NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी 2018 : सपा-बसपा का एकसाथ आना सबसे बड़ी राजनीतिक घटना
इसे इस बीतते वर्ष की उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनैतिक घटना माना गया क्योंकि इसने दशकों से एक-दूसरे की दुश्मन जैसे रहीं बसपा और सपा के बीच मतभेदों को कम करने की कोशिश की।
मोहित दुबे, आईएएनएस
31 Dec 2018
सांकेतिक तस्वीर

राजनीति में एक वर्ष का समय लंबा होता है। उत्तर प्रदेश में, 2017 से 2018 के दौरान राजनैतिक परिदृश्य में दूरगामी बदलाव हुए। 

इनमें एक बदलाव तो ऐसा रहा जिसने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और इसके कार्यकर्ताओं को स्तब्ध कर दिया। यह बदलाव 2 जून 1995 को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक गेस्ट हाउस में जानलेवा हमले का शिकार बनने के बाद इस पार्टी (सपा) की कट्टर दुश्मन बनीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता मायावती द्वारा पुरानी बातों को भुलाने और सपा के साथ हाथ मिलाने के रूप में सामने आया।

इसे इस बीतते वर्ष की उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनैतिक घटना माना गया क्योंकि इसने दशकों से एक-दूसरे की दुश्मन जैसे रहीं बसपा और सपा के बीच मतभेदों को कम करने की कोशिश की। 

भाजपा को दोनों पार्टी के बीच मतभेदों का हमेशा फायदा मिलता रहा था और पार्टी हमेशा यह सोचती थी कि 'दोनों पार्टियां कभी एकसाथ नहीं होंगी'। इसी वजह से भाजपा की सीट में चुनाव दर चुनाव इजाफा होता चला गया। लेकिन, इनके साथ आने के साथ ही गोरखपुर, कैराना और फूलपुर की संसदीय सीट उपचुनाव में भाजपा के हाथ से निकल गई।

मायावती और अखिलेश यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी राजनैतिक दूरी की वजह से एक-दूसरे से जुड़े हैं। इसके अलावा दोनों 2019 में मोदी के दोबारा सत्ता में वापसी को लेकर भी आशंकित हैं। 

यहां के राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि 'यह क्षेत्रीय छत्रपों के लिए एकमात्र विकल्प है, क्योंकि इन्होंने पहले खुद को बचाने के लिए चुनाव लड़ा और सफलता नहीं मिली।' 2014 के लोकसभा चुनाव में जब मोदी को यहां जबरदस्त जीत मिली थी, तो बसपा को एक भी सीट प्राप्त नहीं हुई थी और सपा को केवल 4 सीट प्राप्त हुई थी। वहीं विधानसभा चुनाव में सपा को केवल 50 सीट मिलीं और बसपा 19 सीटों पर सिकुड़ गई थी।

दोनों पार्टियों के बीच गठजोड़ से उन्हें मतदाताओं का साथ भी मिला, सपा को गोरखपुर, फुलपूर और इसकी समर्थित राष्ट्रीय लोकदल को कैराना उप-चुनाव में जीत हासिल हुई। 

उप चुनाव में हाथ आजमाने के बाद, दोनों पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के समझौते पर कमोबेश तैयार हैं। अखिलेश यादव जानते हैं कि मायावती को अपने पाले में बनाए रखना आसान काम नहीं है, लेकिन उनका रवैया अपने पिता मुलायम सिंह यादव से अलग है और वह बसपा से गठबंधन के लिए थोड़े बहुत समझौते के लिए भी तैयार हैं।

यहां तक की भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी कह चुके हैं कि सपा व बसपा के साथ आने से पार्टी को उत्तर प्रदेश में हानि होगी। भाजपा कैंप के शीर्ष नेता हालांकि ऐसा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं।

सपा के पुष्ट सूत्रों ने कहा, "प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से लेकर सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) तक सभी काम में लगे हुए हैं, लेकिन हम इसबार भाजपा को हराने के लिए तैयार हैं।"

एक अन्य बड़े घटनाक्रम में सपा से शिवपाल सिंह यादव का अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाना भी रहा। इस पार्टी के प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने आईएएनएस से कहा कि बेहद कम समय में हमारी पार्टी का सांगठनिक ढांचा बन गया है और हम 2019 के आम चुनाव को लेकर उत्साहित हैं।

कुंडा के बाहुबली विधायक राजा भैया द्वारा जनसत्ता नाम से अपनी पार्टी बनाना भी एक बड़ा राजनैतिक घटनाक्रम रहा। वह सवर्णो के पक्ष में एससी-एसटी कानून का विरोध कर रहे हैं।

UP
politics
UP POLITICS
SP
BSP
MAYAWATI
AKHILESH YADAV
BJP
Yogi Adityanath

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • बी. सिवरामन
    मुद्दा: नई राष्ट्रीय पेंशन योजना के ख़िलाफ़ नई मोर्चाबंदी
    21 Mar 2022
    एनपीएस के विरोध में आज नयी बात क्या है? यह पूरी तरह से राजनीतिक एजेंडे पर वापस आ गया है। और भाजपा के ट्रेड यूनियन को छोड़कर सभी ट्रेड यूनियनों द्वारा 28-29 मार्च की दो दिवसीय हड़ताल में प्रमुख…
  • नाइश हसन
    मुबारक: नए दिन की शुरुआत है नौरोज़
    21 Mar 2022
    भारत की इस बहुरंगी सभ्यता संस्कृति को कुचल कर आगे निकल जाने की होड़ में हम तमाम ऐसे खूबसूरत रस्म रिवाजों से महरूम होते जा रहे हैं जिनके मिलने से हिंदुस्तान एक खूबसूरत हिंदुस्तान बनता है।
  • भाषा
    भारतीय अर्थशास्त्री जयती घोष संयुक्त राष्ट्र आर्थिक-सामाजिक समिति के उच्च स्तरीय सलाहकार बोर्ड में शामिल
    21 Mar 2022
    घोष को 12 सदस्यीय बोर्ड में नामित किया गया है, जिसके काम में महासचिव के शासकीय कार्यालय के करीबी समन्वय के साथ संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय के नीति अनुसंधान केंद्र द्वारा सहयोग दिया जाएगा।
  • न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,549 नए मामले, 31 मरीज़ों की मौत
    21 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.06 फ़ीसदी यानी 25 हज़ार 106 हो गयी है।
  • प्रबीर पुरकायस्थ
    यूक्रेन और वैश्विक आर्थिक युद्ध: बर्बरता या सभ्यता?
    21 Mar 2022
    इतना तो तय है कि दुनिया एक दोराहे पर है। इस सब के चलते या तो रूसी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी, या फिर इससे एक नयी विश्व आर्थिक व्यवस्था बनेगी, जिसके आसार पहले से बन रहे थे और जिसमें सैन्य…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License