NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
लुइस एर्से के नेतृत्व वाले समाजवादी बोलिविया के राष्ट्रपति चुनावों में भारी जीत की ओर
यूनिटेल-सेस्मोरी के अनुमान ने एमएएस के लुइस एर्से-डेविड चोकेहुआंसा टिकट को 52% से अधिक मतों से जीत रहे हैं।
पीपल्स डिस्पैच
19 Oct 2020
लुइस एर्से

मूवमेंट टुवार्ड्स सोशलिज्म (एमएएस) के लुइस एर्से ने कहा कि,  "मैंने लोकतंत्र और उम्मीद को वापस पा लिया है"। एक प्राइवेट पोलस्टर और बोलिविया के तख्तापलट सरकार के राष्ट्रपति दोनों ने पुष्टि की थी कि एमएएस के उम्मीदवार बोलीविया में पहले दौर में राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले हैं।

यूनिटेल-सिस्मोरी के अनुमान के अनुसार रविवार 18 अक्टूबर को हुए चुनावों में लुइस एर्से को 52.4% वोट जीतने वाले को तौर पर दिखाया गया जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कार्लोस मेसा को 31.5% वोट प्राप्त करने वालों के रूप में दिखाया गया।

कुछ ही समय बाद, तख्तापलट सरकार के राष्ट्रपति जीनाइन एनेज ने एक ट्वीट में कहा कि उपलब्ध जानकारी ने लुइस एर्से-डेविड चोकेहुआंसा की उम्मीदवारी जीत की ओर इशारा किया।

बोलीविया के चुनाव क़ानूनों के अनुसार, एक उम्मीदवार को पहले दौर में जीतने के लिए उन्हें या तो 50% से अधिक मतों को हासिल करना चाहिए या अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 10% की बढ़त के साथ 40% से अधिक मतों को हासिल करना चाहिए। चूंकि मतगणना जारी है इसलिए अंतिम परिणामों की प्रतीक्षा की जा रही है।

नवंबर 2019 में तख्तापलट करके हटाए गए एमएएस के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस ने यूनिटेल-सिस्मोरी अनुमान के जारी करने से पहले कहा कि पार्टी के गणना करने वाले अपने आंतरिक व्यवस्था से पता चलता है कि पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव जीता था साथ ही संसद के दोनों सदनों में जीत दर्ज किया था। लुइस एर्से इवो मोरालेस प्रशासन में इकोनॉमी एंड पब्लिक फाइनेंस मिनिस्ट थें। पोलस्टर द्वारा अनुमान जारी करने के बाद मोरालेस ने ट्वीट किया कि लोगों की इच्छा जीत गई थी और "हम लोगों को गरिमा और स्वतंत्रता वापस करने जा रहे थे।"

रविवार को हुआ चुनाव हिंसक तख्तापलट के बाद पहला चुनाव था। इस तख्तापलट के बाद एमएएस, इसके सदस्यों और समर्थकों का भारी उत्पीड़न हुआ था। रविवार के चुनाव में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण था और अधिक वोट गिरे। चुनावों से पहले इस बात को लेकर अनिश्चितता थी कि क्या स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होंगे और क्या इसके परिणामों को मान्यता दी जाएगी।

इन परिणामों की जानकारी सामने आने के बाद बोलीविया और प्रगतिशील वर्गों द्वारा पूरे विश्व में उत्सव मनाई गई। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने ट्वीट किया कि बोलीविया के लोगों ने अपने वोटों से उस तख्तापलट सत्ता को हराया जिसने इवो मोरालेस को उखाड़ फेंका था।

bolivia
#BoliviaDecide
Bolivian Elections 2020
Coup in Bolivia
David Choquehuanca
DIREPREEvo Morales
Jeanine Añez
Luis Arce
Manuel Zelaya
Nicolás Maduro
Unitel-Ciesmori

Related Stories

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच एकता और उम्मीद की राह दिखाते ALBA मूवमेंट्स 

वेनेज़ुएला ने ह्यूगो शावेज़ के ख़िलाफ़ असफल तख़्तापलट की 20वीं वर्षगांठ मनाई

क्या चिली की प्रगतिशील सरकार बोलीविया की समुद्री पहुंच के रास्ते खोलेगी?

अमेरिकी सरकार के साथ बैठक के बाद मादुरो का विपक्ष के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का ऐलान

पत्रकारिता एवं जन-आंदोलनों के पक्ष में विकीलीक्स का अतुलनीय योगदान 

होंडुरास: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ज़ियोमारा कास्त्रो बनेंगी राष्ट्रपति

बोलिवियाई लोगों को तख्तापलट करने वाली नेता जीनिन आनेज़ के जेल से भागने की आशंका

बोलिविया के तख़्तापलट में शस्त्र मुहैया कराने के मामले में अर्जेंटीना ने जांच शुरू की

बोलीविया सरकार ने इक्वाडोर द्वारा तख़्तापलट सरकार को हथियारों की आपूर्ति की जांच की

बोलिविया में तख्तापलट का नेतृत्व करने के लिए जीनिन अनेज गिरफ़्तार


बाकी खबरें

  • leather industry
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंद होने की कगार पर खड़ा ताज नगरी का चमड़ा उद्योग
    10 Feb 2022
    आगरा का मशहूर चमड़ा उद्योग और उससे जुड़े कारीगर परेशान है। इनका कहना है कि सरकार इनकी तरफ ध्यान नही दे रही जिसकी वजह से पॉलिसी दर पॉलिसी इन्हें नुकसान पे नुक्सान हो रहा है।
  • Lakhimpur case
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर कांड: मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को मिली ज़मानत
    10 Feb 2022
    केंद्रीय मंत्री के बेटे की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा था कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि उसने किसानों को कुचलने के लिए घटना में शामिल वाहन के चालक को उकसाया था।
  • uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : टिहरी बांध से प्रभावित गांव आज भी कर रहे हैं न्याय की प्रतीक्षा!
    10 Feb 2022
    उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में बने टिहरी बांध के लिए ज़मीन देने वाले ग्रामीण आज भी बदले में ज़मीन मिलने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
  •  Bangladesh
    पीपल्स डिस्पैच
    बांग्लादेश: सड़कों पर उतरे विश्वविद्यालयों के छात्र, पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ़ उपजा रोष
    10 Feb 2022
    बांग्लादेश में शाहजलाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के बाद, देश के कई विश्वविद्यालयों में छात्र एकजुटता की लहर दौड़ गई है। इन प्रदर्शनकारी छात्रों ने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    वैश्विक निरक्षरता के स्थिर संकट के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएँ
    10 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र ने नोट किया कि 'दुनिया भर में 150 करोड़ से अधिक छात्र और युवा कोविड-19 महामारी के कारण बंद स्कूल और विश्वविद्यालयों से प्रभावित हो रहे हैं या प्रभावित हुए हैं'; कम से कम 100 करोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License