NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
येचुरी और डी राजा को श्रीनगर में प्रवेश की नहीं मिली इजाज़त, दिल्ली वापस भेजा
माकपा ने इसके लिए मोदी सरकार की आलोचना करते हुए इसे उसका अधिनायकवादी रवैया बताया है और लोगों से इसके विरोध का आह्वान किया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
09 Aug 2019
left parties
फोटो साभार : indian express

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) महासचिव डी राजा को शुक्रवार को श्रीनगर हवाईअड्डे पर हिरासत में ले लिया गया और शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। माकपा ने इसके लिए मोदी सरकार की आलोचना करते हुए इसे उसका अधिनायकवादी रवैया बताया है।

वाम दलों के नेता अपने पार्टी सहयोगियों से मिलने श्रीनगर गए थे।

येचुरी ने ‘पीटीआई’ से फोन पर कहा,‘‘उन्होंने हमें एक कानूनी आदेश दिखाया जिसमें श्रीनगर में किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं देने की बात कही गई थी। इसमें कहा गया था कि सुरक्षा कारणों से पुलिस संरक्षण में भी शहर में जाने की अनुमति नहीं है। हम अब भी उनसे बातचीत की कोशिश कर रहे हैं।’’

इसके बाद पता चला कि दोनों नेताओं को दिल्ली वापस भेज दिया गया।

येचुरी और राजा ने राज्यपाल सत्य पाल मलिक को बृहस्पतिवार को पत्र लिखकर अपनी यात्रा की सूचना दी थी और उनसे अनुरोध किया था कि उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जाए।

माकपा महासचिव येचुरी ने कहा, ‘‘हम दोनों ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि हमारी यात्रा में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए... इसके बावजूद हमें हिरासत में ले लिया गया। मैं अपने बीमार सहकर्मी और यहां मौजूद हमारे सहयोगियों से मिलना चाहता था।’’

येचुरी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी।

Com D Raja and I are on our way to Srinagar on the 9.55 am Indigo flight to meet Com Yousuf Tarigami and our other comrades in Jammu & Kashmir pic.twitter.com/axRKZkLbV6

— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) August 9, 2019

वाम नेता माकपा विधायक मोहम्मद तारिगामी और पार्टी के अन्य सहयोगियों से मिलने के लिए श्रीनगर गये थे।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया गया था और श्रीनगर हवाईअड्डे से दिल्ली वापस भेज दिया गया था।

माकपा ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर अपने महासचिव सीताराम येचुरी और भाकपा महासचिव डी राजा को हिरासत में लिये जाने को लेकर शुक्रवार को सरकार पर यह कहते हुए निशाना साधा कि यह एक अलोकतांत्रिक कृत्य है जो भाजपा के ‘अधिनायकवादी चेहरे’ को दिखाता है।

माकपा ने एक बयान में कहा, ‘‘ पोलित ब्यूरो लोगों से भाजपा सरकार के इस अलोकतांत्रिक कृत्य का विरोध करने का आह्वान करता है। यह भाजपा सरकार के अधिनायकवादी चेहरे को दिखाता है।’’

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Sitaram yechury
D. Raja
left parties
Jammu and Kashmir
Article 370
Constitution of India
BJP
Modi government

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

कश्मीर में हिंसा का नया दौर, शासकीय नीति की विफलता

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती: माकपा ने कहा भ्रष्टाचार की हवस में युवाओं का भविष्य ही बर्बाद करने पर तुली है भाजपा
    31 Mar 2022
    "यह पहली बार हुआ है कि 6000 आरक्षकों की भर्ती में सरकार की ओर से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग आदि के लिए न तो आवंटित सीटों की घोषणा की गई है और न ही अंकों की…
  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    नये भारत के नये विकास का मॉडल; तीन दिन में 14 सीवर मौतें, नफ़रत को खुला छोड़ा
    31 Mar 2022
    अपने ख़ास कार्यक्रम खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने सीवर में लगातार हो रहीं मौतों का मुद्दा उठाया। साथ ही दिल्ली में हुई जनसुनवाई में यौन हिंसा व बर्बर हिंसा के शिकार दलित महिलाओं की…
  • sonia
    रवि शंकर दुबे
    महाराष्ट्र सरकार पर ख़तरे के बादल? क्यों बाग़ी मूड में नज़र आ रहे हैं कांग्रेस के 25 विधायक
    30 Mar 2022
    महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गठबंधन में शामिल कांग्रेसी विधायकों ने उन्हें नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी से मिलने का वक्त मांगा है।
  • urmilesh
    न्यूज़क्लिक टीम
    हार के बाद सपा-बसपा में दिशाहीनता और कांग्रेस खोजे सहारा
    30 Mar 2022
    यूपी सहित पांच राज्यों के चुनाव में पारम्परिक विपक्षी दलों को भारी निराशा हाथ लगी। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा तो सभी पांच प्रदेशों में कांग्रेस को करारी हार मिली। #AajKiBaat के नये एपिसोड में वरिष्ठ…
  • सोनिया यादव
    बीएचयू: 21 घंटे खुलेगी साइबर लाइब्रेरी, छात्र आंदोलन की बड़ी लेकिन अधूरी जीत
    30 Mar 2022
    24 घंटे लाइब्रेरी खोलने की मांग को लेकर साल 2016 में बीएचयू के छात्रों ने जोरदार आंदोलन किया था। इस दौरान भूख हड़ताल कर रहे छात्रों को आधी रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने निलंबित कर जेल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License