NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी सरकार ने मुख्यमंत्री की छवि चमकाने के लिए ‘रचनात्मक एजेंसियों’ से मंगाया प्रस्ताव
लचर प्रशासन और टकराववादी रवैये से गिरी योगी आदित्यनाथ की छविI
द सिटिज़न ब्यूरो
30 Apr 2018
Yogi Adityanath

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि चमकाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ‘रचनात्मक एजेंसियों’ से आवेदन आमंत्रित कर रही है. लेकिन लचर प्रशासनिक व्यवस्था, समूचे राज्य में फैलती घृणा और विभाजनकारी प्रवृति और दृढ़ता दिखाने के चक्कर में टकराव मोल ले लेने की मुख्यमंत्री की आदत को देखते हुए यह काम बहुत आसान नहीं है. शर्तों के हिसाब से आवेदक को जमानत की राशि के तौर पर 50 लाख रूपए जमा करने होंगे. इससे यह संकेत मिलता है कि यह एक बहुत बड़ा करार होगा जिसके केंद्र में योगी आदित्यनाथ के ‘दृष्टिकोण’ को भारत और विदेशों में मीडिया एवं अन्य अभियानों के माध्यम से पहुंचाने का जिम्मा होगा.

दरअसल, फूलपुर और स्वयं मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र गोरखपुर के लोकसभा उपचुनावों में मिली हार ने खतरे की घंटी बजा दी है. इसके अलावा महिलाओं और दलितों के साथ होने वाले अपराधों, मुसलमानों के उत्पीड़न का विषैला स्वरुप, गोरखपुर के एक अस्पताल में 60 बच्चों की मौत और अब कुशीनगर में स्कूल बस दुर्घटना ने इस सरकार की छवि को बुरी तरह प्रभावित किया है. आदित्यनाथ का टकराववादी व्यक्तित्व इस खाई को पाटने में अक्षम साबित हुआ है. आधिकारिक खामियों की वजह से हुई गोरखपुर अस्पताल त्रासदी के लिए डॉक्टरों को जेल भेजना और अब कुशीनगर में रेल और स्कूल – वैन की टक्कर में 13 बच्चों की मौत से उत्तेजित होकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को माइक से धमकाना उनके टकराववादी व्यक्तित्व का स्पष्ट उदहारण है.

कुशीनगर में जब लोगों की एक विशाल भीड़ ने मुख्यमंत्री को दुर्घटनास्थल पर जाने से रोका तो उन्होंने आवेश में आकर कहा, “नौटंकी बंद करो”. आदित्यनाथ घायल बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे थे. लेकिन इसके बाद भीड़ ने उन्हें उस रेलवे फाटक पर जाने से रोक दिया था जहां यह दर्दनाक दुर्घटना हुई थी. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी. जैसाकि एक स्थानीय भाजपा नेता ने बताया, प्रदर्शनकारी शुरू में शांत थे और मुख्यमंत्री से यह अपेक्षा कर रहे थे कि वे निजी रूप से इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दें और संवेदना जतायें. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. उल्टा, उनके साथ चल रही पुलिस ने भीड़ के बीच से रास्ता बनाने की कोशिश की. इसके तत्काल बाद भीड़ ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.

तभी आदित्यनाथ ने माइक संभाल लिया और प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देने के लहजे में कहा कि यह एक दुर्घटना है और आपलोग नौटंकी बंद करें. मुख्यमंत्री की ऐसी प्रतिक्रिया ने उनकी अपनी पार्टी को भौंचक्का कर दिया. और अब इसका एक वीडियो चारों तरफ इस टिप्पणी के साथ फ़ैल गया है कि एक ऐसा मुख्यमंत्री जिसे लोगों की परवाह नहीं है.

इस बीच, मुख्यमंत्री के गिरती छवि को ऊपर उठाने के लिए राज्य सरकार अथक प्रयास कर रही है. उसने रचनात्मक एजेंसियों से “मुख्यमंत्री के दृष्टिकोण के प्रभावी चित्रण” से संबंधित प्रस्ताव पेश करने को कहा है. इकोनोमिक टाइम्स के मुताबिक, राज्य सरकार ने कहा है, “यूपी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के दृष्टिकोण के प्रभावी चित्रण के लिए आकर्षक और मौलिक विज्ञापन अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय बाजारों में जारी करना चाहेगा.”

Courtesy: The Citizen,
Original published date:
29 Apr 2018
Yogi Adityanath
Uttar pradesh

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव: कांग्रेस ने इन महिलाओं को दिया है टिकट, जानिए क्यों अलग है इनके संघर्ष की कहानी
    13 Jan 2022
    प्रियंका गांधी ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन के माध्यम अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है जिसमें विशेष रूप से 50 महिला उम्मीदवारों के नामों का उल्लेख किया गया है।
  • health
    सुहित के सेन
    पश्चिम बंगाल : तीसरी लहर के बीच राजनीति की वजह से नज़रअंदाज़ हो रही स्वास्थ्य व्यवस्था
    13 Jan 2022
    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक तरफ़ नाइट कर्फ़्यू लगाती हैं, मगर साथ ही गंगा सागर मेला को भी अनुमति दे देती हैं; ऐसे में कोविड से बचने के लिए उचित प्रबंधन होते नहीं दिख रहे हैं।
  • Guantanamo Bay
    ओलिवर सल्लेट
    ग्वांतानामो की विवादित जेल को हुए 20 साल
    13 Jan 2022
    क्यूबा में इस कुख्यात बंदी शिविर को 20 साल हो गए हैं। पिछले कई वर्षों से इसे बंद किये जाने की कई योजनाओं को ख़ारिज किया जाता रहा है। बंदियों के जीवन में पिछले दो दशकों में शायद ही कुछ बदलाव देखने को…
  • Berang goodrick
    संदीपन तालुकदार
    असम : बड़े-बड़े चाय बागानों वाले “बेहाली” में ज़रूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी
    13 Jan 2022
    बेहाली के पास ज़िला अस्पताल की सुविधा तक नहीं है। बेहाली असम के कमज़ोर स्वास्थ्य तंत्र की गवाही देता है। यहां की कमज़ोर स्वास्थ्य सुविधाओं, खासतौर पर कोविड महामारी के दौर में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य…
  • CEL
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सरकार ने CEL को बेचने की कोशिशों पर लगाया ब्रेक, लेकिन कर्मचारियों का संघर्ष जारी
    13 Jan 2022
    यूनियन ने अपना प्रदर्शन जारी रखते हुए कहा है ‘जब तक कंपनी के विनिवेश का निर्णय "वापस नहीं ले लिया जाता है, उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।’ 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License