NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
यूपी : बेहोश महिला को स्वास्थ्य केंद्र में छोड़ अधिकारी ताला लगाकर चलते बने
मामला सामने आने पर चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है और चिकित्सा अधिकारी तथा मुख्य फार्मासिस्ट सहित चार अन्य अधिकारियों को बदल दिया गया है।
भाषा
22 Jun 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: asbtoday.com

उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी अपनी ड्यूटी खत्म होने पर केंद्र का ताला लगाकर घर चले गए, जबकि अंदर बेहोशी की हालत में एक महिला मरीज भर्ती थी।

मामला सामने आने पर चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है और चिकित्सा अधिकारी तथा मुख्य फार्मासिस्ट सहित चार अन्य अधिकारियों को बदल दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के फलावदा गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र में सोनिया नाम की 30 वर्षीय महिला बेहोशी की हालत में भर्ती थी। जब वह रोगी कक्ष में एक बिस्तर पर बेहोश पड़ी थी तो एक डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारी दोपहर बाद ड्यूटी खत्म होने पर केंद्र का ताला लगाकर घर चले गए।

कुछ घंटे बाद महिला को होश आया तो उसने खुद को केंद्र के भीतर बंद पाया। इसके बाद वह मदद के लिए चिल्लाने लगी। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को बाहर निकाला।

घटना के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पी एस मिश्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित कुमार और मुख्य फार्मासिस्ट प्रवीण कुमार सहित चार अन्य अधिकारियों को बदल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी के ओझा के नेतृत्व में जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच समिति से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, स्थानीय लोगों ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Utter pradesh
muzaffarnagar
Health Center
Community Health Center
doctor

Related Stories

भारत में हर दिन क्यों बढ़ रही हैं ‘मॉब लिंचिंग’ की घटनाएं, इसके पीछे क्या है कारण?

ट्रक ने दो सवारी गाड़ियों को टक्कर मारी : 17 लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर दंगा और कुछ गंभीर सवाल

मुज़फ़्फ़रनगर : बारिश से मकान की छत गिरी, तीन बच्चों की मौत

मुज़फ़्फ़रनगर दंगों के गवाह की हत्या मामले में एक जुलाई से सुनवाई करेगी सत्र अदालत

बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल जारी : एम्स, सफदरजंग का ममता को 48 घंटे का अल्टीमेटम

पायल तड़वी केस: अपराध शाखा को तीनों आरोपी महिला डॉक्टरों से पूछताछ की इजाजत मिली

#JusticeForDrPayal : दिल्ली में कैंडिल मार्च

रोहित वेमुला से लेकर डॉ. पायल तक : जातीय शोषण की अंतहीन कथा

पटना में लड़की की ख़रीद-फ़रोख़्त : महिला संगठनों का नीतीश सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम


बाकी खबरें

  • COVID, MSMEs and Union Budget 2022-23
    आत्मन शाह
    कोविड, एमएसएमई क्षेत्र और केंद्रीय बजट 2022-23
    07 Feb 2022
    बजट में एमएसएमई क्षेत्र के लिए घोषित अधिकांश योजनायें आपूर्ति पक्ष को ध्यान में रखते हुए की गई हैं। हालाँकि, इसके बजाय हमें मौजूदा संकट से निपटने के लिए मांग-पक्ष वाली नीतिगत कर्रवाइयों की कहीं अधिक…
  • congress
    रवि शंकर दुबे
    सिद्धू की ‘बग़ावत’ पर चन्नी के 111 दिन हावी... अब कांग्रेस को कितना मिलेगा 'गुरु’ का साथ!
    07 Feb 2022
    राहुल गांधी ने अपने कहे मुताबिक पंजाब कांग्रेस के लिए मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दिया है, हालांकि लंबे वक्त से बग़ावत किए बैठे सिद्धू भी सरेंडर करते नज़र आए और हर फ़ैसले में राहुल गांधी का साथ…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोदी की पहली रैली cancel! विपक्ष का करारा हमला!
    07 Feb 2022
    वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा आज प्रधानमंत्री मोदी की रद्द हुई रैली पर बात कर रहे हैं। वहीं रैली रद्द होने पर जयंत चौधरी ने कहा है कि भाजपा को हार का डर सता रहा है।
  • राजेश टम्टा
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव 2022 : अल्मोड़ा की पहचान रहा ताम्र उद्योग पतन की ओर, कारीगर परेशान!
    07 Feb 2022
    कभी उत्तराखंड ही नहीं देश का गौरव रहे तांबा कारीगर आज अपने गुज़र-बसर के लिए मजबूर हो गए हैं। वर्तमान विधानसभा चुनाव में हर दल इस उद्योग को अल्मोड़ा की संस्कृति से जोड़ रहा है और उसे राज्य का गौरव बता…
  • patna
    सोनिया यादव
    बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर कांड से लेकर गायघाट शेल्टर होम तक दिखती सिस्टम की 'लापरवाही'
    07 Feb 2022
    बीते सालों में मुज़फ़्फ़रपुर, पटना, मधुबनी समेत तमाम दूसरे शेल्टर होम से लड़कियों के भागने और रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब होने तक की खबरें सामने आईं, लेकिन शासन-प्रशासन इस सब के बाद भी कभी इस…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License