NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी:दो दलित युवकों को गाय चुराने के आरोप में सर मुंडाकर पीटा गया
गले में “मैं गाय चोर हूँ” की तख्ती और मुंडे हुए सर के साथ गाँव भर में परेड़ , ये हालत हुई उन दो दलित युवकों की जिनपर गाय चोरी का इलज़ाम लगा था I
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
11 Jan 2018
cow vigilantism
courtesy : The daily star

गले में “मैं गाय चोर हूँ” की तख्ती और मुंडे हुए सर के साथ गाँव भर में परेड़ , ये हालत हुई उन दो दलित युवकों की जिनपर गाय चोरी का इलज़ाम लगा था I उत्तर प्रदेश के बलिया में एक स्थानीय पंडित के नेतृत्व में 2 दलित युवकों को गाय चोरी के आरोप में गले में “मैं गाय चोर हूँ” की तख्ती टांगकर गाँव में भर में घुमाया और पीटा गया I  ये अमानवीय घटना तब हुई जब स्थानीय पंडित ने सुबह 5 बजे इन दलित युवकों उमा और सोनू को दो बछडे ले जाते हुए देखा, उसने तुरंत ही गाँव वालों को वहाँ बुला लिया I  इसके बाद इन युवकों को पीटा गया, उनका सर मुंडाया गया और उन्हें ज़लील करने के मकसद से गाँव भर में “मैं गाय चोर हूँ” की तख्ती उनके गले में टांगकर , इस पूरे वाकये का विडियो भी बनाया गया I

इसके बाद इन दोनों युवकों के खिलाफ गाय चोरी का मामला दर्ज़ किया गया और इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया , साथ ही एक और शक्स को इनपर हमला करने के लिए गिरफ्तार किया गया है I पुलिस के मुताबिक गाज़ीपुर की सड़क पर हुई इस घटना में 14 और लोगों के खिलाफ SC/ST Act के अंतर्गत मामला दर्ज़ हुआ है जिनकी तलाश जारी है I

उत्तर प्रदेश में साम्प्रदायिकता के खिलाफ काम कर रहे संगठन “रिहाई मंच” ने इस घटना के पर एक प्रेस रिलीज़ जारी किया है I  इसमें इस घटना की निंदा करते हुए कहा गया है कि

“भाजपा सरकार में सामन्ती और मनुवादी ताकतों को खुली छुट मिली हुई है I जिसके चलते अपराधी न सिर्फ अपराध कर रहे हैं बल्कि वीडियो बनाकर वायरल भी कर रहे है I सत्ता संरक्षण के बल पर लगातार पूरे प्रदेश में दलितों-पिछड़ों-मुसलमानों पर हमले बढ़ रहे हैं I”

साथ ही रिहाई मंच ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है “यह न सिर्फ संविधान विरोधी घटना है बल्कि इस घटना ने अमानवीयता की  हदों को भी पार कर दिया हैI”

इस प्रेस रिलीज़ में आगे बताया गया है कि बलिया का ये इलाका काफी समय से इस तरह के जातीगत उत्पीड़न के लिए जाना जाता रहा है I इससे पहले बलिया के शिवपुर में उच्च जाति के लोगों ने दलितों के कई घर जलाये थे और हाल ही में रिहाई मंच के मंगल राम पर सवर्णों ने इसीलिए हमला किया था क्योंकि वह गाँव गाँव में अम्बेडकरवादी विचारों का प्रचार कर रहे थे I प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि इस हमले में बीजेपी के एक स्थानीय नेता खुद शामिल थे I अंत में कहा गया है कि इन सभी हमलों को बीजेपी का संगरक्षण प्राप्त है I

Dalits
Uttar pradesh
BJP-RSS
Yogi Adityanath
Head shaved
Cow Vigilante
Hinduvta

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

विचारों की लड़ाई: पीतल से बना अंबेडकर सिक्का बनाम लोहे से बना स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता: किस चीज़ से डरते हैं वे?
    09 Jan 2022
    गोरख पाण्डेय ने 43 साल पहले देश के हाकिमों से पूछा था कि “किस चीज़ से डरते हैं वे/तमाम धन-दौलत/ गोला-बारूद पुलिस-फ़ौज के बावजूद?”, आज भी ये सवाल मौज़ू है और साथ ही उसका जवाब भी।
  • UP
    असद रिज़वी
    यूपी चुनाव हलचल: गठबंधन के सहारे नैया पार लगाने की कोशिश करतीं सपा-भाजपा
    09 Jan 2022
    यूपी में चुनावों का ऐलान हो चुका है, सबकी नज़र सपा और भाजपा पर है, बसपा, रालोद और कांग्रेस भी चुनावी गणित में अपना अपना हिस्सा लेने की आस लगाए बैठी हैं। आइए गठबंधनों के लिए अंदर ही अंदर चल रही हलचल…
  • omicron
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...
    09 Jan 2022
    हम तो हर मेहमान का स्वागत करते हैं। आखिर 'अतिथि देवो भव', यही हमारी सभ्यता है। और अगर मेहमान विदेशी हो तो कहना ही क्या! विदेशी अतिथि तो हमें बहुत ही पसंद हैं। क्या पता, निवेश करने ही आया हो।
  • पीएम सुरक्षा चूक पर धुंध, चन्नी की चमक और सूबाई चुनाव
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    पीएम सुरक्षा चूक पर धुंध, चन्नी की चमक और सूबाई चुनाव
    08 Jan 2022
    पंजाब और पंजाबियत के बचाव में पुरजोर ढंग से बोलकर क्या मुख्यमंत्री चन्नी ने अपने सूबे में अपनी हैसियत मजबूत कर ली है? #HafteKiBaat के नये एपिसोड में इन सवालों के अलावा पांच राज्यों में चुनाव की…
  • संभावित लॉकडाउन के ख़तरे के बीच बिहार-यूपी लौटने लगे प्रवासी श्रमिक !
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    संभावित लॉकडाउन के ख़तरे के बीच बिहार-यूपी लौटने लगे प्रवासी श्रमिक !
    08 Jan 2022
    घर लौटने को लेकर मुंबई में अफरातफरी का माहौल सामने आया है। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर इन श्रमिकों की भीड़ देखी गई। घर पहुंचने के लिए बिहार-उत्तरप्रदेश के इन श्रमिकों को ट्रेन में जगह नहीं मिल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License