहौल को केवल हार-जीत के लिहाज से आंकेंगे तो कुछ भी हासिल नहीं होगा!

बंगाल में गठबंधन के लिए बिहार से सीख : ज्यादा नहीं, बल्कि जिताऊ सीटें लड़ने पर ज़ोर


बाकी खबरें

  • SSC GD 2018
    धारण गौर
    SSC GD 2018: सरकारी परीक्षा व्यवस्था की मार से जूझ रहे युवाओं की कहानी उनकी ज़ुबानी
    13 Dec 2021
    "हम में कमी क्या थी? लिखित और शारीरिक परीक्षा में पास थे, मेडिकली फिट थे, लेकिन फिर भी यह सरकार और व्यवस्था हमारे सपने और नौकरी ‘खा’ गई, हम तो आंदोलन में पुलिस के डंडे खा कर इतना सीख गए थे कि शायद…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    सीएम आदित्यनाथ पर "अपनों" का सितम
    13 Dec 2021
    वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा आज न्यूज़चक्र में चर्चा कर रहे हैं 'उत्तर प्रदेश 2022 में होने वाले चुनाव पर, क्या योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें बढ़ती जा रही है ? अखिलेश यादव की पार्टी को लोगों का…
  • bihar
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः प्रारंभिक शिक्षकों की काउंसलिंग टलने के बाद दसवीं और बारहवीं शिक्षकों की नियुक्त‍ि पर भी ग्रहण
    13 Dec 2021
    शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को प्रारंभिक शिक्षकों के नियोजन कार्यक्रम के तहत घोषित 14 से 22 दिसंबर तक की काउंसलिंग को तत्काल प्रभाव से स्थगित किये जाने के बाद अब दसवीं-बारहवीं शिक्षकों के नियुक्ति…
  • cbse
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सीबीएसई ने दसवीं के इंग्लिश पेपर में पूछे भद्दे, स्त्री विरोधी सवाल, विवाद के बाद मांगी माफ़ी
    13 Dec 2021
    11 दिसम्बर को हुए दसवीं की इंग्लिश की बोर्ड परीक्षा में एक अनसीन पैसेज में स्त्रियों की स्वतंत्रता को सामाजिक और पारिवारिक समसायों का प्रमुख ज़िम्मेदार बताया गया। संसद में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया…
  • modi
    सोनिया यादव
    क्या सरकार की पीएम मोदी के जन्मदिन पर ढाई करोड़ लोगों के टीकाकरण की बात 'झूठ' थी?
    13 Dec 2021
    लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मृत लोगों और वैक्सीन न लेने वालों को भी डेटा एंट्री करते समय हुई गलती के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License