NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
पश्चिम बंगाल: दो आदिवासी नाबालिग बहनों से गैंगरेप, एक ने जान दी, दूसरी की हालत नाज़ुक
जलपाईगुड़ी जिले में दो आदिवासी बहनों के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की खबर सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार बीते महीने भी एक 16 वर्षीय लड़की का उसी इलाके में सामूहिक बलात्कार हुआ था। अब स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस अभी तक उस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
09 Sep 2020
 Feminism In India
Image Credit: Aasawari Kulkarni/Feminism In India

देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से सामने आया है। यहां दो आदिवासी बहनों के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया, जिसके बाद एक बहन ने आत्महत्या कर जान दे दी जबकि दूसरी लड़की की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़कियों के परिवार ने बताया कि 16 और 14 साल की दो बहनें चार सितंबर को कुछ स्थानीय युवकों के साथ बाहर निकली थीं। इसके बाद वह दो दिनों तक लापता रहने के बाद 6 सितंबर को घर लौट आई थीं। इसके बाद उनकी तबीयत खराब होने पर परिवार उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में ले गया, जिसने उन्हें उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया।

पीड़ित लड़कियों के भाई ने मीडिया से कहा, “अस्पताल में, मेरी बहनों ने हमें बताया कि उनके साथ पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था और वे वहां से भागकर घर पहुंचीं। तब हमें पता चला कि घर वापस आने के बाद उन्होंने जहर खा लिया था जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई।”

पुलिस का क्या कहना है?

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बड़ी बहन की सोमवार, 7 सितंबर की रात मौत हो गई, जबकि छोटी की हालत गंभीर है। आरोपियों पर बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि उन्होंने इस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य दो की तलाश जारी है। जलपाईगुड़ी अदालत में पेश करने पर अदालत ने तीनों आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

बता दें कि अधिकारियों के अनुसार बीते महीने, एक और 16 वर्षीय लड़की का उसी इलाके में सामूहिक बलात्कार किया गया था, और उसका शव बाद में घर के सेप्टिक टैंक में पाया गया था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस अभी तक उस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मंगलवार, 8 सितंबर की सुबह जब एक पीड़िता का शव गांव पहुंचा, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। हालांकि जिला पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

पक्ष-विपक्ष की राजनीति

स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के विधायक खगेश्वर रे ने चाय के बागान में काम करने वाली लड़कियों के पिता से मुलाकात की और कहा कि उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

वहीं केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री देबश्री चौधरी ने केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग से बंगाल में राजनीतिक हिंसा और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के मद्देनजर राज्य में केंद्रीय बल की तैनाती की मांग की है।

मालूम हो कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2018 में समूचे देश में हर दिन औसतन हत्या की 80 घटनाएं, अपहरण की 289 घटनाएं और बलात्कार की 91 घटनाएं दर्ज की गईं हैं। रिपोर्ट 2018 के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ देश में अपराध के कुल 3,78,277 मामले दर्ज किये गए हैं, जबकि वर्ष 2017 में यह आँकड़ा 3,59,849 था।

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश कुछ ऐसे राज्य हैं जहां महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा हिंसा हुई है। अधिकतम मामले उत्तर प्रदेश में 59,445 दर्ज किए गए। तो वहीं महाराष्ट्र में 35,497 और फिर पश्चिम बंगाल में 30,394 मामले सामने आए।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्यपाल जगदीप धनकड़ और तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई वाली ममता बनर्जी सरकार के बीच पहले से ही टकराव जारी है। बीजेपी राजनीतिक हत्याओं को लेकर पहले से ही हमलावर है तो वहीं कांग्रेस और सीपीएम भी कई बार कानून-व्यवस्था को लेकर ममता सरकार के खिलाफ विरोध जता चुकी हैं।

West Bengal
West Bengal Police
Mamta Banerji
law and order
crime against women
two minors gang rapped
West Bengal Elections 2021
Women safety and security

Related Stories

टीएमसी नेताओं ने माना कि रामपुरहाट की घटना ने पार्टी को दाग़दार बना दिया है

बेपटरी हुई बीकानेर-गुवाहटी एक्सप्रेस से जुड़ा बचाव अभियान पूरा हुआ : एनएफआर

बंगाल : बस के नहर में गिरने से छह प्रवासी मजदूरों की मौत

कोरोना वायरस से संक्रमित माकपा के वरिष्ठ नेता श्यामल चक्रवर्ती का निधन

शौचालय नहीं होने के चलते हाथी के हमलों में जान गंवा रहे ग़रीब आदिवासी

चक्रवात ‘अम्फान’ से बंगाल में 80 लोगों की मौत, हज़ारों बेघर, एक लाख करोड़ से ज़्यादा के नुकसान का दावा

चक्रवाती तूफ़ान ‘अम्फान’ से प.बंगाल में 72 लोगों की मौत, ओडिशा में भी भारी तबाही

बंगाल, ओडिशा चक्रवात अम्फान की चपेट में, दो की मौत, 6.5 लाख हटाए गए

ऐसे कैसे अच्छे दिन? महिलाओं,दलितों और आदिवासियों पर बढ़ते जा रहे हैं अपराध

प. बंगाल : मंदिर के पास भगदड़ में तीन की मौत, 20 से अधिक घायल


बाकी खबरें

  • subhashini
    न्यूज़क्लिक टीम
    UP Elections: जनता के मुद्दे भाजपा के एजेंडे से गायब: सुभाषिनी अली
    23 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल तेज़ी से बदल रहा है, यह मानना है CPI(M) नेता और कानपुर से पूर्व संसद सुभाषिनी अली का। किस तरफ है जनता का झुकाव, क्या हैं चुनावी मुद्दे और किसका है पलड़ा भारी, जानने के…
  • bhasha
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट: पंजाब में दलित डेरे व डेरों पर राजनीतिक खेल
    23 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने पंजाब के लुधियाना से सटे नूरमहल और नकोदर में बसे वाल्मीकि समाज के डेरों की कहानी के संग-संग भाजपा द्वारा डेरों के जरिये खेली गई चुनावी सियासत का…
  • BJP MLA
    रवि शंकर दुबे
    चुनाव के रंग: कहीं विधायक ने दी धमकी तो कहीं लगाई उठक-बैठक, कई जगह मतदान का बहिष्कार
    23 Feb 2022
    यूपी चुनाव में कई तरह के नज़ारे देखने को मिल रहे हैं। आज चौथे चरण के मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी से लेकर भाजपा तक के ट्वीटर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतों से भरे मिले। कहीं भाजपा नेताओं द्वारा धमकी के…
  • यूपी चुनावः सरकार की अनदेखी से राज्य में होता रहा अवैध बालू खनन 
    एम.ओबैद
    यूपी चुनावः सरकार की अनदेखी से राज्य में होता रहा अवैध बालू खनन 
    23 Feb 2022
    राज्य में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों, एनजीटी की नियमावली और खनिज अधिनियम के निर्देशों की पूरी तरह अनदेखी की जाती रही है। 
  • Ukraine
    एपी
    यूक्रेन संकट और गहराया, यूरोप के रुख से टकराव बढ़ने के आसार
    23 Feb 2022
    विनाशकारी युद्ध से कूटनीतिक तरीके से बाहर निकलने की उम्मीदें दिखाई तो दे रही थीं, लेकिन वे सभी असफल प्रतीत हुईं। रूस के नेता पुतिन को अपने देश के बाहर सैन्य बल का उपयोग करने की हरी झंडी मिल गई और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License