NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
कोरोना के गंभीर मामलों के लिए WHO शुरू करेगा नई क्लिनिकल ट्रॉयल, दूसरे रोगों में कारगर दवाइयां होंगी शामिल
WHO द्वारा चुनी गई इन तीनों दवाइयों को छोटे क्लिनिकल ट्रायल में इनके सकारात्मक रुझान और इनकी आसानी से उपलब्धता होने की वज़ह से चुना गया है।
संदीपन तालुकदार
12 May 2021
covid

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) "सॉलिडेरिटी" नाम की एक नई क्लिनिकल ट्रायल का संयोजन करने जा रहा है, जिसमें प्रत्याशियों पर कुछ दवाइयों के असर का अध्ययन किया जाएगा। यह दवाइयां पहले से दूसरी बीमारियों के इलाज़ में इस्तेमाल की जा रही हैं। लेकिन अब इनका गंभीर तौर पर कोरोना से पीड़ित मरीज़ों के इलाज़ में इस्तेमाल के लिए परीक्षण किया जा रहा है। 

इन दवाइयों को "पुनरुद्देशित दवाइयां" कहा जाता है। मौजूदा परीक्षण में जांचा जा रहा है कि क्या इन दवाइयां का कोरोना के इलाज़ के लिए भी उपयोग किया जा सकता है या नहीं।

सॉलिडेरिटी ट्रायल में तीन दवाइयों का जल्द ही कई देशों में परीक्षण किया जाएगा। इन दवाइयों को शरीर में सूजन कम करने के लिए जाना जाता है। सूजन, किसी बाहरी संक्रमण से निपटने के लिए हमारे प्रतिरोधक तंत्र द्वारा दी गई प्रतिक्रिया होती है। संक्रमणों से लड़ने के क्रम में प्रतिरोधक तंत्र द्वारा जिन प्रोटीन का रिसाव किया जाता है, उनके चलते यह सूजन आती है।

सॉलिडेरिटी ट्रायल की संचालन समिति को “नॉर्वेजियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ पब्लिक हेल्थ” नियंत्रित कर रहा है। इस संस्थान के वैज्ञानिक निदेशक जॉन-आर्ने रोटिंगन के मुताबिक़, WHO द्वारा चुनी गई इन तीनों दवाइयों को छोटे क्लिनिकल ट्रायल में इनके सकारात्मक रुझान और इनकी आसानी से उपलब्धता होने की वज़ह से चुना गया है। रोटिंगन कहते हैं, "आपको कम से कम कुछ संकेतों की जरूरत होती है, जो बताएं कि इनमें से कुछ दवाइयां काम करेंगी और हमें ऐसी दवाइयों के अध्ययन की जरूरत होती है, जिन्हें ज़्यादा देशों तक पहुंचाया जा सके।"

यहां बताना जरूरी है कि सॉलिडेरिटी की शुरुआत मार्च, 2020 में हुई थी। इस ट्रायल में पहले से कई बीमारियों के खिलाफ़ कारगर एंटीवायरल ड्रग्स शामिल हैं, इन दवाओं का इस्तेमाल कोविड के इलाज़ में भी किया जा सकता है। इस ट्रायल में 30 देशों के 11,000 भागीदारों ने हिस्सा लिया है, जिन्हें कोरोना के चलते भर्ती करवाया गया था। इस ट्रायल में रेमडेसिविर, HIV में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं- लोपिनाविर, रिटोनाविर और हॉयड्रोक्सीक्लोरोक्विन का मिश्रण, मलेरिया की दवाइयां और इंटरफेरॉन (विषाणु रोधक रसायन) को शामिल किया गया था। लेकिन इन एंटीवायरल में किसी ने भी अस्पताल में भर्ती कोरोना के मरीज़ों पर बहुत अच्छी कार्यकुशलता नहीं दिखाई। रोटिंगन के मुताबिक़, "आम सहमति बन रही है कि हम काफ़ी देरी कर चुके थे। एंटीवायरल दवाइयां सिर्फ़ पॉजिटिव टेस्ट के तुरंत बाद लेने से ही फायदा पहुंच सकती हैं।"

अब इस ट्रायल में दवाइयों को बदलने का फ़ैसला किया गया और एंटीवायरल के बजाए ‘प्रतिरोधी निरोधक’ दवाइयों का विकल्प चुना गया।

