NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
योगी सरकार का एक और अजीब फ़ैसला , हज हाउस को किया भगवा
“योगी आदित्यनाथ जिस गोरखनाथ पीठ से आते हैं वहाँ की ही एक मशहूर कहावत है “मन न रंगाये, रंगाये जोगी कपड़ा” ,यानी वो जोगी पाखंडी है जो अपना मन नहीं सिर्फ कपडे रंगवाता है ,ये कहावत इस फैसले पर ठीक बैठती है I"
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Jan 2018
haj house
image courtesy : Deccan Chronicles

उत्तरप्रदेश सरकार के अजीब फैसलों की सूची में एक और फ़ैसला जुड़ गया है I योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश सरकार ने हज हाउस, जिसमें हज पर जाने वाले मुस्लिम तीर्थ यात्री रुकते हैं , को भगवा रंग में रंगवा दिया है. योगी सरकार का यह फैसला कल (5 जनवरी) से ही देश भर के अखबारों की सुर्खियाँ बटोर रहा है I

इस निर्णय में सियासत की छाप साफ़ तौर पर देखी जा सकती है I इस निर्णय से पहले योगी आदित्यनाथ की इस सरकार ने 100 स्कूल बसों ,50 यूपी ट्रांसपोर्ट बसों , और काफी सारे पुलिस स्टेशनों को भी भगवा रंग में रंगवा दिया था I

इसके अलावा लाल बहादुर शास्त्री भवन जो कि पहले सफ़ेद और नीले रंग से रंगा हुआ था , को भी हाल ही में भगवा कर दिया गया है I

इस पर रिहाई मंच के महाचिव राजीव यादव (जो कि 2005 से साम्प्रदायिकता के खिलाफ काम कर रहें हैं) ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा “ इस सरकार के पास विकास की कोई  योजना नहीं है , इसीलिए सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के कार्य कर रही है I उत्तर प्रदेश में भयंकर बेरोज़गारी है और अस्पतालों की स्थिति इतनी ख़राब है कि ऑक्सीज़न की कमी से बच्चे मर रहे हैं , पर सरकार इन सब मुद्दों पर काम करने के बजाये धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम कर रही है I"

उन्होंने आगे जोड़ा “योगी आदित्यनाथ जिस गोरखनाथ पीठ से आते हैं वहाँ की ही एक मशहूर कहावत है “मन न रंगाये, रंगाये जोगी कपड़ा” ,यानी वो जोगी पाखंडी है जो अपना मन नहीं सिर्फ कपडे रंगवाता है ,ये कहावत इस फैसले पर ठीक बैठती है I"

योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश सरकार इससे पहले भी अजीब निर्णय लेने के लिए चर्चा में रही है I हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार करीबन 20,000 हज़ार “राजनीतिक रूप प्रेरित” मामले रद्द करने की कवायत ( जिसमें मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ पर केस शामिल हैं ) के लिए चर्चा में आयी थी I इससे पहले पिछले साल ही गाय के लिए एम्बुलेंस चलाने ( जबकि उसी दौरान गोरखपुर के सरकारी अस्पताल में 70 बच्चों की ऑक्सीज़न की कमी से मौत हुई थी) ,रोमियो स्क्वाड चलाने ( जिसे बाद में काफी विरोध झेलना पड़ा था ) और हजारों किसानों के कर्ज़ माफ़ी के नाम पर कुछ पैसों से 100 रुपये तक कर्ज़ माफ़ करने,जैसे अजीब फैसले लिए गए हैं I

Haj house
Lucknow
Yogi Adityanath
UttarPradesh
Communalism

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

मोदी@8: भाजपा की 'कल्याण' और 'सेवा' की बात

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

विचार: सांप्रदायिकता से संघर्ष को स्थगित रखना घातक

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?


बाकी खबरें

  • tourism sector
    भाषा
    कोरोना के बाद से पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ लोगों को रोज़गार का नुकसान हुआ : सरकार
    15 Mar 2022
    पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52…
  • election commission of India
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने पर विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग से किया सवाल
    15 Mar 2022
    दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावो को टालने का मन बना लिया है। दिल्ली चुनावो की घोषणा उत्तर प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले 9 मार्च को होनी थी लेकिन आयोग ने इसे बिल्कुल…
  • hijab
    सीमा आज़ाद
    त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है
    15 Mar 2022
    इस बात को दरअसल इस तरीके से पढ़ना चाहिए कि "हर धार्मिक रीति का पालन करना औरतों का अनिवार्य धर्म है। यदि वह नहीं है तभी उस रीति से औरतों को आज़ादी मिल सकती है, वरना नहीं। "
  • skm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
    15 Mar 2022
    एसकेएम ने फ़ैसला लिया है कि अगले महीने 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी की क़ानूनी गारंटी सप्ताह मना कर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जाएगी। 
  • Karnataka High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब  मामला: हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
    15 Mar 2022
    अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License