नई ट्रायल के लिए पहला परीक्षण ‘इनफ्लिक्सिमैब’ का किया जाएगा। इस दवाई का इस्तेमाल रह्यूमेटॉइड आर्थाराइटिस और क्रॉन्स डिसीज़ जैसी स्वप्रतिरक्षित बीमारियों (ऑटोइम्यून डिसीज़) के इलाज़ में किया जाता है। स्वप्रतिरक्षित बीमारियां, वह रोग होते हैं, जिनमें किसी व्यक्ति का प्रतिरोधक तंत्र अपने ऊतकों और कोशिकाओं को रोग जनित समझकर उन्हीं पर हमला शुरू कर देता है। यह दवाई "ट्यूमर नेक्रोसिस फैक्टर अल्फा" नाम के प्रोटीन में अवरोधक बनकर काम करती है। इस प्रोटीन का रिसाव प्रतिरोधक तंत्र में मौजूद मौक्रोफेगस नाम की कोशिकाएं करती हैं। इस प्रोटीन से सूजन आती है।

इमटिनिब, दूसरी दवाई है, जिसका परीक्षण किया जाना है। यह कैंसर की दवाई है। इसे परीक्षण में इस आशा के साथ शामिल किया गया है कि इससे कोरोना वायरस और सूजन दोनों पर असर होगा। उम्मीद है कि इमटिनिब इंसानी कोशिकाओं में वायरस के प्रवेश को रोकेगी और साइटोकाइन्स जैसे प्रोटीन की गतिविधि को कम करेगी, जिससे सूजन बढ़ती है।

आर्टेसुनेटे, परीक्षण में शामिल तीसरी दवाई है। इसका इस्तेमाल मलेरिया के खिलाफ़ किया जाता है। आर्टेसुनेटे को भी सूजन-रोधी प्रभावों के लिए जाना जाता है। रोटिंगन का कहना है कि इनमें से हर दवाइयों का उपयोग मानक उपचार के आधार पर कई देशों में किया जाएगा। इस उपचार में फिलहाल डेक्सामेथासोन शामिल है।

इन दवाइयों का उपयोग क्यों?

गंभीर तौर पर कोरोना से पीड़ित लोगों के कई मामलों में देखा गया है कि शरीर का प्रतिरोधक तंत्र ही संक्रमित कोशिकाओं को मारने की कोशिश में स्वस्थ्य कोशिकाओं को मारकर ज़्यादा नुकसान पहुंचा रहा है। प्रतिरोधक तंत्र संक्रमित कोशिकाओं पर कई हमले करता है, इस प्रक्रिया में यह तंत्र स्वस्थ्य कोशिकाओं और ऊतकों को भी नुकसान पहुंचा देता है।

कोरोना के चलते वेंटिलेटर पर पहुंच चुके मरीज़ों या जिन्हें ऑक्सीजन लगी है, उनकी जीवनरक्षा में डेक्सामेथासोन नाम के स्टेरॉयड को कारगर पाया गया है। यूके में हुई रिकवरी नाम की एक दूसरी क्लिनिकल ट्रायल में इस ड्रग के कोरोना में भी उपयोगी होने का तथ्य खोजा गया था।

REMAP-CAP नाम के एक और बड़े स्तर के अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में पाया गया कि ऐसी दवाइयां जो इंटरल्यूकिन 6 (IL-6) रिसेप्टर को रोक सकती हैं, उनसे गंभीर तौर पर कोरोना से पीड़ित मरीज़ों में कई की जान बचाई जा सकती है। IL-6 प्रतिरोधक तंत्र का एक अहम प्रोटीन है।

इंपीरियल कॉलेज, लंदन में एनेस्थेसियोलॉजिस्ट और REMAP-CAP की संचालन समिति में शामिल एंथनी गॉर्डन के मुताबिक़, "डेक्सामेथासोन या IL-6 रिसेप्टर ब्लॉकर्स के साथ डेक्सामेथासोन स्टेरॉयड को दिया जाना कई देशों में अस्पताल में भर्ती कोरोना के मरीज़, जिन्हें सांस लेने में सहायता की जरूरत है, उनके लिए मानक इलाज़ बन गया है।"

गॉर्डन ने यह भी बताया कि इमाटिनिब को REMAP-CAP में भी शामिल किया जाएगा। उनका मानना है कि इससे फेंफड़ों के आसपास होने वाले द्रव्य के रिसाव को रोका जा सकेगा। इस अध्ययन में नामिलुमाब को भी शामिल किया जाएगा, जो GM-CSF नाम के प्रतिरोधाी प्रोटीन को रोकने का काम करेगा। इससे कोरोना से संक्रमित होने के बाद होने वाली साइटोसिन की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है।

इन सभी दवाइयों का लक्ष्य प्रतिरोधक तंत्र पर नियंत्रण पाना है। लेकिन शोधार्थियों को इस बात की खास सावधानी रखनी होगी कि इनसे प्रतिरोधक तंत्र इतना कमज़ोर ना हो जाए कि शरीर में दूसरे तरह के संक्रमण घर करने लगें।

इस लेख को मूल अंग्रेजी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

WHO to Begin Clinical Trial on New Repurposed Drugs for Severe COVID-19 Cases

COVID-19
corona vaccinne
corona drug
corona critical patient
WHO

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License